एक्सप्लोरर

ट्रेन टिकट पर कितने दिन पहले तक बदल सकते हैं अपनी जर्नी डेट, जान लीजिए नियम

Indian Railways Rules: आप ट्रेन से अपनी यात्रा की तारीख बदलवा सकते हैं. भारतीय रेलवे ने इसके लिए कुछ नियम बनाए हैं. चलिए बताते हैं कितने समय पहले तक आप अपनी ट्रेन टिकट की जर्नी डेट बदल सकते हैं. 

Indian Railways Rules: भारतीय रेलवे दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रेलवे व्यवस्था है. रेलवे के जरिए करोड़ों लोग रोजाना एक जगह से दूसरी जगह सफर करते हैं. अक्सर जब किसी को दूर का सफर तय करना होता है. तो ज्यादातर लोगों की पहली पसंद ट्रेन ही होती है. कई बार लोग ट्रेन में रिजर्वेशन करवा लेते हैं. लेकिन उनकी यात्रा का प्लान बदल जाता है. ऐसे में जो सामान्य तरीका है वह टिकट को कैंसिल करवाना होता है.

लेकिन इसमें आपको कैंसिलेशन चार्ज चुकाना होता है. लेकिन अगर आप चाहें तो उस दिन की बजाए और किसी दिन की यात्रा कर सकते हैं. यानी आप अपनी यात्रा की तारीख बदलवा सकते हैं. भारतीय रेलवे ने इसके लिए कुछ नियम बनाए हैं. चलिए आपको बताते हैं यात्रा से कितने समय पहले तक आप अपनी ट्रेन टिकट की जर्नी डेट बदल सकते हैं. 

48 घंटे पहले तक बदलवा सकते हैं तारीख

भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक अगर आपने किसी गलत दिन की टिकट बुक कर ली है. तो जरूरी नहीं है आप उस टिकट को कैंसिल करें. आप चाहें तो उस टिकट पर अपनी जर्नी डेट को भी बदल सकते हैं. इसके लिए आपको यात्रा की तारीख से 48 घंटे पहले ही इस प्रक्रिया को पूरा करना होगा. लेकिन रेलवे की ओर से इस सुविधा का लाभ आपको तभी दिया जाता है. जब आपने टिकट रिजर्वेशन काउंटर से करवाई हो.

यह भी पढ़ें:  महिलाओं को घर बैठे मिलेंगे हजारों रुपये, जानें क्या है बीमा सखी योजना

अगर आपने ऑनलाइन टिकट बुक करवाई है. तो आपको यह सुविधा नहीं मिलेगी. लेकिन अगर आपने ऑफलाइन टिकट करवाई और आप अपनी यात्रा की तारीख बदलवाना चाहते हैं. तो इसके लिए आपको 48 घंटे पहले रेलवे के ऑफिशियल टिकट बुकिंग काउंटर पर जाना होगा. वहां आपको अपनी टिकट की कॉपी लेकर जानी होगी. और रेलवे ऑफिशियल से एक फॉर्म लेकर फिल करना होगा. इसके बाद आपकी टिकट की जर्नी डेट बदल दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: क्या PAN 2.0 के बाद भी आधार से पैन लिंक करना है जरूरी? जान लीजिए अपने काम की ये बात

किसी दूसरे को भी ट्रांसफर कर सकते हैं टिकट

भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक आप चाहे तो अपनी ट्रेन की टिकट किसी दूसरे पैसेंजर को ट्रांसफर भी कर सकते हैं. हालांकि आप टिकट को सिर्फ अपने परिवार के करीबी सदस्य जैसे माता-पिता,भाई-बहन, बेटा-बेटी और पति-पत्नी इनको ही ट्रांसफर कर सकते हैं. इनके अलावा और किसी को नहीं. इस प्रक्रिया को भी आप रेलवे काउंंटर जाकर ही पूरा कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: यूपी में इन लोगों को नहीं होगी राशन कार्ड की जरूरत, स्पेशल आईडी कार्ड बनाने की योजना शुरू

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEO या मैनेजर के असली नंबर से आ सकता है पेमेंट का मैसेज, बॉस स्कैम से बचकर रहे
CEO या मैनेजर के असली नंबर से आ सकता है पेमेंट का मैसेज, बॉस स्कैम से बचकर रहे
Ola स्कूटर की सर्विस के लिए 100 km भटका शख्स, अब लाखों का हर्जाना भरेगी कंपनी
Ola स्कूटर की सर्विस के लिए 100 km भटका शख्स, अब लाखों का हर्जाना भरेगी कंपनी
Loan और EMI का बहाना खारिज, पत्नी को 90 लाख देगा तलाक लेने वाला शख्स
Loan और EMI का बहाना खारिज, पत्नी को 90 लाख देगा तलाक लेने वाला शख्स
परिवार के 5 Aadhaar Card एक ही फोन में होंगे मैनेज, जानें mAadhaar App का खास फीचर
परिवार के 5 Aadhaar Card एक ही फोन में होंगे मैनेज, जानें mAadhaar App का खास फीचर

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget