एक्सप्लोरर

दूल्हा-दुल्हन को कभी हेलीकॉप्टर में बिठाया, तो कभी बादलों में उड़ाया, देखें शादी का वायरल वीडियो

एक जमाना था जब शादियों की वीडियोग्राफी बिल्कुल अलग तरह से हुआ करती थी. वीडियोग्राफर वीडियो को बड़े ही अलग तरीके से एडिट करते थे. उसी एडिटिंग का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Viral Shadi Video: सोशल मीडिया पर आपको शादी की तरह-तरह के वीडियो वायरल होते हुए दिखाई दे जाते हैं. कुछ वीडियो में शादी के फंक्शन होते हुए दिखाई देते हैं. जहां कुछ ऐसी बात हो जाती है कि वह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो जाती है. तो वहीं कुछ वीडियो में लोग डांस करते हुए दिखाई देते हैं. कभी बाराती तो कभी घर वाले धांसू डांस करते हुए दिख जाते हैं. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है. वह बिल्कुल अलग तरह का है. इसमें डांस नहीं बल्कि कुछ और ही है जो वायरल हो रहा है. 

ऐसी एडिटिंग नहीं देखी होगी

एक जमाना था जब शादियों की वीडियोग्राफी बिल्कुल अलग तरह से हुआ करती थी. वीडियोग्राफर वीडियो बनाने के बाद उसे बड़े ही अलग तरीके से एडिट करते थे. उसी एडिटिंग का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों को पुराने वक्त की याद आ गई है. वायरल वीडियो में सबसे पहले दूल्हा दुल्हन एक फूल से निकलते हुए दिखाई देते हैं. इसके बाद वह एक सफेद कमल से निकलते हुए दिखाई देते हैं. इसके बाद दोनों हेलीकॉप्टर में बैठे हुए हवा में दिखाई देते हैं. 

थोड़ी देर में दोनों के पीछे पंख लग जाते हैं और वह बादलों में उड़ते दिखते हैं. इसके बाद अंतरिक्ष में, फिर पानी के जहाज में और फिर नाव में दोनों दूल्हा और दुल्हन दिखाई दे रहे हैं. यहां तक तो ठीक था लेकिन इसके बाद वीडियोग्राफर ने जो एडिटिंग की है उसे देखकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे. वीडियो का आखिरी हिस्से में दूल्हा दुल्हन एरोप्लेन के ऊपर खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं और आखिरी हिस्से में मगरमच्छ की पीठ पर खड़े हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by maniyar memes 😜 (@maniyar_meme)

 

लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @maniyar_meme नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसे अब तक 3 लाख के करीब लोग लाइक कर चुके हैं. इस पर लोगों के काफी मजेदार कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ' 202 एडिटिंग खत्म कोई जगह नहीं जाना पड़ेगा एडिटर सब जगह घुमा देगा.' एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ' पीछे टाइटेनिक डूब रही है और इन दोनों को तैयार होकर शादी करने जाना है.' एक अन्य यूज़र ने लिखा है ' सब तो ठीक है लेकिन मगरमच्छ पर आकर एंट्री.'

यह भी पढ़ें: 'इसलिए ऑर्डर लेट हो रहा है', जोमैटो डिलीवरी बॉय का डांस वीडियो हुआ वायरल, तो लोगों ने खूब लिए मजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget