एक्सप्लोरर

Driving License: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आरटीओ के चक्कर काटने की जरूरत नहीं, घर बैठे ऐसे करें अप्लाई

Driving License: अक्सर लोग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आरटीओ के कई चक्कर काटते हैं, आखिर में वो दलालों के चक्कर में फंसकर अपने हजारों रुपये लगा देते हैं.

Driving License: भारत में किसी भी तरह का वाहन चलाने के लिए लाइसेंस लेना जरूरी होता है, बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने पर पुलिस भारी भरकम चालान भी कर सकती है, साथ ही वाहन तक जब्त होने का खतरा होता है. यही वजह है कि तमाम आरटीओ में रोजाना सैकड़ों लोग सुबह-सुबह लाइन में खड़े नजर आते हैं. ये लोग अपना लाइसेंस बनाने या फिर रिन्यू करने आए होते हैं. लेकिन अगर हम आपको कहें कि घर बैठकर ही आप अपना लाइसेंस बनवा सकते हैं तो क्या आप यकीन करेंगे? 

नहीं काटने होंगे चक्कर
दरअसल सरकार की तरफ से लोगों को ऑनलाइन ही ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने की सुविधा दी जाती है, इसके बावजूद लोग आरटीओ दफ्तर जाते हैं और वहां दलालों के चक्कर में भी फंस जाते हैं. इसके बाद जिस लाइसेंस के लिए हजार दो हजार रुपये लगने होते हैं, उसके लिए लोग 8 से 10 हजार रुपये तक देते हैं. 

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल पर जाकर parivahan.gov.in सर्च करना होगा. इसके बाद आपको कई तरह के विकल्प नजर आएंगे, जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस और लर्नर लाइसेंस का भी विकल्प नजर आएगा. आपको इस पर क्लिक करना है, इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर डालना होगा. मोबाइल नंबर डालने के बाद आपके पास ओटीपी आएगा, जिसे सबमिट करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा. 

ड्राइविंग लाइसेंस का फॉर्म फिल करने के बाद आपके पास टेस्ट का एक लिंक आएगा, आपको ये ऑनलाइन टेस्ट देना होगा और इसके बाद आपका लर्नर लाइसेंस बनकर आ जाएगा. इसकी फीस भी ऑनलाइन ही वसूली जाएगी. इस लाइसेंस के एक महीने बाद आप परमानेंट लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसमें आपको एक डेट दी जाएगी, जिसमें आपको ड्राइविंड टेस्ट के लिए आरटीओ बुलाया जाएगा. टेस्ट में पास होने पर आपको ड्राइविंग लाइसेंस मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें: अगर कोई इंश्योरेंस कंपनी पैसे नहीं दे रही है तो ऑफिस के चक्कर काटे बिना यहां करें शिकायत, तुरंत होगा निपटारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्यों फेल होती है आपकी SIP और कैसे बचाएं भारी जुर्माना?
क्यों फेल होती है आपकी SIP और कैसे बचाएं भारी जुर्माना?
लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम भरना भूल गए? जानिए पॉलिसी पर क्या पड़ेगा असर
लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम भरना भूल गए? जानिए पॉलिसी पर क्या पड़ेगा असर
10 इंच की जगह भेजा 7 इंच का पिज्जा, कोर्ट से ग्राहक को मिले 10520 रुपए
10 इंच की जगह भेजा 7 इंच का पिज्जा, कोर्ट से ग्राहक को मिले 10520 रुपए
Char Dham Yatra: चार धाम जाना है तो IRCTC लाया बढ़िया पैकेज, जानें खर्च
Char Dham Yatra: चार धाम जाना है तो IRCTC लाया बढ़िया पैकेज, जानें खर्च

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget