एक्सप्लोरर

Danapur Jogbani Vande Bharat Express: बिहार के इस रूट पर चलने लगी एक और वंदे भारत, जानें रूट से लेकर टाइम टेबल तक

Danapur Jogbani Vande Bharat Express: ट्रेन का नियमित संचालन 17 सितंबर 2025 से शुरू हो चुका है. यह ट्रेन सीमांचल के यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा साबित हो सकती है.

Danapur Jogbani Vande Bharat Express: बिहार के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात के तौर पर अब दानापुर से जोगबनी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हो चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हाईस्पीड ट्रेन का उद्घाटन किया. यह ट्रेन सीमांचल और कोसी क्षेत्र को राजधानी पटना से जोड़ने का काम करेगी. इससे उन लोगों को खास फायदा होगा जो अब तक घंटों सफर करके राजधानी पहुंचते थे.

वंदे भारत एक्सप्रेस की रफ्तार और कंर्फटेबल सफर की वजह से अब यह दूरी कम समय में तय की जा सकेगी. ट्रेन का नियमित संचालन 17 सितंबर 2025 से शुरू हो चुका है. यह ट्रेन सीमांचल के यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा साबित हो सकती है, क्योंकि इससे न सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि सफर के दौरान एयरलाइन जैसी आधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी. ऐसे में आइए अब इस ट्रेन का पूरा रूट, स्टॉपेज और टाइम टेबल जानते हैं. 

दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस, टाइम टेबल

दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दानापुर से शाम 5:10 बजे रवाना होगी और कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए रात में 1:20 बजे जोगबनी पहुंचेगी. वहीं, जोगबनी से यह ट्रेन सुबह 3:25 बजे खुलेगी और दोपहर 11:30 बजे दानापुर पहुंचेगी. रास्ते में यह ट्रेन फारबिसगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. हालांकि, ट्रेन के उद्घाटन के बाद शुरुआती बुकिंग बहुत कम रही है. जानकारी के अनुसार, दो दिन में सिर्फ 29 लोगों ने टिकट बुक कराया, इसकी एक बड़ी वजह इसका किराया बताया जा रहा है, जो सामान्य ट्रेनों की तुलना में ज्यादा है.  

दानापुर से जोगबनी के बीच सफर करने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस में दो कैटेगरी में अवेलेबल हैं. जिसमें चेयर कार का किराया 1320 है और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2375 है. यह किराया सामान्य यात्री ट्रेनों की तुलना में थोड़ा ज्यादा है. इसी वजह से शुरुआती दो दिनों में बुकिंग बहुत कम रही, सिर्फ 29 टिकट ही बिके जबकि चेयर कार में कुल 419 सीटें हैं. 

दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस रूटवंदे भारत एक्सप्रेस दानापुर से जोगबनी की ओर दानापुर से सुबह निकलती है. इसके बाद समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा होते हुए कुछ ही देर में पटना पहुंचती है और शाम को लगभग 7 बजे जोगबनी पहुंचती है. जोगबनी से दानापुर की ओर सुबह जोगबनी से प्रस्थान होकर फारबिसगंज, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, समस्तीपुर होते हुए रात को लगभग 11 बजे के बाद दानापुर पहुंचती है. उद्घाटन वाले दिन यह ट्रेन अपने समय से लगभग 3 घंटे लेट हो गई थी. यह जोगबनी से चली थी और रात 11:40 की बजाय सुबह 3:15 बजे दानापुर पहुंची. रेलवे ने इसी महीने बिहार और उत्तर भारत के यात्रियों के लिए कुछ और नई ट्रेनें शुरू की हैं. 

1. ईरोड-जोगबनी अमृत भारत एक्सप्रेस 16601 - 25 सितंबर से हर गुरुवार सुबह 08:10 बजे ईरोड से प्रस्थान करके, सुबह 05:35 बजे डीडीयू, 09:30 बजे पाटलिपुत्र, 10:25 बजे हाजीपुर,  12:10 बजे बरौनी, 16:05 बजे कटिहार, 16:40 बजे पूर्णिया, 17:13 बजे अररिया कोर्ट, लगभग 18:00 बजे फारबिसगंज और शाम करीब 19:00 बजे जोगबनी पहुंचेगी. 

2. जोगबनी-ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस  16602 - 28 सितंबर से हर रविवार दोपहर 15:15 बजे जोगबनी से रवाना होगी. इसके बाद 15.33 बजे फारबिसगंज, 16.03 बजे अररिया कोर्ट, 16.35 बजे पूर्णिया, 17.40 बजे कटिहार, 21.30 बजे बरौनी, 23.45 बजे हाजीपुर, सोमवार को 00.50 बजे पाटलिपुत्र, 05.15 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 07.20 बजे ईरोड पहुंचेगी. 

 3. छेहरटा-सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस 14628 - 20 सितंबर से हर शनिवार रात 22:20 बजे छेहरटा से प्रस्थान करके 01.50 बजे नरकटियागंज, 02.30 बजे सिकटा, 02.45 बजे रक्सौल, 04.28 बजे सीतामढ़ी, 05.35 बजे शिशो, 06.33 बजे सकरी, 07.03 बजे झंझारपुर, 07.38 बजे निर्मली, 08.00 बजे सरायगढ़ एवं 08.45 बजे सुपौल रुकते हुए 10.00 सहरसा पहुंचेगी. 

 यह भी पढ़ें Indian Railway Ticket Rules: ट्रेन जर्नी से पहले खो गया टिकट, तो कैसे कर सकते हैं यात्रा; जानें नियम?

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस और 41149 रुपए? सरकार ने क्या कहा
रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस और 41149 रुपए? सरकार ने क्या कहा
मुफ्त मिलेगा LPG सिलेंडर, कैसे क्लेम करें दीवाली का ये खास तोहफा?
मुफ्त मिलेगा LPG सिलेंडर, कैसे क्लेम करें दीवाली का ये खास तोहफा?
1 नवंबर से महंगा होगा बिजली कनेक्शन, BPL कार्डधारकों का चार्ज 100 से बढ़कर 150 हुआ
1 नवंबर से महंगा होगा बिजली कनेक्शन, BPL कार्डधारकों का चार्ज 100 से बढ़कर 150 हुआ
EPFO: आसान भाषा में समझें इन हैंड सैलरी और पीएफ लिमिट का पूरा समीकरण
EPFO: आसान भाषा में समझें इन हैंड सैलरी और पीएफ लिमिट का पूरा समीकरण

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज ने नहीं भरी हामी, फिर भी मुनीर सऊदी में पाकिस्तानी सेना भेजने को तैयार
शहबाज ने नहीं भरी हामी, फिर भी मुनीर सऊदी में पाकिस्तानी सेना भेजने को तैयार
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget