एक्सप्लोरर

24 घंटे में बनकर तैयार होगा आयुष्मान कार्ड, जानें कैसे करना होगा अप्लाई?

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में 5 लाख तक के फ्री इलाज की सुविधा के लिए जरूरी है आयुष्मान कार्ड. इस तरह करें आवदेन महज 24 घंटे में बनकर तैयार हो जाएगा.

बीमारियों से इंसानों का वास्ता काफी पुराना है. बीमारी आकर लोगों को नजर शारीरिक रूप से परेशान करते हैं बल्कि फाइनेंशियली भी लोगों की कमर तोड़ कर चली जाती है. इलाज में अक्सर लोगों के बहुत सारे पैसे खर्च हो जाते हैं. गरीब लोग सही समय इलाज से छूट न जाएं इसलिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं.

भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना आर्थिक रूप से कमजोर लोगों और बड़े अस्पतालों का बिल नहीं उठा पाते. ऐसे परिवारों को राहत देने के लिए लाई गई है. इस योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाया गया है. जिसे दिखाकर आपको फ्री इलाज की सुविधा मिल पाती है. आप इस कार्ड आसानी से महज 24 घंटे के भीतर बनवा सकते हैं. जानें कैसे करना होगा इसके लिए अप्लाई. 

किस तरह करना होगा अप्लाई?

अगर आप प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र हैं और आपने अब तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया है. और अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी. इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर https://beneficiary.nha.gov.in/ जाकर अपनी डिटेल्स भरनी होंगी.

यह भी पढ़ें: क्या शादी के बाद भी पिता की प्रॉपर्टी में रहता है बेटी का अधिकार? जान लीजिए क्या कहता है कानून

जिसमे आधार कार्ड, राशन कार्ड और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी मांगी जाती है. सारी जानकारी सही तरह से डालने के बाद एक ओटीपी आएगा. जिसे दर्ज करने के बाद प्रक्रिया पूरी करनी होगी. योजना में एक बार आपका वेरिफिकेशन हो जाए तो कार्ड जनरेट हो जाता है.

24 घंटे के भीतर मिलेगा कार्ड

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में एक बार आपका आवेदन सक्सेसफुली जमा हो जाता है. तो फिर उसके बाद  आयुष्मान कार्ड तैयार होने में ज्यादा लंबा समय नहीं लगता. सरकार की तरफ से इस कार्ड को महज 24 घंटे के भीतर बनाकर उपलब्ध करवा दिया जाता है. यानी आपको हफ्तों तक इसका इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: आपके पास भी है SBI का क्रेडिट कार्ड तो नहीं मिलेगा ये लाभ, 1 सितंबर से बदल रहे हैं नियम

एक दिन के अंदर ही आपका कार्ड तैयार हो जाएगा और आप इसका इस्तेमाल अस्पताल में इलाज के लिए कर सकेंगे.  आयुष्मान कार्ड दिखाकर आप योजना में सूचीबद्ध किसी भी सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में अपना और अपने परिवार का 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज करवा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: लाडकी बहिन योजना का लाभ उठाने वाली 26 लाख अपात्र महिलाओं की लिस्ट तैयार, कहीं आपका भी तो नाम नहीं शामिल? ऐसे करें चेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑनलाइन पढ़ाई में बाधा डालना कंपनी को पड़ा महंगा, छात्र को मिले 14 हजार रुपए
ऑनलाइन पढ़ाई में बाधा डालना कंपनी को पड़ा महंगा, छात्र को मिले 14 हजार रुपए
कार चोरी, FIR में 3 दिन की देरी, फिर भी बीमा कंपनी को देने पड़े 4.68 लाख
कार चोरी, FIR में 3 दिन की देरी, फिर भी बीमा कंपनी को देने पड़े 4.68 लाख
रेल यात्रियों के सफर को आसान बनाने की तैयारी, 21 मुद्दों की होगी जांच
रेल यात्रियों के सफर को आसान बनाने की तैयारी, 21 मुद्दों की होगी जांच
EPFO WhatsApp पर भेजेगा पीएफ के सभी अलर्ट, चैनल से कैसे जुड़ें?
EPFO WhatsApp पर भेजेगा पीएफ के सभी अलर्ट, चैनल से कैसे जुड़ें?

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget