एक्सप्लोरर

Indian Railway Rules: चलती ट्रेन से गिर गया है मोबाइल या पर्स तो फटाफट करें ये काम! जल्द वापस मिल जाएगा सामान

Indian Railway: कई बार यात्रियों का चलती ट्रेन से मोबाइल फोन या पर्स गिर जाता है. ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप अपने मोबाइल फोन या पर्स को दोबारा प्राप्त कर सकते हैं.

Indian Railway Rules: इंडियन रेलवे (Indian Railway) दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रेल नेटवर्क है. ट्रेन में हर दिन करोड़ों की संख्या में यात्री सफर करते हैं. ट्रेन में यात्रा करते वक्त फोन चलाना एक आम बात है. अक्सर लोग समय बिताने के लिए ऐसा करते हैं. मगर कई बार ऐसा करते वक्त मोबाइल फोन या पर्स आदि जैसी जरूरी चीजें रेलवे ट्रैक पर गिर जाती है. ऐसे में लोग बहुत ज्यादा परेशान हो जाते हैं. आजकल फोन बहुत ज्यादा जरूरी हो चुका है. अक्सर लोगों की बैंकिंग डिटेल्स से लेकर आईडी तक सभी जानकारी फोन में ही सेव करके रखते हैं. ऐसे में बिना मोबाइल फोन के बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इस तरह की परेशानी को दूर करने के लिए रेलवे ने कुछ नियम बनाए हैं. इस रूल्स का पालन करके आप अपने खोए हुए फोन या पर्स को दोबारा प्राप्त कर सकते हैं.

भूलकर भी न करें चेन पुलिंग

अक्सर लोग मोबाइल फोन रेलवे ट्रैक पर गिरने पर ट्रेन को रोकने के लिए चेन पुलिंग करने लगते है. मगर ऐसा करने से बचना चाहिए क्योंकि यह एक दंडनीय अपराध है. आपको जुर्माना और एक साल की जेल या दोनों हो सकती हैं. रेलवे के नियमों के अनुसार चेन पुलिंग केवल इमरजेंसी (Chain Pulling Rules) की स्थिति में ही की जा सकती है. कोई सामान गिरने या छूटने पर यात्री चेन पुलिंग नहीं कर सकते हैं. अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि यात्रियों के पास अपना सामान वापस पाने का क्या तरीका है.

कैसे प्राप्त करें मोबाइल फोन

अगर आपका मोबाइल फोन या पर्स रेलवे ट्रैक पर गिर गया है तो सबसे पहले ट्रैक के किनारे लगे पोल पर पीले और काले से लिखा हुआ नंबर नोट कर लें. इसके बाद यह पता करें कि आपका फोन किन दो रेलवे स्टेशनों के बीच गिरा है. इसके लिए आप टीटीई या किसी अन्य यात्री के मोबाइल फोन का सहारा ले सकते हैं. इसके बाद आप रेलवे पुलिस फोर्स के हेल्पलाइन नंबर 182 या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके अपने मोबाइल फोन या सामान के गायब होने की जानकारी दें.

इस दौरान आप अपना पोल नंबर की जानकारी आरपीएफ को दें. इस जानकारी से रेलवे पुलिस को अपना सामान ढूंढने में आसानी रहेगी. इसके साथ ही इससे आपका मोबाइल फोन मिलने की संभावना कई गुना बढ़ जाएगी. इसके बाद पुलिस आपकी बताई हुई जगह पर पहुंचकर आपके मोबाइल फोन को प्राप्त कर लेगी. इस बात का ध्यान रखें कि पुलिस केवल प्रयास करती है. अगर आपके मोबाइल फोन को किसी ने उठा लिया है तो वह आपको वापस नहीं नहीं मिल पाएगा.

कब खींच सकते हैं अलार्म चेन

गौरतलब है कि आप ट्रेन का अलार्म चेन केवल उस स्थिति में ही खींच सकते हैं जब कोई बच्चा या बुजुर्ग रेलवे स्टेशन पर छूट गया है. वहीं दिव्यांगजन व्यक्ति अगर रेलवे स्टेशन ऊपर छूट गया है और ट्रेन चल दी है तो ऐसी स्थिति में चेन पुलिंग की जा सकती है. इसके अलावा ट्रेन में आग लग जाने, डकैती या किसी आपात स्थिति में ही चेन पुलिंग करने की इजाजत है.

ये भी पढ़ें-

Property Price: प्रॉपर्टी खरीदने वालों को लग सकता है तगड़ा झटका! FY-24 में घरों की कीमतों में हो सकती 5% की बढ़ोतरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आप भी करते हैं NPS में निवेश, नए यूनिफाइड पोर्टल से क्या-क्या बदलेगा?
क्या आप भी करते हैं NPS में निवेश, नए यूनिफाइड पोर्टल से क्या-क्या बदलेगा?
चलती ट्रेन में ऑर्डर करो चार्जर, दवाइयां और जरूरी सामान, Blinkit डिलिवर करेगा
चलती ट्रेन में ऑर्डर करो चार्जर, दवाइयां और जरूरी सामान, Blinkit डिलिवर करेगा
4.81 लाख इनकम और 50 लाख की LIC, टैक्स को लेकर फंसी महिला
4.81 लाख इनकम और 50 लाख की LIC, टैक्स को लेकर फंसी महिला
21 अक्टूबर से शुरू हुआ बैंक कैंप, जानें बीमा और पेंशन स्कीम का कैसे मिलेगा फायदा?
21 अक्टूबर से शुरू हुआ बैंक कैंप, जानें बीमा और पेंशन स्कीम का कैसे मिलेगा फायदा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget