एक्सप्लोरर

Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो बाबा बर्फानी के दर्शन किए बिना पड़ेगा लाैटना

यात्रा के दौरान आरएफआईडी कार्ड अपने साथ रखना आवश्यक है. इसके बिना यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी. जम्मू या कश्मीर संभागों में मौजूद किसी भी केंद्र से आरएफआईडी कार्ड प्राप्त करना होगा.

बाबा बर्फानी के दर्शनों का इंतजार अब समाप्त होने वाला है. जम्मू-कश्मीर में तीन जुलाई से पवित्र अमरनाथ यात्रा की शुरुआत होगी. 38 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में देशभर से श्रद्धालु पहुंचेंगे. ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए सरकार की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा से लेकर लेकर ठहरने की तक की व्यवस्थाएं की गई हैं. ऐसे में अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को किन बातों का ध्यान रखने की जरूरत है आइए जानते हैं...

यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाएं

  • यात्रा के दोनों मार्गों पर 26 ऑक्सीजन बूथ स्थापित किए गए हैं. इसमें बालटाल मार्ग पर 16 व पहलगाम रूट पर 10 ऑक्सीजन बूथ स्थापित किए गए हैं.
  • बालटाल व नुनवन में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए टेंट लगाए गए हैं.
  • यात्रा पूरी तरह सड़क मार्ग से संचालित की जाएगी. लखनपुर से लेकर बनिहाल तक सभी जिलों में ठहराव केंद्र बनाए गए हैं.
  • नो फ्लाईजोन घो​षित रहेगा. सीसीटीवी के साथ आसमान से भी ड्रोन के जरिए यात्रा के दाैरान नजर रखी जाएगी.
  • ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कराने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक जुलाई से ऑफलाइन पंजीकरण की भी सुविधा दी जाएगी.
  • श्रद्धालुओं के एसी हॉल, मोबाइल टाॅयलेट, लंगर सेवाएं, पेयजल, बिजली की निर्बाध आपूर्ति रहेगी.
  • 52 लंगर केंद्र, 60 आरएफआईडी केंद्र और सरस्वती धाम में टोकन केंद्र स्थापित किए गए हैं.
  • कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. हर पड़ाव पर पुलिस सहायता केंद्र भी बनाए गए हैं.
  • प्राथमिक चिकित्सा सुविधा और एम्बुलेंस की उपलब्धता रहेगी.

यात्रा करने वाले श्रद्धालु इन बातों का रखें ध्यान

  • यात्रा के दौरान आरएफआईडी कार्ड अपने साथ रखना आवश्यक है. इसके बिना यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी.
  • जम्मू या कश्मीर संभागों में मौजूद किसी भी केंद्र से आरएफआईडी कार्ड प्राप्त करना होगा. वह भी बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के बाद जारी किया जाएगा. आरएफआईडी और मेडिकल सर्टिफिकेट अपने साथ रखें.
  • यात्रा के दाैरान कम्फर्ट देने वाले शूज, ऊनी कपड़े पहनें. रेनकोट या छाता साथ रखें.
  • अपने साथ वाटरप्रूफ बैग या पाॅलि​थिन रखें, जिससे कपड़े और फूड प्रोडक्ट को गीला होने से बचाया जा सके.
  • महिलाएं यात्रा के दाैरान साड़ी पहनने से बचें. इससे चढ़ाई के दाैरान समस्या का सामना करना पड़ सकता है.
  • यात्रा पर जान से पहले तैयारी करें. रोज करीब पांच किलोमीटर चलें. गहरी सांस लेने का प्रयास करें, खूब पानी पिएं.
  • 70 वर्ष से अधिक के व्य​क्ति और 13 साल से कम आयु वाले बच्चे व छह सप्ताह की गर्भवती महिलाओं को यात्रा के लिए अनुमति नहीं है.
  • किसी भी बीमारी या असहजता के लक्षण होने पर तुंरत चिकित्सा सहायता लें.
  • यात्रा के समय शॉर्टकट का प्रयास न करें. केवल मार्ग पर चलें और चेतावनी नोटिस वाले स्थानों पर कभी न रुकें.

ये भी पढ़ें: महज इतने रुपये में करें रामलला और काशी विश्वनाथ के दर्शन, IRCTC लाया है शानदार टूर पैकेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डाक कर्मचारियों को बोनस तो मिला, अब रकम कैसे तय होगी, किसे-किसे मिलेगा लाभ?
डाक कर्मचारियों को बोनस तो मिला, अब रकम कैसे तय होगी, किसे-किसे मिलेगा लाभ?
सैलरी और DA का गणित, दिल्ली में MCD कर्मचारियों के खाते में अब कितने रुपए आएंगे?
सैलरी और DA का गणित, दिल्ली में MCD कर्मचारियों के खाते में अब कितने रुपए आएंगे?
सुकन्या समृद्धि योजना के नियम बदले, अगर घर में आईं 3 बेटियां तो भी मिलेगा फायदा
सुकन्या समृद्धि योजना के नियम बदले, अगर घर में आईं 3 बेटियां तो भी मिलेगा फायदा
ताज एक्सप्रेस अब दिल्ली के दूसरे स्टेशन से चलेगी, 1 नवंबर से लागू होगा बदलाव
ताज एक्सप्रेस अब दिल्ली के दूसरे स्टेशन से चलेगी, 1 नवंबर से लागू होगा बदलाव

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget