एक्सप्लोरर

UAN नंबर के बिना भी जान सकते हैं अपने PF अकाउंट का बैलेंस, जान लीजिए आसान तरीका

PF Balance Without UAN: अगर आपको भी मालूम नहीं आपका यूएएन नंबर और पता करना है कितना है आपका पीएफ खाते में बैलेंस तो इस तरह कर सकते हैं पता. चलिए आपको बताते हैं.

PF Balance Without UAN: भारत में जितने भी नौकरी पैशा लोग होते हैं. सभी का पीएफ खाता होता है. पीएफ खाते में कर्मचारियों की सैलरी का 12% योगदान जमा होता है. और उतना ही योगदान कंपनी यानी नियोक्ता की ओर से भी किया जाता है. पीएफ खाते में जमा राशि पर भारत सरकार की ओर से ब्याज देने का भी प्रावधान है. यह खाता एक तरह से बचत खाते के तौर पर काम करता है.

अगर आपको किसी काम के लिए पैसों की जरूरत पड़ जाती है. तो आप अपने इस पीएफ खाते से निकासी भी कर सकते हैं. कई बार लोगों को पता नहीं चलता कि उनके पीएफ खाते में कितना बैलेंस है. उनके खाते में योगदान जा भी रहा है या नहीं. अगर आपको मालूम नहीं आपका यूएएन नंबर और पता करना है कितना है आपका पीएफ खाते में बैलेंस. तो इस तरह कर सकते हैं पता.

मैसेज की जारिए कर सकते हैं पता

अगर आपको आपके पीएफ खाते से जुड़ा यूएएन नंबर नहीं पता तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. बिना यूएएन नंबर के भी आप अपने पीएफ खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर मैसेज भेजना होगा. इंग्लिश में जानने के लिए आपको "EPFOHO UAN ENG" लिखना होगा. ऐसे ही किसी दूसरी में भाषा में अपडेट के लिए आपको आखरी के तीन अक्षर बदलने होंगे. जैसे हिंदी के लिए आपको "EPFOHO UAN HIN" लिखकर भेजना होगा. तो वहीं मराठी के लिए "EPFOHO UAN MAR" लिखकर भेजना होगा. 

यह भी पढ़ें: एसी चलाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, कम आएगा बिजली बिल

मिस्ड कॉल से भी कर सकते हैं पता 

मैसेज भेजने के अलावा आप मिस्ड कॉल के जरिए भी अपने पीएफ खाते का बैलेंस पता कर सकते हैं.  इसके लिए आपको अपने पीएफ खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ईपीएफओ के फोन नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा. आपको अपने रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 996604442 डायल करना होगा. इसके बाद आपका कॉल ऑटोमेटेकली डिस्कनेक्ट हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: कंफर्म टिकट होने के बाद भी आपको प्लेन से निकाला जा सकता है, फिर इतना मिलता है मुआवजा

और आपके पीएफ खाते की बैलेंस की सभी जानकारी आपको मैसेज के जरिए भेज दी जाएगी. आपको बता दें इस सर्विस के लिए आपसे कोई भी शुल्क चार्ज नहीं किया जाएगा. हालांकि इस सेवा का लाभ आप तभी उठा सकेंगे. जब आपका आधार और पैन लिंक हो आपका यूएएन एक्टिव हो. और रजिस्टर्ड नंबर से ही काॅल या मैसेज करने पर आपको जानकारी मिल पाएगी. 

यह भी पढ़ें: प्लॉट की फर्जी रजिस्ट्री के मामले में कहां शिकायत कर सकते हैं आप, जानें कौन होगा जिम्मेदार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train News: आ गई IRCTC की नई वेबसाइट, बीटा वर्जन में रेल टिकट बुकिंग होगी सुपरफास्ट, क्या-क्या बड़े बदलाव हुए?
आ गई IRCTC की नई वेबसाइट, बीटा वर्जन में रेल टिकट बुकिंग होगी सुपरफास्ट, क्या-क्या बड़े बदलाव हुए?
LPG: 4 दिन में ही जवाब दे गया गैस सिलेंडर, जब चेक किया तो निकला पानी, आप ऐसे करें धोखे से बचाव
LPG: 4 दिन में ही जवाब दे गया गैस सिलेंडर, जब चेक किया तो निकला पानी, आप ऐसे करें धोखे से बचाव
Train News: मोबाइल से जनरल टिकट बुक करते हैं? आज से लागू हो गए रेलवे के नए नियम, जानें क्या बदला
Train News: मोबाइल से जनरल टिकट बुक करते हैं? आज से लागू हो गए रेलवे के नए नियम, जानें क्या बदला
Platform Ticket Booking: अब प्लेटफॉर्म टिकट के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं, घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग
Platform Ticket Booking: अब प्लेटफॉर्म टिकट के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं, घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget