राशन कार्ड की पूरी डिटेल अब फोन पर, जानें कैसे चेक करें दुकान और राशन की जानकारी
Ration Card Rules: अब राशन कार्ड से जुड़ी कई जरूरी जानकारी मोबाइल पर देखी जा सकती है. फोन से ही पता चल जाएगा कितना राशन मिलेगा. कब लिया गया और आसपास की राशन दुकान कहां है?

Ration Card Rules: अब राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी पाने के लिए बार-बार सरकारी दफ्तर या राशन की दुकान के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए एक ऐसा डिजिटल फीचर शुरू किया है. जिससे कई जरूरी जानकारी सीधे मोबाइल पर देखी जा सकती है. अब आप घर बैठे ही यह पता लगा सकते हैं कि आपके राशन कार्ड पर कितना गेहूं या चावल मिलना है और कब आपने राशन लिया था.
इतना ही नहीं आसपास की सरकारी राशन दुकान की जानकारी भी मोबाइल पर मिल जाएगी. यह सुविधा उमंग में जोड़े गए मेरा राशन फीचर के जरिए दी गई है. इसका मकसद यही है कि लोगों को आसान तरीके से राशन से जुड़ी जानकारी मिल सके और उन्हें इधर-उधर भटकना न पड़े.
‘मेरा राशन’ फीचर से क्या-क्या जानकारी मिलेगी?
इस फीचर की मदद से राशन कार्ड से जुड़ी कई काम की बातें मोबाइल पर ही देखी जा सकती हैं. आप अपने राशन कार्ड नंबर या आधार नंबर से लॉगिन करके यह चेक कर सकते हैं कि सरकार की योजना के तहत आपको कितना अनाज मिलने वाला है. इसके साथ ही यह भी पता चल जाएगा कि पहले कब और कितना राशन लिया गया था. यानी पूरा रिकॉर्ड फोन पर ही दिख जाएगा.
इस फीचर में मिलेंगे यह फायदे:
- राशन कार्ड पर मिलने वाले गेहूं, चावल और दूसरे अनाज की क्वांटिटी मिलेगी.
- पहले कब और कितना राशन लिया गया. इसका पूरा रिकॉर्ड चेक किया जा सकता है.
- परिवार के किस सदस्य के नाम पर राशन कार्ड जुड़ा है. यह भी पता चलता है.
- आसपास की फेयर प्राइस शॉप यानी सरकारी राशन दुकान की लोकेशन आसानी से मिल जाती है.
- राशन वितरण से जुड़ी अपडेट मोबाइल पर ही देखी जा सकती है.
यह भी पढ़ें: दिनभर AC चलाना सही है या नहीं? जानें लगातार कितने घंटे चलाना चाहिए
दूसरे राज्य में भी काम आएगा यह फीचर
यह सुविधा खास तौर पर उन लोगों के लिए काफी मददगार है. जो काम की वजह से एक राज्य से दूसरे राज्य चले जाते हैं. सरकार की वन नेशन वन राशन योजना के तहत अब लोग देश के किसी भी राज्य में जाकर अपने राशन का फायदा ले सकते हैं. मेरा राशन फीचर से यह भी पता चल जाता है कि नई जगह पर कौन-सी दुकान से राशन मिलेगा.
प्रवासी लोगों के लिए कैसे फायदेमंद है:
- दूसरे राज्य में रहने पर भी राशन कार्ड की जानकारी मोबाइल से चेक की जा सकती है.
- नई जगह पर नजदीकी राशन दुकान का पता आसानी से मिल जाता है.
- अपने हिस्से का राशन कहीं से भी लेने की सुविधा मिलती है.
- राशन से जुड़ी जानकारी पारदर्शी तरीके से देखी जा सकती है.
- काम के लिए बाहर रहने वाले मजदूरों और कर्मचारियों को काफी राहत मिलती है.
यह भी पढ़ें: LPG सिलेंडर की नहीं होगी मारामारी, सरकार की लिस्ट के हिसाब से देखें आप किस नंबर पर
Source: IOCL



























