एक्सप्लोरर

सिर्फ टिकट ना होने पर ही नहीं, ट्रेन में ये करने पर भी लगता है भारी भरकम जुर्माना, जान लें नियम

Stunting: आजकल स्टंट करने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है. ऐसे में जो लोग ट्रेन के अंदर या पटरी पर स्टंट करते हैं, उन पर कड़ी कार्यवाही की जाती है. उन्हें जुर्माना देना पड़ सकता है.

आजकल सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के लिए लोग कई प्रयास करते हैं. ऐसे में कुछ लोग इतने खतरनाक स्टंट करते हैं, जिससे कुछ लोगों की जान भी चली जाती है. कभी-कभी कुछ लोग रेलवे स्टेशन, ट्रेन की पटरी या ट्रेन के अंदर स्टंट करने लगते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं अगर कोई भी व्यक्ति ट्रेन के अंदर या पटरी पर स्टंट करता है, तो उसके खिलाफ केस दर्ज हो सकता है और उसे जुर्माना भी देना पड़ सकता है.

आइए जानते हैं इंडियन रेलवे के नियमों के बारे में. स्टंटबाजों के खिलाफ पुलिस एक्शन लेती रहती है. ऐसे में अगर कोई रेलवे स्टेशन पर या ट्रेन के अंदर स्टंट करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ केस दर्ज होता है.

जुर्माना और कैद की सजा

स्टंटबाजों पर रेलवे एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी जाती है, जिसके तहत उन्हें 1000 रुपये का जुर्माना और 3 महीने की कैद की सजा मिलती है. जानकारी के मुताबिक ट्रेनों में स्टंट करने वाले लड़के अधिकतर 15 साल से 25 साल के बीच की उम्र के हैं. आंकड़ों के मुताबिक साल 2010 में 1903 जवान लड़के स्टंट करते हुए पकड़े गए थे. वहीं बात करें 2011 की तो 2 दिन के अंदर रेलवे पुलिस ने 55 लोगों को स्टंट करते हुए पकड़ा था

ट्रेन में स्टंट करने से वहां मौजूद बाकी छोटे बच्चे या टीनएजर्स इसे देख स्टंट करने की कोशिश करते हैं और इससे लोगों की जान जाने का खतरा बना रहता है. कहीं पर भी स्टंट करने से पहले स्टंटबाजों को अपनी जिंदगी के बारे में जरूर सोचना चाहिए. क्योंकि कुछ स्टंट ऐसे होते हैं, जिन्हें करने पर लोगों की जान जा सकती है.

18 साल से कम उम्र के स्टंटबाज

रिपोर्ट के मुताबिक जो लोग 18 साल से कम उम्र के होते हैं और वह ऐसे खतरनाक स्टंट करते हैं, तो उन पर कड़ी कार्यवाही होती है और उनके परिवार वालों को बुलाया जाता है. स्टंटबाजों में ज्यादातर लोग स्कूल या कॉलेज जाने वाले होते हैं. बता दें कि स्टंट करने वाले लोगों पर रेलवे एक्ट की धारा 147, 145, 154, 156 के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है. रेलवे पुलिस ने स्टंटबाजों के खिलाफ अब सख्ती से पेश आना शुरू कर दिया है. ऐसे लोगों को जुर्माना देने के साथ पुलिस कस्टडी में लिया जाता है.

यह भी पढ़ें-  AC Gas Cost: घर के एसी में गैस भरवाने के कितने पैसे लगते हैं? कहीं ठगे तो नहीं गए आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Noida Extension Metro: नोएडा एक्सटेंशन पर भी चलेगी अब मेट्रो, सफर हो जाएगा और आसान
नोएडा एक्सटेंशन पर भी चलेगी अब मेट्रो, सफर हो जाएगा और आसान
Lower Birth Booking: ट्रेन में महिलाओं और बुजुर्गों के लिए है लोअर बर्थ की सीटें, जानें कैसे करवाए बुकिंग?
ट्रेन में महिलाओं और बुजुर्गों के लिए है लोअर बर्थ की सीटें, जानें कैसे करवाए बुकिंग?
Aadhaar Card Update: अब इस तारीख तक फ्री में अपडेट करें आधार, नहीं तो हो सकती है परेशानी
Aadhaar Card Update: अब इस तारीख तक फ्री में अपडेट करें आधार, नहीं तो हो सकती है परेशानी
Electricity Bill: बढ़ रही गर्मी, चढ़ रहा बिजली का बिल; जान लें बड़े काम के ये सेविंग्स टिप्स
बढ़ रही गर्मी, चढ़ रहा बिजली का बिल; जान लें बड़े काम के ये सेविंग्स टिप्स

वीडियोज

Heat Wave Alert:बेजुबानों पर गर्मी का कहर, जू का मेगा कूलिंग प्लान! | Summer
Sansani | Crime News | Twisha Murder Case: वीडियो में कैद ट्विशा की बेफिक्र कहानी | Bhopal
Janhit | Twisha Murder Case: ट्विशा के साथ क्या हुआ? 'वकील' पति, 'जज' सास बच जाएंगे? | Bhopal
UP Electricity Crisis: गर्मी के टॉर्चर और बिजली संकट ने बढ़ाया 'सियासी करंट'! | CM Yogi
Shastrarth With Chitra Tripathi: 'धर्म' का 'खेला'..कब तक सजेगा सत्ता का 'मेला'? | EID | Qurbani

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
Saturday BO: तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
Delhi Gymkhana Club: दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
CBSE Fake Notice: CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
Embed widget