एक्सप्लोरर

EPF Account: बदली है नौकरी तो EPF खाते में जरूर अपडेट करें एग्जिट डेट, जानें आसान तरीका

EPF Account: अगर आपने भी हाल ही में नौकरी बदली है तो आप फटाफट कर्मचारी भविष्य निधि खाते में अपने डेट ऑफ एग्जिट को अपडेट कर सकते हैं.

EPF Account: हर नौकरी करने वाले व्यक्ति की सैलरी का एक छोटा हिस्सा पीएफ खाते में जमा होता है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में जमा फंड इमरजेंसी की स्थिति में खाताधारक इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं बचे फंड को रिटायरमेंट के बाद विड्रॉ किया जा सकता है. ईपीएफ फंड बुढ़ापे का बहुत सहारा होता है, ऐसे में इस खाते में सभी जानकारी अपडेट करना बहुत आवश्यक है. आमतौर पर प्राइवेट सेक्टर में लोग समय-समय पर नौकरी बदलते रहते हैं. ऐसे में ईपीएफ खाते में सभी जानकारी को अपडेट करना बहुत जरूरी है. कर्मचारी भविष्य निधि खाताधारकों को डेट ऑफ एग्जिट करने की ऑनलाइन सुविधा देता है. अगर आपने भी हाल ही में नौकरी बदली है और अपने ईपीएफ खाते में नौकरी बदलने की तारीख को अपडेट करना चाहते हैं तो हम आपको इसका आसान प्रोसेस बता रहे हैं.

पीएफ खाते को करना पड़ता है ट्रांसफर

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के नियमों के अनुसार अगर कोई एंप्लाइज जॉब को बदलता है तो उसे अपने पीएफ अकाउंट को ट्रांसफर करना आवश्यक है. पीएफ खाता ट्रांसफर करने से पहले उस व्यक्ति को उस कंपनी में खुद को कर्मचारी के तौर पर रजिस्टर करना जरूरी है. इसके बाद ही आप अपने ईपीएफ खाते को दूसरे खाते में ट्रांसफर कर पाएंगे. ध्यान रखें कंपनी बदलने के बाद दो महीने के भीतर ही अपनी डेट ऑफ एग्जिट को जरूर अपडेट कर लें.

EPFO ने ट्वीट करके दी जानकारी-

EPFO ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बारे में जानकारी साझा करते हुए ट्वीट करके बताया है कि अब कर्मचारी अपनी डेट ऑफ एग्जिट को खुद अपडेट कर सकते हैं. जानते हैं इसके आसान प्रोसेस के बारे में.

डेट ऑफ एग्जिट को कैसे करें अपडेट-

1. इसके लिए सबसे पहले कर्मचारी https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/  पर विजिट करें.
2. इसके बाद आपको UAN और पासवर्ड दर्ज करके वेबसाइट पर लॉगिन करें.
3. इसके बाद Manage Tab पर क्लिक करके मार्क एग्जिट को सेलेक्ट कर लें.
4. इसके बाद नीचे जाने पर आपको पीएफ अकाउंट नंबर को चुनना होगा.
5. फिर अपना कंपनी छोड़ने यानी एग्जिट डेट को सेलेक्ट करना होगा.
6. इसके बाद ओटीपी पाने के लिए Send OTP पर क्लिक करें. फिर अपना मोबाइल नंबर भी दर्ज कर दें.
7. इसके बाद आपको चेक बॉक्स पर क्लिक करके अपडेट ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा. 

ये भी पढ़ें-

ITR Filing: इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते वक्त इस बातों का जरूर रखें ध्यान, रिफंड में नहीं होगी परेशानी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा, दो DA और DR किस्तों को सरकार की मंजूरी
कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा, दो DA और DR किस्तों को सरकार की मंजूरी
EPFO का अलर्ट! 15 अक्टूबर तक ECR फाइल नहीं किया तो लगेगा जुर्माना
EPFO का अलर्ट! 15 अक्टूबर तक ECR फाइल नहीं किया तो लगेगा जुर्माना
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
लर्निंग लाइसेंस पर अकेले गाड़ी चलाई तो भरना पड़ेगा चालान? जानें नियम
लर्निंग लाइसेंस पर अकेले गाड़ी चलाई तो भरना पड़ेगा चालान? जानें नियम

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
Embed widget