एक्सप्लोरर

क्यों पड़ी APAAR ID की जरूरत? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आधार से जोड़ते हुए बता दिया पूरा सच

APAAR ID: मजेदार बात ये है कि ये पहचान आपके साथ स्कूल से लेकर कॉलेज, स्कॉलरशिप से लेकर पुरस्कार और यहां तक कि अगर आप बीच में कोर्स बदलें, तो भी साथ बनी रहेगी.

देश में शिक्षा की दुनिया में एक क्रांतिकारी बदलाव दस्तक दे चुका है और इसका नाम है APAAR ID, यानी Automated Permanent Academic Account Registry. ये एक ऐसी डिजिटल पहचान है, जो अब हर छात्र के पास होगी. पहले जैसे आधार कार्ड या पैन कार्ड होते हैं, वैसे ही अब हर स्टूडेंट को एक यूनिक शैक्षणिक आईडी दी जा रही है, जो उसके जन्म से लेकर करियर तक हर अकादमिक सफर का डिजिटल रिकॉर्ड रखेगी. सरकार इसे “One Nation, One Student ID” के रूप में पेश कर रही है. मजेदार बात ये है कि ये पहचान आपके साथ स्कूल से लेकर कॉलेज, स्कॉलरशिप से लेकर पुरस्कार और यहां तक कि अगर आप बीच में कोर्स बदलें, तो भी साथ बनी रहेगी.

धर्मेंद्र प्रधान ने बताया APAAR का महत्व

एबीपी न्यूज के एजुकेशन कॉनक्लेव में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने APAAR आईडी की जरूरत क्यों है, इसके पीछे की वजह से लोगों को अवगत कराया और बताया कि यह कि तरह काम करती है. शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोई छात्र अगर बाहर नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाता है तो अपने साथ कई सारी फाइलें लेकर जाता है. लेकिन APAAR आने के बाद इन सबकी कोई जरूरत नहीं होगी, वो बस एक पासवर्ड की मदद से अपने सारे डॉक्यूमेंट्स को आसानी से एक्सेस कर पाएगा.

शिक्षा मंत्री ने कहा कि APAAR आधार कार्ड का ही एक बाय प्रोडक्ट है, जो छात्रों की सारी जरूरतों को पूरी करता है. आपको बता दें कि छात्रों के एजुकेशन और अवॉर्ड से जुड़ा सारा डेटा APAAR के 12 अंकों वाली आईडी में सुरक्षित रहेगा. इसके बाद शिक्षा मंत्री ने ABHA आईडी और दूसरे मंत्रालयों की पहल का उदाहरण देकर समझाया कि ये क्यों जरूरी है.

कैसे काम करती है APAAR ID

अब आप सोच रहे होंगे कि ये काम कैसे करेगा? तो सुनिए स्कूल या कॉलेज UDISE पोर्टल के जरिए स्टूडेंट का रजिस्ट्रेशन करेंगे, और उसके बाद एक 12 अंकों की डिजिटल आईडी बनाई जाएगी. ये आईडी डिजिलॉकर से जुड़ी होगी, यानी कोई भी मार्कशीट, प्रमाणपत्र या सर्टिफिकेट खो जाए, तो चिंता करने की जरूरत नहीं. सब कुछ आपके मोबाइल या लैपटॉप की एक क्लिक पर उपलब्ध होगा. अगर छात्र नाबालिग है, तो माता-पिता की सहमति और उनका डिजिलॉकर अकाउंट लिंक करना जरूरी होगा और जैसे ही प्रक्रिया पूरी होगी, आपके सारे डॉक्युमेंट “Issued Documents” सेक्शन में दिखने लगेंगे और हां, बिल्कुल असली, सरकारी मान्यता प्राप्त रूप में.

यह भी पढ़ें: 20 रुपये में मिलेगा 2 लाख का बीमा, बड़े फायदे की है ये सरकारी स्कीम

इस तरह मिलेगी कई परेशानियों से निजात

APAAR ID केवल एक पहचान नहीं, बल्कि छात्रों, शिक्षकों, सरकारी एजेंसियों और नौकरी देने वालों के लिए एक टूल है. इससे स्कूल ट्रांसफर, कॉलेज एडमिशन, स्कॉलरशिप आवेदन और यहां तक कि रोजगार के समय भी सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन बेहद आसान हो जाएगा. साथ ही, इससे शिक्षा नीति बनाने वालों को भी यह जानकारी मिलेगी कि कितने छात्र पढ़ाई में हैं, कितने ड्रॉपआउट हैं और किस क्षेत्र में संसाधन भेजने की जरूरत है. शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और फर्जीवाड़े पर लगाम लगेगी.

यह भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, जून के महीने में ये ट्रेने कैंसिल, पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर से दिल्ली आने वाली 25 ट्रेनें हुईं रद्द, रेलवे ने दिया तकनीकी खराबी का हवाला
जयपुर से दिल्ली आने वाली 25 ट्रेनें हुईं रद्द, रेलवे ने दिया तकनीकी खराबी का हवाला
अब डिजिटल हुआ जीवन प्रमाण पत्र, आधार के पचड़े में पड़ने की नहीं पड़ेगी जरूरत
अब डिजिटल हुआ जीवन प्रमाण पत्र, आधार के पचड़े में पड़ने की नहीं पड़ेगी जरूरत
EPF नियमों में बड़ा बदलाव, 5 साल से पहले पीएफ निकालने पर भरना होगा फॉर्म 121
EPF नियमों में बड़ा बदलाव, 5 साल से पहले पीएफ निकालने पर भरना होगा फॉर्म 121
CJP प्रदर्शन: क्या दिल्ली आने वाली उड़ानों के लिए बदला नियम? एयरपोर्ट ने क्या कहा
CJP प्रदर्शन: क्या दिल्ली आने वाली उड़ानों के लिए बदला नियम? एयरपोर्ट ने क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget