एक्सप्लोरर

कैसे करना होता है IGL कनेक्शन के लिए आवेदन, जानें क्या लगते हैं दस्तावेज

IGL Connection: पीएनजी खरीदने के लिए आप इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड यानी आईजीएल से कनेक्शन ले सकते हैं. क्या प्रक्रिया होती है इसके लिए, और कौन से दस्तावेज होते हैं जरूरी चलिए बताते हैं. 

IGL Connection: एक समय था जब लोगों के घर में मिट्टी के चूल्हों पर खाना बनाया जाता था. लेकिन अब शायद ही ऐसा कोई घर हो जहां मिट्टी के चूल्हों का इस्तेमाल करके खाना बनाया जाता है. अब ज्यादातर घरों में गैस वाले चूल्हे इस्तेमाल किए जाते हैं. जो एलपीजी या पीएनजी गैस के जरिए चलते हैं. भारत के अधिकांश क्षेत्रों में एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है. लेकिन अब पीएनजी गैस कनेक्शन में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.

पीएनजी गैस में आपको सिलेंडर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती. न ही इसके बीच में कभी खत्म होने का डर रहता है. क्योंकि यह पाइपलाइन के जरिए 24 घंटे आपको मुहैया होती है. पीएनजी खरीदने के लिए आप इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड यानी आईजीएल से कनेक्शन ले सकते हैं. क्या प्रक्रिया होती है नया आईजीएल कनेक्शन लेने के लिए, और कौन से दस्तावेज होते हैं जरूरी चलिए बताते हैं. 

ऐसे करें IGL कनेक्शन के लिए अप्लाई

  • इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड यानी आईजीएल दिल्ली एनसीआर में नेचुरल गैस  कनेक्शन देने वाली कंपनी है. साल 1999 में दिल्ली सिटी गैस प्रोजेक्ट को आईजीएल ने अधिग्रहण करके इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड कर दिया.
  • इसमें कनेक्शन खरीदने के लिए आप चाहें तो इसकी ऑनलाइन वेबसाइट https://www.iglonline.net/ पर जा सकते हैं.
  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर सामने दिख रहे कस्टमर जोन में क्लिक करना होगा उसमें दिए गए ऑप्शन में से पीएनजी डोमेस्टिक कस्टमर और फिर उसमें से अप्लाई फॉर न्यू कनेक्शन ऑनलाइन पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद आपके सामने अकोमोडेशन टाइप का ऑप्शन आएगा. जिसमें आपको प्राइवेट प्रॉपर्टी और गवर्नमेंट अकोमोडेशन के ऑप्शन मिलेंगे. जिसमें से आपको एक सिलेक्ट करना होगा. 
  • फिर आपसे आपकी जानकारी पता और एलजी कंपनी की जानकारी मांगी जाएगी. नीचे आपको कॉल बैक का ऑप्शन दिखाई दिया इसे आपको कट कर देना है.
  • अब आपके सामने न्यू आईजीएल गैस कनेक्शन का फॉर्म खुला आएगा फार्म में मांगी की जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा. 
  • सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर मिलेगा इस रेफरेंस नंबर का आप नोट कर लें.
  • इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन प्रोसेस कंप्लीट हो जाएगी और आखिर में आपको गैस कनेक्शन के लिए ₹6000 की पेमेंट करनी होगी. 

इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड का ऑनलाइन गैस कनेक्शन के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी. जिनमें आईडेंटिटी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ के लिए कुछ डॉक्यूमेंट्स देने होंगे. इनमें आप आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली बिल, प्रॉपर्टी टैक्स रसीद, या फिर पानी का बिल जैसे डॉक्यूमेंट्स दे सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करने के लिए चाहिए होते हैं ये डॉक्यूमेंट्स, ये रही पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नमो भारत ट्रेन के लिए लॉन्च हुआ 'ट्रिप पास', बार-बार रिचार्ज का झंझट खत्म
नमो भारत ट्रेन के लिए लॉन्च हुआ 'ट्रिप पास', बार-बार रिचार्ज का झंझट खत्म
महिला ने मंगाया 10000 का फोन, डिब्बा खोला तो निकला साबुन, कंपनी पर लगा जुर्माना
महिला ने मंगाया 10000 का फोन, डिब्बा खोला तो निकला साबुन, कंपनी पर लगा जुर्माना
पटना, पाटलिपुत्र और रक्सौल रूट की ट्रेनों का बढ़ा समय, रेलवे का फैसला
पटना, पाटलिपुत्र और रक्सौल रूट की ट्रेनों का बढ़ा समय, रेलवे का फैसला
सबका रिफंड आ गया, आपका क्यों नहीं? सहारा क्लेम में देरी की वजह जानें
सबका रिफंड आ गया, आपका क्यों नहीं? सहारा क्लेम में देरी की वजह जानें

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget