एक्सप्लोरर

PNG Connection: किरायेदार के नाम पर भी मिल सकता है पाइपलाइन वाला गैस कनेक्शन, करना होता है बस ये काम

IGL Gas Connection: अब अगर आप भी किराये के मकान में रहते हैं और मकान मालिक ने कनेक्शन लेने से साफ इनकार कर दिया है तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है.

IGL Gas Connection: गैस सिलेंडर का इस्तेमाल देशभर के करोड़ों घरों में होता है, जिसकी कीमतों में पिछले दिनों सरकार की तरफ से राहत दी गई है. हालांकि अब शहरों में गैस सिलेंडर के जरिए नहीं बल्कि पाइपलाइन के जरिए आती है, ये सभी लोगों के लिए काफी सुविधाजनक होता है. इससे न तो सिलेंडर बुक कराने की झंझट होती है और न ही गैस खत्म होने की कोई चिंता रहती है. कई बार देखा गया है कि मकान मालिक अपने नाम से कनेक्शन नहीं देता है. ऐसे में किरायेदार खुद के नाम से भी कनेक्शन ले सकते हैं. 

ब्लैक में लेना होता है सिलेंडर
किरायेदारों को सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब वो एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट होते हैं. ऐसे में सिलेंडर का कनेक्शन भी नहीं ले पाते हैं. वहीं हर जगह पर पाइपलाइन की सुविधा भी नहीं होती, जिस मकान में ये सुविधा होती है तो कई बार मकान मालिक कनेक्शन लेने से इनकार कर देता है. इससे किरायेदारों को काफी पेरशानी होती है और उन्हें ब्लैक में सिलेंडर लेना पड़ता है. 

कनेक्शन के लिए करना होगा बस ये काम
अब अगर आप भी किराये के मकान में रहते हैं और मकान मालिक ने कनेक्शन लेने से साफ इनकार कर दिया है तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है. आप खुद के नाम से भी किराये के घर पर कनेक्शन ले सकते हैं. इसके लिए आपको रेंट एग्रीमेंट के साथ सिर्फ मकान मालिक का आधार कार्ड लगाना होगा और आईजीएल कनेक्शन के लिए अप्लाई करना होगा. आवेदन करने के 15 से 20 दिन बाद आपके घर पर कनेक्शन लग जाएगा, हालांकि इसका बिल आपके नाम से आएगा और पैसे भी आपको ही देने होंगे. 

गैस पाइपलाइन का कनेक्शन लेने में करीब 7 हजार रुपये लगते हैं, इसे आप हर महीने बिल के साथ 500 रुपये की किस्त के तौर पर भी दे सकते हैं. ये अमाउंट रिफंडेबल होता है. इसके अलावा आईजीएल की तरफ से कई तरह के ऑफर भी दिए जाते हैं, जिनमें आप प्रतिदिन के हिसाब से भी पैसे दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें - क्या आप बाइक में लगवा सकते हैं बैट्री? पेट्रोल का खर्चा हो जाएगा खत्म, मगर पहले ये नियम भी जान लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

57 साल की महिला को सीनियर सिटीजन माना जाए या नहीं? हाई कोर्ट पहुंचा मामला
57 साल की महिला को सीनियर सिटीजन माना जाए या नहीं? हाई कोर्ट पहुंचा मामला
Train Ticket: रेल टिकट पर बढ़ेगा चार्ज? UPI से बुकिंग 51% के पार
Train Ticket: रेल टिकट पर बढ़ेगा चार्ज? UPI से बुकिंग 51% के पार
डॉक्यूमेंट खोने पर नहीं होगी परेशानी, LDR की मदद से दर्ज करें शिकायत
डॉक्यूमेंट खोने पर नहीं होगी परेशानी, LDR की मदद से दर्ज करें शिकायत
100 लड़कियां दिखाने का था वादा, 51 में निपटाया, मैट्रिमोनियल साइट के खिलाफ कोर्ट पहुंचा शख्स
100 लड़कियां दिखाने का था वादा, 51 में निपटाया, मैट्रिमोनियल साइट के खिलाफ कोर्ट पहुंचा शख्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget