एक्सप्लोरर

Car Insurance Claim: बारिश के मौसम में जरूरी खबर! अगर पानी में डूब गई है आपकी कार तो इंश्योरेंस मिलेगा या नहीं?

What To Do If Car Damaged Due To Rain: बारिश की वजह से या पानी में डूबने से अगर कार खराब होती है तो आप इंश्योरेंस क्लेम कर सकते हैं. इसके लिए जरूरी है कि आपने कॉम्प्रिहेंसिव बीमा कराया हो.

Car Insurance: बारिश की फुहारों से वैसे तो मौसम सुहावना हो जाता है लेकिन कई बार जब झमाझम बारिश होती है तो इससे लोगों के लिए समस्या खड़ी  हो जाती है. हर ओर पानी ही पानी होता है. इससे बाढ़ की स्थिति भी बन जाती है. ऐसे में अगर किसी की कार पानी में डूब जाए या पानी भरने की वजह से खराब हो जाए तो ये सवाल उठता है कि क्या उसे कार का इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? अपने इस आर्टिकल के ज़रिए हम आपको इसके बारे में जरूरी जानकारी देंगे-

मिलता है इंश्योरेंस क्लेम- 

कंपनियां किसी प्राकृतिक आपदा जैसी स्थिति में क्लेम देती हैं. इसके लिए कुछ नियम और शर्ते होती हैं. ये भी जरूरी है कि इंश्योरेंस कराते समय इन सभी बातों को स्पष्ट किया जाए. अगर इंश्योरेंस की शर्तों में प्राकृतिक आपदा संबंधी दुर्घटना के बारे में प्रावधान नहीं हैं तो अपने एजेंट से इसको लेकर संपर्क करें. इंश्योरेंस में उल्लेख किए गए सभी प्रावधानों और नियमों को खुद सही से पढ़ लें. जहां तक बारिश की वजह से कार डूबने या उसमें पानी भरने से खराब होने की बात है तो इसके लिए सामान्य तौर पर इंश्योरेंस क्लेम मिलने का प्रावधान है.

ये हैं शर्तें-

यह जरूरी है कि आपकी कार या दूसरी किसी गाड़ी में पानी भरने की स्थिति में समय से उसके लिए इंश्योरेंस क्लेम करें. इसके अलावा अगर कार के इंजन में पानी चला गया है तो उसे स्टार्ट न करें तो बेहतर है. गाड़ी के डूबने या उसमें पानी भरने की स्थिति में उसकी तुरंत वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटो जरूर लें यह आपके लिए सबूत का काम करेंगे. इंश्योरेंस क्लेम करते समय आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होते है उन्हें जरूर पेश करें.

कराएं कॉम्प्रिहेंसिव बीमा-

बारिश या बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में अपने वाहन की सुरक्षा और मेंटेनेंस के लिए जरूरी है कि आप कॉम्प्रिहेंसिव बीमा करवाएं. यहां यह ध्यान रखने वाली बात है कि थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की स्थिति में आप प्राकृतिक आपदा की वजह से वाहन की क्षति होने पर इंश्योरेंस क्लेम नहीं कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Movie Ticket: मूवी टिकट का पूरा गणित समझिए, टैक्स फ्री करने से कितनी कम हो जाती है कीमत

Know About Turbo Ventilator: क्या आपने देखे हैं कारखानों की छतों पर लगे गोल घूमते पहिए? जानिए क्या है इनका काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोलर पैनल लगाना अब और भी सस्ता, दिल्ली में सीधी सब्सिडी का ऐलान
सोलर पैनल लगाना अब और भी सस्ता, दिल्ली में सीधी सब्सिडी का ऐलान
लोगों को अपना इनकम टैक्स रिफंड कब तक मिलेगा? खुद आयकर विभाग ने बताया
लोगों को अपना इनकम टैक्स रिफंड कब तक मिलेगा? खुद आयकर विभाग ने बताया
दिल्ली से जुड़े इस एक्सप्रेसवे पर लेन तोड़ी तो खैर नहीं, कटेगा भारी ई-चालान
दिल्ली से जुड़े इस एक्सप्रेसवे पर लेन तोड़ी तो खैर नहीं, कटेगा भारी ई-चालान
सावन के महीने में दिल्ली से उज्जैन जाने वाली सबसे तेज 5 ट्रेनें, जानें कौन-सी रहेगी बेस्ट
सावन के महीने में दिल्ली से उज्जैन जाने वाली सबसे तेज 5 ट्रेनें, जानें कौन-सी रहेगी बेस्ट

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget