एक्सप्लोरर

कामगारों को मिलेंगी कई तरह की सुविधाएं, सरकार ने कंपनियों को दिए ये आदेश

E Shram Platform: स्विगी, जोमैटो, जेप्टो और अर्बन कंपनी जैसी कंपनियों में काम करने गिग वर्कर्स को ई श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. सरकार ने दिए आदेश. जानें क्या होगा वर्कर्स को फायदा.

E Shram Platform: भारत सरकार ने साल 2021 में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले तमाम लोगों के लिए ई श्रम पोर्टल चालू किया था. बीते मंगलवार यानी 17 सितंबर को भारत सरकार ने सभी ई-कॉमर्स कंपनियों को अपने गिग वर्कर्स को ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं. 

भारत के श्रम और रोजगार मंत्रालय ने स्विगी, जोमैटो, जेप्टो और अर्बन कंपनी जैसे एग्रीगेटर्स को यह आदेश जारी किया है. अब इन सभी कंपनियों में काम करने वाले गिग वर्कर्स तमाम सोशल सिक्योरिटी स्कीम का लाभ ले पाएंगे. तो उसके साथ ही यह तमाम कंपनियां भी अपने वर्कर्स का रजिस्ट्रेशन मेंटेन कर पाएंगे. 

सभी वर्कर्स को मिलेगा यूएन नंबर 

सर्विस सेक्टर में टेंपरेरी बेसिस पर काम करने वाले और स्विग्गी, जोमैटो और जेप्टो जैसी कंपनियों में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करने वाले लोगों को गिग वर्कर्स कहा जाता है. भारत के श्रम और रोजगार मंत्रालय ने इन सभी कंपनियों को एसओपी यानी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के साथ एक एडवाइजरी जारी की है. जिसमें कंपनियों को इन वर्कर्स का डाटा अपडेट करने के साथ ही और भी जिम्मेदारी तय की गई है.  

अब इन कंपनियों में काम करने वाले सभी वर्कर्स को यूएएन यानी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर मिलेगा. जिससे उन्हें तमाम सोशल सिक्योरिटी बेनिफिट्स हासिल होंगे. कोई वर्कर अगर कंपनी छोड़ता है. तो कंपनी को इस रिकार्ड को भी अपडेट करना होगा. अगर इस प्रक्रिया में कंपनी को किसी प्रकार की कोई दिक्कत आती है, तो उसके लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14434 भी जारी कर दिया गया है. 

यह भी पढ़ें: ट्रेन के फर्स्ट एसी और थर्ड एसी में क्या होता है अंतर? ये मिलती हैं सुविधाएं

क्या है ई श्रम पोर्टल?

ई-श्रम पोर्टल, भारत सरकार के श्रम और रोज़गार मंत्रालय की एक कदम है. इसका मकसद असंगठित कामगारों को  सोशल सिक्योरिटी और वेलफेयर मुहैया करवाना है. इस पोर्टल के तहत असंगठित कामगारों को  रजिस्टर किया जाता है और उन्हें पहचान पत्र दिया जाता है. इससे उन्हें सरकारी योजनाओं, लाभों, और  सर्विस के  बेनिफिट्स मिलने में आसानी होती है. 

यह भी पढ़ें: भेड़िया या तेंदुआ किसी को मार दे तो क्या मिलता है कोई मुआवजा? जान लीजिए जवाब

ई-श्रम कार्ड के ज़रिए, असंगठित कामगारों को एक यूनिक आईडेंटिफ़िकेशन नंबर (UAN) मिलता है. यह नंबर, भविष्य में मिलने वाले  बेनिफिट्स के लिए ज़रूरी होता है. रजिस्ट्रेशन होने के बाद, कोई भी कामगार ई-श्रम पोर्टल या फिर सीएससी सेंटर जाकर अपनी  डीटेल्स अपडेट कर सकता है.

यह भी पढ़ें: Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रेलवे ने सितंबर के लिए इन ट्रेनों को किया, देख लें लिस्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन, इन दो स्टेशनों पर कितनी ट्रेनें आती हैं?
नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन, इन दो स्टेशनों पर कितनी ट्रेनें आती हैं?
CJP Protest: रेलवे ने रद्द कर दी 250 से ज्यादा रेल, सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित
CJP Protest: रेलवे ने रद्द कर दी 250 से ज्यादा रेल, सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित
जयपुर से दिल्ली आने वाली 25 ट्रेनें हुईं रद्द, रेलवे ने दिया तकनीकी खराबी का हवाला
जयपुर से दिल्ली आने वाली 25 ट्रेनें हुईं रद्द, रेलवे ने दिया तकनीकी खराबी का हवाला
अब डिजिटल हुआ जीवन प्रमाण पत्र, आधार के पचड़े में पड़ने की नहीं पड़ेगी जरूरत
अब डिजिटल हुआ जीवन प्रमाण पत्र, आधार के पचड़े में पड़ने की नहीं पड़ेगी जरूरत

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget