एक्सप्लोरर

बिना किसी डॉक्यूमेंट के पीएफ खाते से ऐसे निकालें पांच लाख रुपये, ये है आसान प्रोसेस

ईपीएफओ की तरफ से देश के 7.5 करोड़ मेंबर्स को बड़ी राहत देते हुए पीएफ निकासी की ऑटो सेटलमेंट लिमिट को बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया है. पहले यह लिमिट मात्र एक लाख रुपये ही थी.

सोचिए आपको अचानक से पांच लाख रुपये की जरूरत पड़ जाए तो आप क्या करेंगे. हम आपसे कहें कि आप अपने पीएफ खाते से कुछ क्लिक में ही यह रकम निकाल सकते हैं तो शायद आपको यकीन न हो, लेकिन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने यह आसान बना दिया है. ईपीएफओ की तरफ से देश के 7.5 करोड़ मेंबर्स को बड़ी राहत देते हुए पीएफ निकासी की ऑटो सेटलमेंट लिमिट को बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया गया है. 

इससे पहले पीएफ निकासी की ऑटो सेटलमेंट लिमिट एक लाख रुपये ही थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है. इसके साथ ही EPFO ने क्लेम सेटलमेंट को 10 दिन से घटाकर 3 से 4 दिन कर दिया है. यानी क्लेम करने के तीन से चार दिन के अंदर यह पैसा आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएगा. 

शादी, पढ़ाई और घर खरीदने के लिए कर पाएंगे ऑटो क्लेम

ईपीएफओ की ओर से अपने मेंबर्स को एक और बड़ी राहत दी गई है. पहले जो ऑटो क्लेम केवल बीमारी या अस्पताल खर्च के लिए ही मिलता था, अब शादी, पढ़ाई और घर खरीदने के लिए भी आप अपने पीएफ अकाउंट से ऑटो क्लेम कर सकेंगे. ईपीएफओ की ओर से बताया गया है कि पीएफ क्लेम रिजेक्टर रेट में भी गिरावट आई है, पहले जो क्लेम 50 फीसदी रिजेक्ट हुआ करते थे वो घटकर 30 फीसदी रह गया है. 

बिना दस्तावेज निकलेंगे 5 लाख रुपये

बता दें, ऑटो सेटलमेंट ऑफ एडवांस क्लेम प्रोविडेंट फंड में एक ऑटोमेटेड सॉफ्टवेयर सिस्टम है. इसके तहत आप बिना मैन्युअल जांच के सेटलमेंट क्लेम कर सकते हैं. पहले इसकी लिमिट एक लाख रुपये थी, जो अब पांच लाख रुपये हो गई है. यानी अगर आपकी केवाईसी EPFO के साथ वेरीफाई है तो आप 3 से 5 दिन में पीएफ खाते से पैसे अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं. इसके लिए आपको किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ेगी. 

UPI और ATM से भी निकाल सकेंगे PF का पैसा

देश के ईपीएफओ मेंबर्स को जल्द ही एक और बड़ी सुविधा मिलने जा रही है. अब आप UPI या ATM से भी अपने पीएफ खाते से पैसा निकाल सकेंगे और बैलेंस की जानकारी ले सकेंगे. इसकी लिमिट एक लाख रुपये तक है. यह सुविधा मई के आखिरी या जून की शुरुआत में शुरू हो सकती है. 

इस तरह निकाल सकते हैं ऑटो क्लेम

पीएफ खाते से पैसे निकालने के लिए सबसे पहले आपको ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://www.epfindia.gov.in पर जाना होगा. यहां आपसे आपका UAN नंबर और पासवर्ड मांगा जाएगा. लॉग-इन करने के बाद आपको अपने अकाउंट का वेरीफाई करके Proceed for Online Claim पर क्लिक करना होगा. यहां आपको एडवांस फॉर्म 19 सेलेक्ट करना होगा और पूरी डिटेल भरनी होगी. इसके बाद आपको अपने अकाउंट नंबर को वेरीफाई करना होगा और बाद में फॉर्म सबमिट करना होगा. प्रॉसेस पूरी होने के बाद कुछ दिनों में आपके खाते में पैसे आ जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: UAN नंबर के बिना भी जान सकते हैं अपने PF अकाउंट का बैलेंस, जान लीजिए आसान तरीका

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG सब्सिडी का पैसा नहीं आया? घर बैठे पता करें कहां अटका है पेमेंट
LPG सब्सिडी का पैसा नहीं आया? घर बैठे पता करें कहां अटका है पेमेंट
कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा, दो DA और DR किस्तों को सरकार की मंजूरी
कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा, दो DA और DR किस्तों को सरकार की मंजूरी
EPFO का अलर्ट! 15 अक्टूबर तक ECR फाइल नहीं किया तो लगेगा जुर्माना
EPFO का अलर्ट! 15 अक्टूबर तक ECR फाइल नहीं किया तो लगेगा जुर्माना
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला

Embed widget