एक्सप्लोरर

दिल्ली में बुजुर्गों को मिलने लगा आयुष्मान कार्ड, 70+ वाले कैसे उठा सकते हैं लाभ? यहां जानिए पूरा प्रोसेस 

दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू हो चुकी है. हालांकि, अभी तक 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए योजना को लागू नहीं किया गया था. अब दिल्ली सरकार ने 28 अप्रैल से इस योजना का दिल्ली में लागू कर दिया गया है.

Delhi Ayushman Bharat Yojana: दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू होने के बाद 70 पार कर चुके बुजुर्गों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड का इंतजार था. दिल्ली सरकार ने सोमवार (28 अप्रैल) से इस योजना को लागू कर दिया है और बुजुर्गों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड भी बांटे जाने शुरू कर दिए गए हैं. आयुष्मान वय वंदन योजना के तहत दिल्ली के रहने वाले बुजुर्ग 10 लाख रुपये तक का फ्री इलाज करवा सकेंगे. इसमें केंद्र सरकार की ओर से 5 लाख रुपये तो दिल्ली सरकार की ओर से भी 5 लाख रुपये का अतिरिक्त टॉप-अप दिया जाएगा.  

बता दें, दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना पहले ही लागू हो चुकी है. हालांकि, अभी तक 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए योजना को लागू नहीं किया गया था. अब दिल्ली सरकार ने 28 अप्रैल से इस योजना को दिल्ली में  भी लागू कर दिया है. दिल्ली सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस योजना के तहत 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिए गए हैं. 

बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज

केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत बड़ा बदलाव करते हुए 70 की उम्र पार कर चुके वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त इलाज की सौगात दी है. यानी इस योजना के तहत 70 साल के ऊपर के बुजुर्गों के मुफ्त इलाज के लिए किसी तरह की शर्त नहीं रखी गई है. सरकार देश के हर बुजुर्ग का इस योजना के तहत इलाज कराएगी. इसमें आय की भी लिमिट तय नहीं की गई है. हर अमीर और गरीब वरिष्ठ नागरिक योजना के तहत इलाज करवा सकता है.

ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

  • आयुष्मान योजना का लाभ उठाने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाकर 'Am I Eligible' पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद अपना मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड दर्ज करें और मोबाइल पर आए ओटीपी डालकर लॉगिन करें.
  • अपना राज्य और आधार नंबर या राशन कार्ड नंबर डालकर अपनी पात्रता चेक करें.
  • अगर आप पात्र हैं तो आगे की प्रक्रिया पूरी कर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं.
  • इसके अलावा आप ऑफलाइन जन सुविधा केंद्र, ग्राम पंचायत, आशा कार्यकर्ता या अस्पताल में मौजूद आयुष्मान मित्र की सहायता से भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के राशन कार्ड धारकों की जिंदगी में कब आएगी मिठास? चार महीने से नहीं मिली है चीनी

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IRCTC का ये फीचर बताएगा ट्रेन में कहां खाली है सीट! TTE का इंतजार है बेकार, इस तरीके से वेटिंग टिकट भी होगी कंफर्म
IRCTC का ये फीचर बताएगा ट्रेन में कहां खाली है सीट! TTE का इंतजार है बेकार, इस तरीके से वेटिंग टिकट भी होगी कंफर्म
8th Pay commission: मुश्किल काम करने वालों को मिलेगी ज्यादा सैलेरी? जानें NFRI के जनरल सेक्रेटरी ने क्या बताया
मुश्किल काम करने वालों को मिलेगी ज्यादा सैलेरी? जानें NFRI के जनरल सेक्रेटरी ने क्या बताया
Bank Rules: बैंक अकाउंट, EPF या इंश्योरेंस में पड़ा है आपका भूला-बिसरा पैसा? चुटकियों में ऐसे लगाएं पता
बैंक अकाउंट, EPF या इंश्योरेंस में पड़ा है आपका भूला-बिसरा पैसा? चुटकियों में ऐसे लगाएं पता
LPG News: आपकी LPG सब्सिडी ब्लॉक हो जाएगी, क्या आपके पास भी आया है ये मैसेज? जानिए क्या करें-क्या नहीं
आपकी LPG सब्सिडी ब्लॉक हो जाएगी, क्या आपके पास भी आया है ये मैसेज? जानिए क्या करें-क्या नहीं

वीडियोज

Sansani | Crime News: डांस की महफिल में मनचले की घुसपैठ! | Haryana Dancer
12 Years Of PM Modi | Longest Serving PM: नेहरू का रिकॉर्ड टूटा, PM Modi के नाम नया कीर्तिमान!
TMC-Congress Merger | Sonia Gandhi | Mamata | Janhit:दीदी का सबसे कठिन फैसला! पार्टी विलय करेंगी?
Sandeep Chaudhary | Iran-US War: फिर भड़की जंग! भारत में पेट्रोल, डीजल और खाद का बड़ा संकट?
TMC Merger With Congress: ममता को मंजूर 'विलय ऑफर'! | TMC | Congress | Mamata | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सबसे लंबे समय तक PM बनने का नरेंद्र मोदी ने बनाया रिकॉर्ड, खुश हो गए ट्रंप, भेजा मैसेज, पीएम मोदी बोले- 'मैं आपके...'
सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाने पर ट्रंप ने दी बधाई, जवाब में क्या बोले PM मोदी?
UP Weather: यूपी में उठेगा आंधी-तूफान का बवंडर, 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, 50 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी
यूपी में उठेगा आंधी-तूफान का बवंडर, 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, 50 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी
'पूरा PoK जल रहा है, पाकिस्तानियों ने कश्मीरियों को मार दिया', पुलिस को फोन कर बोला युवक, भयंकर बवाल
'पूरा PoK जल रहा है, पाकिस्तानियों ने कश्मीरियों को मार दिया', पुलिस को फोन कर बोला युवक, भयंकर बवाल
नाइटक्लब विवाद की जांच के बीच बेन स्टोक्स पर बड़ा एक्शन, जानिए क्या सजा मिल गई
नाइटक्लब विवाद की जांच के बीच बेन स्टोक्स पर बड़ा एक्शन, जानिए क्या सजा मिल गई
Peddi Box Office Day 7: 'पेद्दी' की हर दिन घट रही कमाई, 7वें दिन किया अब तक का सबसे कम कलेक्शन, क्या वसूल पाएगी 350 करोड़ का बजट?
'पेद्दी' की हर दिन घट रही कमाई, 7वें दिन किया अब तक का सबसे कम कलेक्शन
Rajasthan Congress Clash: पूर्व मंत्री रमेश मीणा ने अशोक गहलोत को दी चुनौती, बोले- 'सबूत हैं तो मेरा नार्को...'
पूर्व मंत्री रमेश मीणा ने अशोक गहलोत को दी चुनौती, बोले- 'सबूत हैं तो मेरा नार्को...'
Video: इससे बड़ा प्राउड मोमेंट नहीं, बेटे अपने मां बाप को घुमाया माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, यूजर्स हुए भावुक
इससे बड़ा प्राउड मोमेंट नहीं, बेटे अपने मां बाप को घुमाया माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, यूजर्स हुए भावुक
क्या हर व्यक्ति को मिलेगा अपना AI असिस्टेंट? OpenAI CEO Sam Altman ने किया बड़ा खुलासा
क्या हर व्यक्ति को मिलेगा अपना AI असिस्टेंट? OpenAI CEO Sam Altman ने किया बड़ा खुलासा
Embed widget