एक्सप्लोरर

घर बैठे ऐसे बर्थ सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं आप, काफी आसान है तरीका

बर्थ सर्टिफिकेट का इस्तेमाल ना सिर्फ सरकारी कामों को लेकर बल्कि स्कूल कॉलेज में एडमिशन से लेकर कई प्राइवेट कामों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है.

Utility News: बच्चों के जन्म के साथ ही कुछ चीजें है जो कानूनी रूप से तैयार करवानी होते हैं. उनमें से एक होता है बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट... यह काफी जरूरी होता है और आगे चलकर पूरी जिंदगी भर आपकी जन्म तिथि के प्रमाण पत्र के लिए यह सर्टिफिकेट इस्तेमाल होता है. न सिर्फ सरकारी कामों को लेकर बल्कि स्कूल कॉलेज में एडमिशन से लेकर कई प्राइवेट कामों में भी इसका इस्तेमाल होता है. चलिए जानते हैं कैसे बनाते हैं बर्थ सर्टिफिकेट. और क्यों जरूरी होता है बर्थ सर्टिफिकेट बनवाना. 

जन्म के 21 दिनों के अंदर बनावाना होता है सर्टिफिकेट

बच्चे के लिए सबसे पहला प्रमाण पत्र उसका जन्म प्रमाण पत्र होता है. इस प्रमाण पत्र के आधार पर आगे चलकर अन्य दस्तावेज तैयार होते हैं. उसे अगर जन्म के बाद किसी योजना का लाभ मिलना होता है तो वह जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर ही मिलता है. जन्म प्रमाण पत्र जन्म के 21 दिन के भीतर ही बनवाना होता है. उसके लिए या तो आप अपने नजदीकी नगर निगम के दफ्तर जा सकते हैं या फिर नगर पालिका और पंचायत ऑफिस से भी इसे बनवाया जा सकता है. वहां जाकर आपको जरूरी जानकारी और दस्तावेज देने होते हैं और कुछ दिनों के भीतर ही बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट आपको मिल जाता है.

ऑनलाइन प्रोसेस

बर्थ सर्टिफिकेट के लिए सरकारी ऑफिस जाकर तो आवेदन दिया ही जा सकता है. इसके साथ ही ऑनलाइन भी इसके लिए अप्लाई किया जा सकता है. इसके लिए आपको संबंधित राज्य की नागरिक सेवाओं की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होता है. बर्थ सर्टिफिकेट के लिए बच्चे के माता-पिता के दस्तावेज जरूरी होते हैं. जिनमें अस्पताल जो बर्थ लेटर प्रोवाइड करवाता है वो इसमें अहम भूमिका रखता है. माता-पिता के आधार कार्ड, अगर मैरिज सर्टिफिकेट उपलब्ध हो तो उसकी भी कॉपी जमा करनी होती है. 

ये है पूरी प्रक्रिया

  • बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपको सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होता है.
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको General public sign up पर क्लिक करना होता है.
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर के आता है, उस नए पेज में मांगी जाने वाली सभी जानकारी को आपको भरना होगा.
  • सभी जानकारी को भरने के बाद आपको रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद आपको आपके मेल और फोन नंबर पर मैसेज के जरिए यूजर आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा.
  • अब आपको अपने यूजर आईडी से लॉगिन करके आगे की प्रक्रिया को अंजाम देना होगा.
  • लॉग इन करने के बाद आपको बर्थ सर्टिफिकेट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
  • इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुल जाएगा जिसमें मांगी जाने वाली जानकारी आपको भरनी होगी.
  • सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आपको एक सप्ताह के भीतर आपका बर्थ सर्टिफिकेट मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें: रात 10 बजे के बाद भी बजा सकते हैं डीजे, बस इस बात का रखना होगा खयाल

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रैफिक चालान का नया नियम, अब मौके पर ही ऑनलाइन होगा जुर्माने का भुगतान
ट्रैफिक चालान का नया नियम, अब मौके पर ही ऑनलाइन होगा जुर्माने का भुगतान
दोपहर में CNG भरवाने पर टैंक में कम आती है गैस? सच जान लीजिए
दोपहर में CNG भरवाने पर टैंक में कम आती है गैस? सच जान लीजिए
कंपनियों ने बंद कर दिए नए LPG कनेक्शन, गैस सिलेंडर के लिए कहां करें अप्लाई?
कंपनियों ने बंद कर दिए नए LPG कनेक्शन, गैस सिलेंडर के लिए कहां करें अप्लाई?
Train Cancelled: 10 अक्टूबर से बदले कई ट्रेनों के रूट, कुछ रहेंगी कैंसिल, यात्री चेक करें अपडेट
Train Cancelled: 10 अक्टूबर से बदले कई ट्रेनों के रूट, कुछ रहेंगी कैंसिल, यात्री चेक करें अपडेट

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर HC पहुंची इंडियन यूथ कांग्रेस, कल होगी सुनवाई
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर HC पहुंची इंडियन यूथ कांग्रेस, कल होगी सुनवाई
'इस बुरे इंसान की मौत पर...', नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने ये क्या कह दिया
'इस बुरे इंसान की मौत पर...', नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने ये क्या कह दिया
विराट कोहली ने यूं दी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि, 2 लाइन में दिया आखिरी सलाम
विराट कोहली ने यूं दी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि, 2 लाइन में दिया आखिरी सलाम
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
इकाना स्टेडियम, पलासियो मॉल तक पहुंचा गोमती का पानी, IIIT लखनऊ में एग्जाम रद्द
इकाना स्टेडियम, पलासियो मॉल तक पहुंचा गोमती का पानी, IIIT लखनऊ में एग्जाम रद्द
Embed widget