एक्सप्लोरर

Indian Railway: गर्मियों की छुट्टी में चाहिए कंफर्म टिकट, IRCTC के इस विकल्प को चुनें, फटाफट होगा काम

Vikalp Scheme of IRCTC: गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप घर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपको कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है तो आप आईआरसीटीसी के विकल्प ऑप्शन को चुनें.

IRCTC Vikalp Scheme: भारतीय रेलवे (Indian Railway) आम लोगों के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. हर दिन करोड़ों की संख्या में यात्री ट्रेन से सफर करते हैं. ट्रेन में भारी भीड़ होने के कारण कई बार यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता है. ऐसे में इमरजेंसी की स्थिति में लोगों की परेशानी कई गुना तक बढ़ जाती है. इस तरह की दिक्कतों को दूर करने के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) विकल्प ऑप्शन लेकर आया है. यह एक ऐसा तरीका है जिसके जरिए कंफर्म टिकट (How to Get Confirm Ticket in Train) मिलने की संभावना बढ़ जाती है. आइए जानते हैं यह क्या है और आम यात्रियों को इससे क्या फायदा मिल सकता है...

IRCTC की विकल्प योजना क्या है?

विकल्प योजना (IRCTC Vikalp Scheme)  के तहत यात्री ट्रेन टिकट की बुकिंग करते वक्त कंफर्म टिकट पाने के लिए दूसरे ट्रेन का विकल्प भी चुन सकते हैं. ऐसा करने से उन्हें कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाती है. इस स्कीम को रेलवे की अल्टरनेट ट्रेन एकोमोडेशन स्कीम (ATAS) भी कहा जाता है. इस स्कीम के तहत अगर आपको उस ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है और दूसरी ट्रेन में सीट खाली है तो उसमें कंफर्म टिकट मिल जाएगा. इस स्कीम के जरिए लोगों को गर्मियों की छुट्टियों, फेस्टिव सीजन आदि में कंफर्म टिकट मिलने की ज्यादा संभावना होती है, मगर इस बात का ध्यान रखें कि विकल्प ऑप्शन चुन लेने का मतलब यह नहीं है कि आपको हमेशा कंफर्म टिकट मिल ही जाएगा.

कैसे चुन सकते हैं विकल्प ऑप्शन?

  • अगर आप भी कंफर्म टिकट प्राप्त करने के लिए इस विकल्प का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए बुकिंग करते वक्त इस ऑप्शन को चुन सकते हैं.
  • आप जिस ट्रेन में बुकिंग करना चाह रहे हैं उसमें सीट मौजूद नहीं है और आपको वेटिंग टिकट मिल रहा है तो आप यह विकल्प चुन सकते हैं.
  • इसमें आपको VIKALP ऑप्शन दिखेगा जिसे चुनें.
  • आगे आपको बाकी ट्रेनों का विकल्प दिखेगा.
  • इसमें आप कुल 7 ट्रेनों को चुन सकते हैं.
  • अगर आपको बुकिंग के दौरान यह ऑप्शन नहीं दिख रहा है तो आप बुक्ड टिकट हिस्ट्री में जाकर भी इस ऑप्शन को चुन सकते हैं.
  • फिर रेलवे बाकी ट्रेनों में भी आपके लिए कंफर्म टिकट ढूंढने की कोशिश करेगा.

ये भी पढ़ें-

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया के खास मौके पर सोना खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होंगे ठगी के शिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 नवंबर से महंगा होगा बिजली कनेक्शन, BPL कार्डधारकों का चार्ज 100 से बढ़कर 150 हुआ
1 नवंबर से महंगा होगा बिजली कनेक्शन, BPL कार्डधारकों का चार्ज 100 से बढ़कर 150 हुआ
EPFO: आसान भाषा में समझें इन हैंड सैलरी और पीएफ लिमिट का पूरा समीकरण
EPFO: आसान भाषा में समझें इन हैंड सैलरी और पीएफ लिमिट का पूरा समीकरण
टोल पर बंपर छूट, फास्टैग Annual Pass को लेकर सरकार ने बनाए नए नियम
टोल पर बंपर छूट, फास्टैग Annual Pass को लेकर सरकार ने बनाए नए नियम
FASTag में Minimum Balance कितना रखें, क्या अब बदल गए हैं नियम?
FASTag में Minimum Balance कितना रखें, क्या अब बदल गए हैं नियम?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
Aadhaar के गलत इस्तेमाल की टेंशन खत्म, ऐप से ऐसे करें लॉक
Aadhaar के गलत इस्तेमाल की टेंशन खत्म, ऐप से ऐसे करें लॉक
Embed widget