एक्सप्लोरर

दिवाली-छठ ही नहीं, गणेश चतुर्थी के लिए भी रेलवे ने कसी कमर, चलेंगी इतनी स्पेशल ट्रेनें

गणपति उत्सव पर सबसे ज्यादा 296 स्पेशल ट्रेनें सेंट्रल रेलवे चलाएगा. वेस्टर्न रेलवे 56 ट्रेनें, कोंकण रेलवे (KRCL) 6 ट्रेनें और साउथ वेस्टर्न रेलवे 22 ट्रेनें संचालित करेगा.

गणपति उत्सव नजदीक आते ही भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी खुशखबरी दी है. रेलवे ने इस बार गणपति उत्सव के लिए 380 स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. बता दें कि फेस्टिव सीजन पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पूरी तैयारी कर ली है, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिल सके.

इस बार कितनी बढ़ीं स्पेशल ट्रेनें?

पिछले कुछ साल की बात करें तो रेलवे ने हर बार गणपति उत्सव के लिए स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई है. साल 2023 में 305 गणपति स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं. 2024 में यह संख्या बढ़कर 358 हो गई और अब 2025 में रेलवे ने 380 ट्रेनें करने का फैसला लिया है. 

कहां चलेंगी कितनी ट्रेनें?

गणपति उत्सव पर सबसे ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने के मामले में इस बार सेंट्रल रेलवे सबसे आगे है, जो कुल 296 गणपति स्पेशल ट्रेनें चलाएगा. वेस्टर्न रेलवे 56 ट्रेनें, कोंकण रेलवे (KRCL) 6 ट्रेनें और साउथ वेस्टर्न रेलवे 22 ट्रेनें संचालित करेगा. सभी ट्रेनों का रूट इस तरह बनाया गया है कि वे कोंकण क्षेत्र और अन्य अहम जगहों पर यात्रियों को आसानी से पहुंचा सकें.

कोंकण क्षेत्र के लिए खास इंतजाम

कोंकण क्षेत्र में गणपति उत्सव का खास महत्व है. इस दौरान लाखों लोग अपने गांव और शहरों की ओर यात्रा करते हैं, ताकि इस पर्व को धूमधाम से मना सकें. रेलवे ने इस बात को ध्यान में रखते हुए कई प्रमुख स्टेशनों पर इन स्पेशल ट्रेनों का स्टॉपेज दिया गया है. इन स्टेशनों में कोलाड, इंदापुर, मंगांव, खेड़, चिपलून, रत्नागिरी, राजापुर रोड, कणकवली, कुडाल, सावंतवाडी रोड, तिवीम, कार्माली, मडगांव जंक्शन, कारवार, गोकर्ण रोड, उडुपी, मुल्की और सुरथकल आदि शामिल हैं.

कब से चलेंगी ये ट्रेनें?

गणपति पूजा इस साल 27 अगस्त से 6 सितंबर 2025 तक मनाई जाएगी. इस दौरान रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में भारी भीड़ की आशंका को देखते हुए रेलवे ने 11 अगस्त से ही गणपति स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है. जैसे-जैसे उत्सव का समय पास आ रहा है, रेलवे धीरे-धीरे इन ट्रेनों की संख्या बढ़ा रहा है. 

रेलवे ने कीं खास तैयारियां

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए इस बार कई खास इंतजाम किए हैं. इसके तहत स्टेशनों पर एक्स्ट्रा टिकट काउंटर, हेल्प डेस्क और सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया है. इसके अलावा ट्रेनों में साफ-सफाई और शेड्यूल पर खास ध्यान दिया जा रहा है. रेलवे ने यह भी सुनिश्चित किया है कि इन स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को सभी जरूरी सुविधाएं जैसे पानी, खानपान की व्यवस्था और साफ-सुथरे डिब्बे मिलें.

ये भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! विंडो खुलते ही फुल हो जा रही ट्रेनें, दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार जाने के लिए टिकट 'महासंकट'

About the author वरुण भसीन

वरुण भसीन एबीपी न्यूज़ में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. पिछले 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे एयरलाइंस, रेलवे और सड़क-परिवहन से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इससे पहले वे कई संस्थानों में काम कर चुके हैं. वरुण न्यूज जगत से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी बनाते आए हैं. वरुण ने MBM यूनिविर्सिटी जोधपुर से पढ़ाई की है. संपर्क करने के लिए मेल आईडी है- varunb@abpnetwork.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में सालों से इस्तेमाल कर रहे हैं ये सामान? इन 6 घरेलू चीजों की एक्सपायरी डेट जानकर रह जाएंगे हैरान
घर में सालों से इस्तेमाल कर रहे हैं ये सामान? इन 6 घरेलू चीजों की एक्सपायरी डेट जानकर रह जाएंगे हैरान
PF News: 10 साल की नौकरी के बाद एक्टिव होता है ये सरकारी नियम, मिलते हैं ये फायदे
PF News: 10 साल की नौकरी के बाद एक्टिव होता है ये सरकारी नियम, मिलते हैं ये फायदे
LPG News: 6 महीने में बनेंगे 10 किलो वाले 1.4 लाख गैस सिलेंडर, इनमें क्या है खास, आपको कैसे मिलेगी राहत?
6 महीने में बनेंगे 10 किलो वाले 1.4 लाख गैस सिलेंडर, इनमें क्या है खास, आपको कैसे मिलेगी राहत?
सिर्फ 100 रुपये रोज की बचत से बनेंगे लखपति, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मिलेगा बड़ा फायदा
सिर्फ 100 रुपये रोज की बचत से बनेंगे लखपति, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मिलेगा बड़ा फायदा

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Embed widget