एक्सप्लोरर

आयुष्मान कार्ड से हर बीमारी का हो सकता है फ्री इलाज, जान लीजिए योजना में क्या हैं नियम

आयुष्मान भारत योजना गंभीर बीमारियों के इलाज में बड़ी मदद करती है. इसमें 5 लाख रुपये के इलाज तक का कवर दिया जाता है. कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या इसमें सब बीमारियों का इलाज होता है?

स्वास्थ्य हर इंसान के जीवन का सबसे जरूरी हिस्सा है. बीमारियों में लोगों का अच्छा खासा पैसा खर्च हो जाता है. इसलिए लोग पहले से ही हेल्थ इंश्योरेंस लेकर चलते हैं. ताकि जेब पर ज्यादा बोझ न पड़े. लेकिन कई लोगों का पास हेल्थ इंश्योरेंस के पैसे नहीं होते हैं. इन गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए सरकार आयुष्मान योजना चलाती है. जो लोगों को इलाज की चिंता से राहत दिला सकें. 

आयुष्मान भारत योजना को लेकर अक्सर कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या इससे हर बीमारी का फ्री इलाज कराया जा सकता है. दरअसल इस योजना को लेकर लोगों में कई तरह की धारणाएं और गलतफहमियां हैं. कई बार इसके चलते लोगों को कई बार मुश्किल का सामना करना पड़ता है. चलिए आपको बताते हैं क्या है योजना को लेकर नियम. 

आयुष्मान कार्ड से हर बीमारी का इलाज होगा?

आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के पात्र परिवारों को 5 लाख रुपये तक का सालाना स्वास्थ्य बीमा दिया जाता है. आयुष्मान भारत कार्ड को लेकर लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इससे हर बीमारी का इलाज मुफ्त में होगा. क्या कार्डधारक सभी गंभीर बीमारियों और बड़े ऑपरेशनों का इलाज मुफ्त में करा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: घर में कैश रखने की होती है लिमिट, जानें किस लिमिट से ज्यादा पर हो सकती है आपको मुश्किल

तो आपको बता दें इस कार्ड से हर छोटी या बड़ी बीमारी का इलाज कवर नहीं होता. कुछ विशेष बीमारियों और प्रक्रियाओं को ही सूची में शामिल किया गया है. जबकि कुछ को बाहर रखा गया है. ऐसे में जरूरी है कि लोग पहले इसकी गाइडलाइन और शामिल बीमारियों के बारे में जान लें कि उनका इलाज योजना के तहत होता है या फिर नहीं.

इन बीमारियों का होता है इलाज

आयुष्मान भारत योजना के तहत कई गंभीर बीमारियों का इलाज मुफ्त फ्री कराया जा सकता है. इसमें हृदय रोग, कैंसर, न्यूरोलॉजिकल बीमारियां, गुर्दे और यूरिनरी से जुड़ी समस्याएं, लीवर और पेट के रोग, सांस संबंधी दिक्कतें, हड्डी व जोड़ की समस्याएं शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: कंपनी बदलने पर भी नहीं ट्रांसफर हो रहा PF का पैसा? यहां कर सकते हैं शिकायत

इसके अलावा स्त्री रोग और प्रसूति सेवाएं, बच्चों की बीमारियां, संक्रामक रोग, हार्मोन व मेटाबॉलिक रोग और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी इसमें कवर की गई हैं. इस तरह यह योजना मरीजों को बड़ी राहत देती है और गंभीर बीमारियों का इलाज आर्थिक बोझ से बचाकर आसान बनाती है.

यह भी पढ़ें: इस तारीख तक पूरा कर लें ये काम, वरना राशन कार्ड पर फ्री गेहूं-चावल नहीं ले पाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vishwas Scheme 2026: PF का पैसा जमा करने में हुई देरी? आ गई तगड़ी राहत वाली योजना, जानिए क्या है 'विश्वास स्कीम'
PF का पैसा जमा करने में हुई देरी? आ गई तगड़ी राहत वाली योजना, जानिए क्या है 'विश्वास स्कीम'
Lost Wallet: पर्स खो गया या चोरी हो गया? घबराने की बजाय सबसे पहले करें ये जरूरी काम, वरना बढ़ सकती है मुश्किल
Lost Wallet: पर्स खो गया या चोरी हो गया? घबराने की बजाय सबसे पहले करें ये जरूरी काम, वरना बढ़ सकती है मुश्किल
Solar Panel: घर में सोलर पैनल लगा है, फिर भी आ रहा बिजली का बिल? जानें इसकी बड़ी वजह
Solar Panel: घर में सोलर पैनल लगा है, फिर भी आ रहा बिजली का बिल? जानें इसकी बड़ी वजह
IRCTC Website: रेल यात्रियों को झटका, अभी नहीं लॉन्च होगी IRCTC की नई वेबसाइट, क्या है कारण, कितना करना होगा इंतजार?
रेल यात्रियों को झटका, अभी नहीं लॉन्च होगी IRCTC की नई वेबसाइट, क्या है कारण, कितना करना होगा इंतजार?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget