एक्सप्लोरर

सभी राशन कार्डधारक को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ, इस राज्य सरकार ने की बड़ी घोषणा

नीतीश सरकार ने प्रदेश के  सभी राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणी की है. सरकार ने बताया है कि राज्य के सभी राशन कार्ड धारकों को आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाएगा. जिससे दो करोड़ लोगों को होगा फायदा 

Bihar Government New Announcement: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2018 में आयुष्मान भारत योजना की पूरे देश भर में लागू किया था. आयुष्मान भारत योजना गरीब लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर लाई गई थी. इस योजना के तहत लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं. जिनके पास आयुष्मान कार्ड है. उन्हें सूचीबद्ध अस्पतालों में हर साल पांच लाख रुपये तक इलाज फ्री मिलता है. आंकड़ो के अनुसार यह योजना दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना  है. देश के कुछ राज्यों में अभी भी यह योजना लागू नहीं है. हाल ही में इस योजना को लेकर बिहार सरकार ने बड़ी घोषणा की है. जिससे बिहार के करोड़े लोगों को फायदा होगा. 

सभी राशन कार्ड धारकों को मिलेगा लाभ

हाल ही में नीतीश कुमार बीजेपी की मदद से बिहार में अपनी सरकार फिर दोबारा बनाई है. नीतीश सरकार ने प्रदेश के  सभी राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणी की है. सरकार ने बताया है कि राज्य के सभी राशन कार्ड धारकों को आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाएगा.  यानी राज्य के सभी राशन कार्ड धारकों को हर साल पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मुहैया कराने का ऐलान किया.

राज्य की कैबिनेट बैठक जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अध्यक्षता कर रहे थे उसमें यह फैसला लिया गया.   फैसले के बाद इस पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा,"यह बिहार में राजग सरकार द्वारा लिया गया एक बड़ा फैसला है. बिहार सरकार अब एबी पीएम-जेएवाई के तहत राज्य के सभी राशन कार्ड धारकों को हर साल पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मुहैया कराएगी."

दो करोड़ लोगों को होगा फायदा 

बिहार सरकार की इस घोषणा के बाद बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि इस योजना के तहत अब प्रदेश के 2 करोड लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मुफ्त में मिल पाएगा. सम्राट चौधरी ने बात करते हुए कहा, "राज्य कैबिनेट के आज के फैसले के बाद अब राज्य में लगभग दो करोड़ लोग एबी पीएम-जेएवाई के तहत कवर होंगे."

यह भी पढ़ें: दूल्हा-दुल्हन को कभी हेलीकॉप्टर में बिठाया, तो कभी बादलों में उड़ाया, देखें शादी का वायरल वीडियो                                                                                                                                                              

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train News: रेलवे स्टेशनों पर पानी को लेकर बड़ा एक्शन, कड़े नियम लागू
Train News: रेलवे स्टेशनों पर पानी को लेकर बड़ा एक्शन, कड़े नियम लागू
दशहरे की छुट्टियों में करें काशी-अयोध्या दर्शन, IRCTC लाया खास टूर पैकेज, जानें खर्च
दशहरे की छुट्टियों में करें काशी-अयोध्या दर्शन, IRCTC लाया खास टूर पैकेज, जानें खर्च
क्रेडिट कार्ड अचानक हो गया खराब? घर बैठे आएगा नया, जानें पूरा तरीका
क्रेडिट कार्ड अचानक हो गया खराब? घर बैठे आएगा नया, जानें पूरा तरीका
कैब ड्राइवर ट्रैफिक में फंसने पर मांग सकता है एक्स्ट्रा पैसे? जानिए नियम
कैब ड्राइवर ट्रैफिक में फंसने पर मांग सकता है एक्स्ट्रा पैसे? जानिए नियम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget