एक्सप्लोरर

Henley Passport Index 2023: भारतीय पासपोर्ट की बढ़ी ताकत! इतने देशों में मिलेगी भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री

Henley Passport Index 2023: हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने साल 2023 की पासपोर्ट की लिस्ट जारी कर दी है. इसमें भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग में बड़ा सुधार हुआ है.

Henley Passport Index 2023: हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने साल 2023 (Henley Passport Index 2023) के पासपोर्ट रैंकिंग की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में टॉप पर सिंगापुर का नाम है जो विश्व का सबसे मजबूत पासपोर्ट है. सिंगापुर ने जापान को पछाड़ कर इस ताज (World Best Passport) को हासिल किया है. सिंगापुर के पासपोर्ट के जरिए कुल 192 देशों में वीजा फ्री एंट्री ली जा सकती है. वहीं भारतीय पासपोर्ट के रैंकिंग की बात करें तो इसमें भी पिछले साल के मुकाबले बहुत सुधार हुआ है. भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग में कुल पांच स्थान का सुधार होकर यह 80वें स्थान पर पहुंच गया है.

भारतीयों को 57 देशों में मिलेगी वीजा फ्री एंट्री

भारतीय पासपोर्ट ने इस साल अपनी रैंकिंग में पांच पायदान का सुधार किया है और यह 80वें स्थान पर पहुंच गया है. इसके साथ ही भारतीयों को दुनिया के 57 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिल रही है. ध्यान देने वाली बात ये है कि भारत के साथ इस लिस्ट में 80वें स्थान पर टोगो और सेनेगल जैसे देश का नाम भी शामिल है.

जापान और अमेरिका को लगा झटका

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2023 के हिसाब से लगातार पांच सालों तक जापान टॉप पर रहने के बाद अब तीसरे नंबर पर खिसक गया है. इसके पीछे कारण यह है कि देश का वीजा फ्री वाले देशों की संख्या में गिरावट आई है. सिंगापुर के नागरिक जहां कुल 192 देशों में वीजा फ्री एंट्री ले सकते हैं, वहीं जापानी नागरिक कुल 189 देशों में वीजा फ्री एंट्री ले सकते हैं. ऐसे में वीजा फ्री एंट्री में गिरावट के बाद जापान का पासपोर्ट इस रैंकिंग में खिसक कर तीसरे पायदान के साथ आ गया है. वहीं अमेरिका के पासपोर्ट भी पहले से कमजोर हुआ है और वह खिसककर आठवें स्थान पर आ गया है. अमेरिकी पासपोर्ट के जरिए आप दुनिया के कुल 184 देशों में वीजा फ्री एंट्री ले सकते हैं.

कौन सा है विश्व का सबसे कमजोर पासपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार अफगानिस्तान का पासपोर्ट विश्व का सबसे कमजोर पासपोर्ट है. इसके बाद इराक और सीरिया का नंबर आता है. भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की बात करें तो वह विश्व का चौथा सबसे कमजोर पासपोर्ट है. पाकिस्तानी पासपोर्ट के जरिए केवल 33 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिलती है. इसके बाद यमन, सोमालिया का नाम भी सबसे कमजोर पासपोर्ट की लिस्ट में शामिल है.

ये भी पढ़ें-

World Largest Office: भारत में बना विश्व का सबसे बड़ा ऑफिस बिल्डिंग, पेंटागन को भी छोड़ दिया पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7500 पेंशन बढ़ोतरी पर क्या है अपडेट? सरकार के पास पहुंची मांग
7500 पेंशन बढ़ोतरी पर क्या है अपडेट? सरकार के पास पहुंची मांग
ट्रेंडी कपड़ों से जूते-बैग तक, कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए दिल्ली के ये बाजार हैं बजट फ्रेंडली
ट्रेंडी कपड़ों से जूते-बैग तक, कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए दिल्ली के ये बाजार हैं बजट फ्रेंडली
SBI बैंक लॉकर से चोरी हुए 50 लाख के गहने, क्या कहते हैं नियम? अब कैसे मिलेगा मुआवजा
SBI बैंक लॉकर से चोरी हुए 50 लाख के गहने, क्या कहते हैं नियम? अब कैसे मिलेगा मुआवजा
ट्रेन टिकट नहीं मिल रहा? रक्षाबंधन पर रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
ट्रेन टिकट नहीं मिल रहा? रक्षाबंधन पर रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget