एक्सप्लोरर

क्या NRI नेशनल पेंशन स्कीम में कर सकते हैं निवेश? जानिए उनके लिए क्या है शर्त

NRI Invest in NPS: नेशनल पेंशन स्कीम को 2009 में सभी भारतीयों के लिए ओपेन कर दिया गया था. क्या इसमें एनआरआई भी निवेश कर सकता है?

NRI Invest in NPS: नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) एक वॉलंटरी पेंशन योजना है जो 18 से 70 वर्ष की आयु के सभी भारतीय नागरिकों के लिए उपलब्ध है. 2004 में इसे शुरू किया गया था. यह योजना शुरुआत में केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए शुरू की गई थी, जबकि 2009 में इसे सभी भारतीय नागरिकों के लिए ओपेन कर दिया गया था. एनपीएस स्कीम को सभी निवेशकों को रिटायर होने के बाद लाभ प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. निवेशक जमा किए अपने फंड का 60 प्रतिशत एकमुश्त निकाल सकते हैं और शेष 40 प्रतिशत के लिए सलाना विकल्प चुन सकते हैं. हालांकि यह योजना सभी भारतीय नागरिकों के लिए उपलब्ध है, लेकिन लोग अक्सर पूछते हैं कि क्या एनआरआई इसमें निवेश करने के लिए पात्र हैं या नहीं. आइए जानते हैं.

एनआरआई के लिए क्या है नियम?

किसी भी अन्य भारतीय नागरिक की तरह एनआरआई भी एनपीएस योजना का लाभ उठा सकते हैं. एक एनआरआई को एनपीएस योजना के लगभग सभी लाभ मिलते हैं, बस उन्हें एनपीएस टियर II खाते में योगदान करने से प्रतिबंधित किया जाता है. वे केवल अनिवार्य एनपीएस टियर I खाते में योगदान कर सकते हैं. इसमें निवेश करने के लिए उन्हें भी खाता खोलना होता है. नियम इंडियन नागरिक वाला ही उनके साथ भी अप्लाई होता है.

90 दिन के अंदर करना होता है यह काम

KYC कराने के लिए एनआरआई को आधार कार्ड से जुड़े नंबर का इस्तेमाल करना होता है. बता दें कि एनआरआई को भी आधार कार्ड बनवाने का परमिशन है. उन्हें आधार कार्ड के साथ पैन कार्ड, कैंसिल चेक और पासपोर्ट की फोटोकॉपी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड करना होता है. उसके बाद नेटबैंकिंग के माध्यम से 500 रुपया पे कर खाता शुरू कर सकता है. एक बार जब व्यक्ति को PRAN नंबर जारी कर दिया जाता है तो उसे 90 दिन के अंदर वेरिफाई करना होता है. यह बिलकुल सिंपल स्टेप होता है. इसमें उस व्यक्ति के ईमेल पर एक मेल आया होता है, जिसे क्लिक कर ओटीपी के माध्यम से वेरिफाई करना होता है. एक बार जब अकाउंट वेरिफाई हो जाता है, उसके बाद एक एनआरआई अपने अनुसार निवेश शुरू कर सकता है. 

ये भी पढ़ें: कंपनी अगर नौकरी से निकालती है तो आपको पैसे सैलरी के हिसाब से मिलेंगे या बेसिक पे? जानें नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Personal Finance: हर मिडिल क्लास को छोड़ देनी चाहिए ये 5 आदतें, वरना रह जाएंगे गरीब
हर मिडिल क्लास को छोड़ देनी चाहिए ये 5 आदतें, वरना रह जाएंगे गरीब
3000 रुपए में किराए पर दिए बैंक खाते, हुआ 25 करोड़ का फ्रॉड
3000 रुपए में किराए पर दिए बैंक खाते, हुआ 25 करोड़ का फ्रॉड
EPF के साथ 7 लाख का बीमा फ्री, समझें पेआउट की सटीक कैलकुलेशन
EPF के साथ 7 लाख का बीमा फ्री, समझें पेआउट की सटीक कैलकुलेशन
घर बैठे शुरू करें कारोबार, महिलाओं को बिना गारंटी मिलेगा 5 लाख का लोन
घर बैठे शुरू करें कारोबार, महिलाओं को बिना गारंटी मिलेगा 5 लाख का लोन

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget