एक्सप्लोरर

Hydrogen Trains: भारत में इसी साल चलेगी हाइड्रोजन ट्रेन, 160kmph की हो सकती है रफ्तार, जानिए रूट्स और खासियत

Hydrogen Train in India: इंडियन रेलवे इस साल दिसंबर तक हाइड्रोजन ट्रेन चलाने जा रहा है. इसे पहले 8 रूटों पर चलाया जाएगा और इसकी स्पीड 160 किमी प्रति घंटा हो सकती है. 

Hydrogen Train: देश के ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए इंडियन रेलवे (Indian Railways) हाइड्रोजन ट्रेन (Hydrogen Train) चलाने जा रहा है. रेलवे ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. यह देश के 8 हेरिटेज रूटों के लिए चलाया जाएगा. इस हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर कई बदलाव किए जाएंगे. इसकी डिजाइन में भी अंतर होगा. हाइड्रोजन ट्रेन 1950-60 दशक के ट्रेनों को रिप्लेस करेंगी. 

इंडियन रेलवे की ओर से हाइड्रोजन ट्रेन को टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए चलाया जाएगा. रेल मंत्रालय ने जानकारी दी है कि हाइड्रोजन ट्रेन (Hydrogen Train) को शुरुआत में देश के अलग-अलग 8 रूटों पर चलाया जाएगा, जिसे दिसंबर 2023 तक शुरू किया जा सकता है. आइए जानते हैं यह हाइड्रोजन ट्रेन कौन-कौन से रूटों पर चलाई जाएंगी. 

वंदे मेट्रो के नाम से होगी हाइड्रोजन ट्रेन 

सरकार ने हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर एक खास प्लानिंग की है. सरकार ने Hydrogen for Heritage नाम से एक प्रोजेक्ट शुरू किया है, जिसके तहत इन ट्रेनों को हेरिटे्ज रूटों (Heritage Route) पर चलाया जाएगा. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwani Vaishnav) ने कहा कि इन ट्रेनों के चलने से देश ग्रीन एनर्जी की दिशा में और आगे बढ़ेगा. इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि नव-निर्मित हाइड्रोजन-संचालित ट्रेनों को वंदे मेट्रो कहा जाएगा. रेल मंत्री ने कहा, 'हम दिसंबर 2023 से धरोहर मार्गों पर हाइड्रोजन ट्रेन शुरू करेंगे. इसका मतलब यह होगा कि ये धरोहर मार्ग पूरी तरह से हरित हो जाएंगे.'

इन रूट्स पर चलेंगी हाइड्रोजन ट्रेन

हाइड्रोजन ट्रेन को माथेरान हिल, दार्जिलिंग हिमालयन, कालका शिमला, कांगड़ा घाटी, बिलमोरा वघई, महू पातालपानी, नीलगिरी माउंटेन रेलवे और मारवाड़-देवगढ़ मड़रिया पर चलाया जाएगा. बाद में दूसरे अन्य रूटों के लिए चलाया जाएगा. 

कहां-कहां चलती है हाइड्रोजन ट्रेन

भारत ऐसा करने वाला पहला देश नहीं है. इससे पहले जर्मनी और चीन में यह ट्रेन चल रही है. जर्मनी में इस साल जुलाई में हाइड्रोजन ट्रेन चलाई गई थी. इसकी कुल अनुमानित कुल लागत 86 मिलियन डॉलर है. यह 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से एक बार में 1000 किमी चल सकती है. इसका 2018 में टेस्टिंग की गई थी. 

चीन में चलने वाले हाइड्रोजन ट्रेन की स्पीड 

चीन ने हाल ही में एशिया की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन लॉन्च की है, जो एक बार टैंक फुल होने पर 600 किमी की दूरी तय करती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाइड्रोजन से चलने वाली इस ट्रेन की टॉप स्पीड 160 किमी प्रति घंटा है. 

यह भी पढ़ें

Service Sector Growth: देश के सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार, दिसंबर में ग्रोथ बढ़कर 6 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
MP में 2 नई रेल लाइन शुरू, 10 रुपये में कर सकेंगे ट्रेन का सफर
MP में 2 नई रेल लाइन शुरू, 10 रुपये में कर सकेंगे ट्रेन का सफर
परिवार में हो गया बंटवारा, क्या अब अलग मिलेगा PM आवास योजना का लाभ?
परिवार में हो गया बंटवारा, क्या अब अलग मिलेगा PM आवास योजना का लाभ?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
Embed widget