एक्सप्लोरर

कंपनी बदलने पर भी नहीं ट्रांसफर हो रहा PF का पैसा? यहां कर सकते हैं शिकायत

PF अकाउंट आपकी रिटायरमेंट के लिए एक मजबूत फंड बनाता है, जिस पर हर महीने ब्याज भी मिलता है. अगर PF ट्रांसफर नहीं हुआ, तो इसका असर आपके ब्याज पर, टैक्स फायदे पर और आगे चलकर फंड निकालने पर भी पड़ सकता है.

अगर आप किसी नई कंपनी में नौकरी शुरू कर चुके हैं और आपकी पुरानी कंपनी की तरफ से PF (Provident Fund) का पैसा अब तक ट्रांसफर नहीं हुआ है, तो यह एक बड़ी चिंता की बात हो सकती है. आजकल नौकरी बदलना आम बात है, लेकिन PF अकाउंट को साथ लेकर चलना उतना ही जरूरी है. PF अकाउंट आपकी रिटायरमेंट के लिए एक मजबूत फंड बनाता है, जिस पर हर महीने ब्याज भी मिलता है. अगर PF ट्रांसफर नहीं हुआ, तो इसका असर आपके ब्याज पर, टैक्स फायदे पर और आगे चलकर फंड निकालने पर भी पड़ सकता है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि अगर PF ट्रांसफर नहीं हो रहा है, तो ऐसा क्यों होता है, इसका समाधान क्या है और शिकायत कहां करें. 

PF ट्रांसफर न होने की वजहें क्या हैं?
1. Date of Exit अपडेट न होना - अगर आपकी पुरानी कंपनी ने आपकी नौकरी छोड़ने की तारीख (Date of Exit) सही से अपडेट नहीं की है, तो PF ऑटोमेटिक ट्रांसफर नहीं होगा. 

2. दो UAN नंबर होना - कई बार लोगों के पास एक से ज्यादा UAN नंबर हो जाते हैं. इससे PF ट्रांसफर में दिक्कत होती है. 

3. KYC डिटेल्स अपडेट न होना - अगर आपका आधार, पैन या बैंक अकाउंट सही से अपडेट नहीं है, तो PF ट्रांसफर अटक सकता है. 

4. फंड जमा न करना - कुछ कंपनियां समय पर PF की राशि जमा नहीं करतीं, जिससे ट्रांसफर नहीं हो पाता है. 

PF कैसे ट्रांसफर करें?
अब PF ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो चुकी है. इसके लिए EPFO की वेबसाइट या https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/
पर लॉग इन करें. इसके बाद Online Services  में जाकर One Member One EPF Account (Transfer Request) ऑप्शन चुनें. फिर पुरानी कंपनी की डिटेल भरें और फॉर्म 13 भरें. नई कंपनी या पुरानी कंपनी में से किसी एक से वेरिफिकेशन चुनें. सबमिट करने के बाद 10 से 20 वर्किंग डेज में ट्रांसफर हो जाता है. 

PF ट्रांसफर नहीं हो रहा है, तो शिकायत कहां और कैसे करें?
अगर आप PF ट्रांसफर नहीं हो रहा है,  तो आप शिकायत दर्ज कर सकते हैं और इसके कई तरीके हैं - 

1. EPFiGMS पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें - https://epfigms.gov.in पर जाकर शिकायत दर्ज करें. यहां अपनी UAN, PF खाता नंबर,  डिटेल आदि भरकर ऑनलाइन शिकायत करें. 

2. ईमेल भेजें - आप PF ट्रांसफर नहीं होने पर ईमेल के जरिए भी शिकायत कर सकते हैं. employeefeedback@epfindia.gov.in पर जाकर शिकायत करें. 

3. EPFO टोल-फ्री हेल्पलाइन - अगर आप PF ट्रांसफर नहीं हो रहा है, तो आप EPFO के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14470 या 1800-118-005 पर भी  शिकायत दर्ज कर सकते हैं. यहां कॉल करके आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं या अपडेट ले सकते हैं. 

यह भी पढ़ें : 100 रुपये में महीने भर कैसे चला सकते हैं मोबाइल, किसका प्लान है सबसे बेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चुनाव आयोग का बड़ा कदम, अब कहीं से भी ऑनलाइन जमा हो सकेगा SIR फॉर्म, वोट डालना हुआ आसान
चुनाव आयोग का बड़ा कदम, अब कहीं से भी ऑनलाइन जमा हो सकेगा SIR फॉर्म, वोट डालना हुआ आसान
Home Buying Tips: सिर्फ घर की कीमत नहीं, रजिस्ट्री के बाद भी देने पड़ते हैं लाखों रुपये, खरीदने से पहले जान लें पूरा खर्च
Home Buying Tips: सिर्फ घर की कीमत नहीं, रजिस्ट्री के बाद भी देने पड़ते हैं लाखों रुपये, खरीदने से पहले जान लें पूरा खर्च
हर्रावाला से सोमनाथ के लिए रवाना हुई विशेष ट्रेन, 700 श्रद्धालु छह दिवसीय यात्रा पर निकले, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
हर्रावाला से सोमनाथ के लिए रवाना हुई विशेष ट्रेन, 700 श्रद्धालु छह दिवसीय यात्रा पर निकले, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
EPFO लाया नया नियम, प्रोफाइल फोटो अपडेट नहीं की तो अटक सकता है PF क्लेम, घर बैठे करें अपडेट
EPFO लाया नया नियम, प्रोफाइल फोटो अपडेट नहीं की तो अटक सकता है PF क्लेम, घर बैठे करें अपडेट

वीडियोज

Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
एक ही खर्च में डबल कमाई! मछली पालन के साथ बिना मिट्टी के सब्जियां उगाने का ये है जादुई फॉर्मूला
एक ही खर्च में डबल कमाई! मछली पालन के साथ बिना मिट्टी के सब्जियां उगाने का ये है जादुई फॉर्मूला
E20 को लेकर सख्त हुई सरकार, ऐसे लोगों पर दिए कड़े एक्शन के निर्देश, जानिए क्या है मामला?
E20 को लेकर सख्त हुई सरकार, ऐसे लोगों पर दिए कड़े एक्शन के निर्देश, जानिए क्या है मामला?
Embed widget