एक्सप्लोरर

कैसे बनवा सकते हैं बर्थ सर्टिफिकेट? नागरिकता के लिए सबसे जरूरी होता है ये डॉक्यूमेंट

Birth Certificate Rules: जन्म प्रमाण पत्र न सिर्फ आपकी पहचान का सबसे पहला आधिकारिक दस्तावेज है बल्कि यह आगे की जिंदगी में हर जगह काम आता है. चलिए जानें कि इसे घर बैठे आसानी से कैसे बनवाएं.

ज्यादातर लोग जन्म प्रमाण पत्र यानि बर्थ सर्टिफिकेट को सिर्फ स्कूल में एडमिशन से जोड़कर देखते हैं. लेकिन हकीकत यह है कि यह एक बेहद जरूरी सरकारी दस्तावेज है. पासपोर्ट बनवाने से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, आधार कार्ड और यहां तक कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक में जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ती है. सबसे बड़ी बात कि यह नागरिकता के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज है. अगर आपके पास यह डॉक्यूमेंट नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब इसे किसी भी उम्र में बनवाया जा सकता है. पहले नियम था कि जन्म के 15 साल बाद तक ही यह बनवाया जा सकता था, लेकिन अब उम्र की पाबंदी खत्म कर दी गई है. चलिए जानें कि इसे कैसे बनवा सकते हैं.

आज के डिजिटल जमाने में इसे घर बैठे ऑनलाइन भी बनवाया जा सकता है और चाहें तो ऑफलाइन तरीके से भी इसे बनवा सकते हैं.

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

  • सबसे पहले सरकारी वेबसाइट https://dc.crsorgi.gov.in/crs पर जाएं.
  • यहां बर्थ सर्टिफिकेट का विकल्प चुनें और रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें.
  • मांगी गई जानकारी के साथ जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • आवेदन सबमिट करते ही आपके मोबाइल नंबर पर एक SMS आएगा.
  • जब आपका आवेदन मंजूर हो जाएगा तो आप जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.

ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया

अगर आप ऑनलाइन तरीके से इसे नहीं बनवाना चाहते हैं तो नजदीकी नगर निगम, तहसील या पंचायत कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते हैं. वहां फॉर्म भरकर और जरूरी दस्तावेज जमा करके भी जन्म प्रमाण पत्र बनवाया जा सकता है.

उत्तर प्रदेश में जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं?

उत्तर प्रदेश में यह काम राजस्व विभाग द्वारा किया जाता है और इसे ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीकों से बनवाया जा सकता है.

  • इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट https://e-nagarsewaup.gov.in पर जाएं.
  • जन्म प्रमाण पत्र का विकल्प चुनकर रजिस्ट्रेशन करें और अपनी पूरी जानकारी भरें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद SMS के जरिए आपको आईडी और पासवर्ड मिलेगा.
  • लॉगिन करके फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें.
  • आवेदन मंजूर होते ही आप सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं.

किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?

  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म तिथि प्रमाण (जैसे अस्पताल का रिकॉर्ड)
  • माता-पिता का पेशा और पता
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • स्थायी मोबाइल नंबर

यह भी पढ़ें: फर्जीवाड़ा करके ले लिया पीएम आवास योजना का लाभ! क्या रिकवरी कर सकती है सरकार, जान लें नियम

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEO से भी अमीर निकला सफाईकर्मी, 7 करोड़ की संपत्ति का हुआ खुलासा
CEO से भी अमीर निकला सफाईकर्मी, 7 करोड़ की संपत्ति का हुआ खुलासा
पासपोर्ट रैंकिंग 2026: UAE टॉप पर, जानिए भारत और पड़ोसी देश किस नंबर पर
पासपोर्ट रैंकिंग 2026: UAE टॉप पर, जानिए भारत और पड़ोसी देश किस नंबर पर
18 अक्टूबर को सुबह साढ़े 3 बजे से क्यों चलेंगी मेट्रो ट्रेनें? DMRC का बड़ा फैसला
18 अक्टूबर को सुबह साढ़े 3 बजे से क्यों चलेंगी मेट्रो ट्रेनें? DMRC का बड़ा फैसला
LPG सब्सिडी और बॉयोमीट्रिक के नियम बदलेंगे? हाई कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस
LPG सब्सिडी और बॉयोमीट्रिक के नियम बदलेंगे? हाई कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget