एक्सप्लोरर

कूलर में कर लें ये एक जुगाड़, एसी से ज्यादा होगी कूलिंग और बचेगा बिजली खर्च

अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान और स्मार्ट तरीकों को अपनाकर आप अपने कूलर से भी काफी अच्छी ठंडक पा सकते हैं.

जैसे ही गर्मियों का मौसम शुरू होता है, घरों में पंखे, कूलर और एसी का यूज बढ़ जाता है. खासकर एसी चलाने से घर जल्दी ठंडा तो हो जाता है, लेकिन इसके साथ-साथ बिजली का बिल भी काफी ज्यादा आने लगता है. कई लोग इसी वजह से एसी कम चलाने की कोशिश करते हैं और कूलर का यूज ज्यादा करते हैं, लेकिन अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि कूलर से एसी जैसी ठंडक नहीं मिलती है. अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान और स्मार्ट तरीकों को अपनाकर आप अपने कूलर से भी काफी अच्छी ठंडक पा सकते हैं. सही तरीके से यूज करने पर कूलर की हवा भी बहुत ठंडी हो सकती है और बिजली का बिल भी कम आता है. तो आइए जानते हैं ऐसे कुछ आसान तरीके जिनकी मदद से कूलर की कूलिंग बढ़ाई जा सकती है और घर में ज्यादा आराम मिल सकता है. 

1. कूलर में ठंडा पानी या बर्फ डालें - कूलर की हवा को ज्यादा ठंडा करने का सबसे आसान तरीका उसके टैंक में ठंडा पानी डालना है. अगर आप सामान्य पानी की जगह ठंडा पानी या बर्फ के टुकड़े डालते हैं तो कूलर से आने वाली हवा ज्यादा ठंडी हो जाती है.  इसके लिए आप कूलर चलाने से कुछ घंटे पहले पानी की बोतलों को फ्रीजर में रख दें. जब पानी जम जाए तो उन बोतलों को कूलर के टैंक में डाल दें. इससे पानी ठंडा रहेगा और कूलर से निकलने वाली हवा भी ज्यादा ठंडी महसूस होगी. इसके अलावा आप बाजार में मिलने वाले आइस पैक का भी यूज कर सकते हैं. यह भी कूलर की कूलिंग बढ़ाने में मदद करते हैं. 

2. कमरे में सही वेंटिलेशन रखें - कूलर तभी अच्छी तरह काम करता है जब कमरे में हवा का सही बहाव हो. अगर कमरा पूरी तरह बंद होगा तो कूलर की हवा से नमी बढ़ सकती है और घुटन महसूस हो सकती है.  इसलिए कूलर को हमेशा खिड़की या दरवाजे के पास रखें ताकि वह बाहर की ताजी हवा को अंदर खींच सके. साथ ही कमरे की दूसरी तरफ एक खिड़की या वेंट खुला रखें ताकि गर्म और नम हवा बाहर निकल सके. इसे क्रॉस-वेंटिलेशन कहते हैं और इससे कूलर की कूलिंग काफी बेहतर हो जाती है. 

3. कूलिंग पैड्स को साफ रखें - कूलर में लगे कूलिंग पैड बहुत जरूरी होते हैं. ये पैड पानी को सोखकर हवा को ठंडा करने का काम करते हैं. अगर ये पैड गंदे हो जाते हैं या इनमें धूल भर जाती है तो कूलर की कूलिंग कम हो जाती है. इसलिए हर 10 से 15 दिन में कूलिंग पैड्स को निकालकर अच्छी तरह साफ करना चाहिए. अगर पैड बहुत पुराने हो गए हैं या खराब हो गए हैं तो उन्हें बदल देना बेहतर होता है. साथ ही यह भी ध्यान रखें कि पानी का फ्लो पैड्स पर ठीक से पहुंच रहा हो ताकि वे हमेशा गीले रहें और अच्छी ठंडक दे सकें. 

यह भी पढ़ें - इन आसान तरीकों से 2 हफ्ते ज्यादा चलेगा आपका एलपीजी सिलेंडर, जानिए कौन-से हैं वो Easy हैक्स?
 
4. कूलर को सही जगह पर रखें - कूलर की कूलिंग इस बात पर भी निर्भर करती है कि उसे घर में किस जगह रखा गया है. अगर कूलर ऐसी जगह रखा हो जहां उस पर सीधी धूप पड़ती हो, तो वह गर्म हवा खींचेगा और ठंडक कम देगा. इसलिए कोशिश करें कि कूलर हमेशा छायादार जगह पर रखा जाए. अगर कूलर खिड़की पर रखना जरूरी हो तो खिड़की के बाहर कोई पर्दा या शेड लगा दें ताकि कूलर पर सीधी धूप न पड़े. 
 
5. पंखे की स्पीड और पानी का फ्लो सही रखें - कई लोग सोचते हैं कि कूलर को हमेशा फुल स्पीड पर चलाने से ही ज्यादा ठंडक मिलेगी, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है. कभी-कभी मध्यम स्पीड पर भी कूलर अच्छी कूलिंग देता है और उमस भी कम होती है. इसलिए मौसम और कमरे के आकार के हिसाब से पंखे की स्पीड और पानी के फ्लो को एडजस्ट करते रहना चाहिए. 
 
एसी का यूज करते समय रखें ये बातें

अगर आप एसी का इस्तेमाल करते हैं तो उसका तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रखना बेहतर होता है. बहुत से लोग एसी को 18 या 20 डिग्री पर चला देते हैं जिससे बिजली की खपत बहुत ज्यादा बढ़ जाती है. इसके अलावा एसी के साथ पंखा चलाने से कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है और एसी पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता है,हर 15 दिन में एसी का एयर फिल्टर साफ करना भी जरूरी है, क्योंकि गंदा फिल्टर बिजली की खपत बढ़ा देता है. 

यह भी पढ़ें - राशन कार्ड की पूरी डिटेल अब फोन पर, जानें कैसे चेक करें दुकान और राशन की जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 दिन बाद लगेगी लोक अदालत, एक बार में कितने ट्रैफिक चालान का होगा निपटारा?
2 दिन बाद लगेगी लोक अदालत, एक बार में कितने ट्रैफिक चालान का होगा निपटारा?
पत्नी ने लीवर दिया और बीमा कंपनी ने धोखा, शख्स को कोर्ट ने दिलाए 19 लाख
पत्नी ने लीवर दिया और बीमा कंपनी ने धोखा, शख्स को कोर्ट ने दिलाए 19 लाख
पहले जैसा नहीं रहेगा आपका DL, नोट कर लें ये 10 बदलाव, हर एक है जरूरी
पहले जैसा नहीं रहेगा आपका DL, नोट कर लें ये 10 बदलाव, हर एक है जरूरी
दिवाली के लिए चाहिए सस्ता होम डेकोर? Blinkit या Zepto, जानें कहां कितने में मिल रहा है सामान
दिवाली के लिए चाहिए सस्ता होम डेकोर? Blinkit या Zepto, जानें कहां कितने में मिल रहा है सामान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget