एक्सप्लोरर

Railway Facilities: अब ट्रेन में नहीं होगी किसी भी तरह की लापरवाही, रेलवे अधिकारी खुद ऐसे करेंगे निगरानी

Railway Facilities: अक्सर देखा जाता है कि ट्रेन में यात्रियों को कई तरह की असुविधाओं का सामना करना पड़ता है, ऐसे में रेलवे ने अब एक नया प्लान तैयार किया है.

Railway Facilities: भारतीय रेलवे की तरफ से यात्रियों की सुविधा के लिए तमाम तरह के कदम उठाए जाते हैं. यात्रियों की शिकायतों को लेकर तुरंत कार्रवाई करने की कोशिश होती है और अब इसी दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि रेलवे अधिकारी अब ट्रेन के कोच में नजर आ सकते हैं, जिससे यहां होने वाली तमाम असुविधाओं पर वो खुद नजर रख पाएंगे और चीजों को ठीक करने की कोशिश की जाएगी. 

अधिकारी होंगे ट्रेन में सवार 
इस फैसले के पीछे का मकसद यात्रियों को होने वाली परेशानियों की पहचान करना है. ये रेलवे अधिकरी अपनी पहचान बताए बिना ट्रेन के किसी भी कोच में सवार हो जाएंगे और इसके बाद यात्रा के दौरान होने वाली हर चीज पर नजर रखेंगे. ये एक तरह का छापेमारी अभियान जैसा है, जिससे उन लोगों की भी पहचान हो पाएगी, जो यात्रियों के साथ बदसलूकी करते हैं. 

किस तरह की होती है परेशानी?
ट्रेन में यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, कई बार इसकी सुनवाई तक नहीं होती है और लोग रेलवे को कोसते रहते हैं. इसमें खराब क्वालिटी का खाना, रिजर्व सीट पर किसी और का बैठ जाना और वेंडर्स की बदसलूकी जैसी चीजें शामिल होती हैं. कई बार पंखे नहीं चलने और गंदी बेडशीट की शिकायतें भी रेलवे को मिलती हैं. 

यात्रियों से लेंगे फीडबैक 
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रेलवे के तमाम जोन्स में अधिकारियों की ये तैनाती होगी. इस दौरान असुविधाओं को लेकर अधिकारी यात्रियों से भी बातचीत करेंगे और तमाम फीडबैक लेंगे. यात्री जो भी परेशानी उन्हें बताएंगे वो उनकी लिस्ट तैयार कर उसे विभाग में सबमिट करेंगे. इसके बाद इन खामियों को सुधारने का काम किया जाएगा. कुल मिलाकर यात्रियों को होने वाली असुविधाओं को कम करने के लिए रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है. इससे उन लोगों में भी डर का माहौल रहेगा, जो ट्रेन में ऐसी हरकतें करते हैं.

ये भी पढ़ें - विराट कोहली की तरह आपके रेस्टोरेंट पर भी लग सकता है जुर्माना, इन चीजों का जरूर रखें खयाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Biogas Production: अब कूड़े- कचरे और गोबर से गैस बनाएगी सरकार, इस योजना को दी हरी झंडी
अब कूड़े- कचरे और गोबर से गैस बनाएगी सरकार, इस योजना को दी हरी झंडी
Delhi-Dehradun Expressway पर बदली गाड़ियों की स्पीड लिमिट, अब तेज रफ्तार पर कटेगा ई-चालान
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बदली गाड़ियों की स्पीड लिमिट, अब तेज रफ्तार पर कटेगा ई-चालान
Paternity Leave पर रहते हुए गई नौकरी, कर्मचारी को मिला 18 करोड़ का कम्पंसेशन
Paternity Leave पर रहते हुए गई नौकरी, कर्मचारी को मिला 18 करोड़ का कम्पंसेशन
नॉमिनी नहीं होता बैंक बैलेंस का असली मालिक, मौत के बाद किसे मिलता है पैसा?
नॉमिनी नहीं होता बैंक बैलेंस का असली मालिक, मौत के बाद किसे मिलता है पैसा?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget