एक्सप्लोरर

Aadhar Card: आधार कार्ड का हो रहा है गलत इस्तेमाल तो कहां कर सकते हैं शिकायत?

Aadhar Card: ऐसे कई लोग हैं जिनके आधार कार्ड खो जाते हैं, ऐसे में उनके आधार कार्ड का दुरुपयोग हो सकता है. अगर आपके आधार कार्ड का दुरुपयोग होता है, तो आप इसको लेकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

आधार कार्ड एक बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट है. इसमें आपके बायोमेट्रिक्स और एड्रेस जैसी जानकारी होती है. इसलिए हमेशा इसे संभाल कर रखना चाहिए, लेकिन कुछ लोगों से आधार कार्ड खो जाता है, ऐसे में आधार कार्ड किसी गलत हाथों में पड़ जाने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा आधार कार्ड का कई जगह इस्तेमाल होता है, ऐसे में फ्रॉड के मामले बढ़ जाते हैं.

अगर आपको भी यह डर बना रहता है कि कहीं आपके आधार कार्ड का कोई गलत इस्तेमाल तो नहीं कर रहा है, तो ऐसे में आप घर बैठे चेक कर सकते हैं कि आपका आधार कार्ड कब और कहां इस्तेमाल हुआ है. आइए जानते हैं चेक करने का तरीका क्या है.

चेक करने का तरीका

आप आधार कार्ड के बारे में जानकारी निकालना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा.

वेबसाइट पर जाते ही आपको Aadhar service के ठीक नीचे Aadhaar Authentication History का ऑप्शन मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा.

यहां पर आपको Aadhar Number और Security Code एंटर कर सेंड ओटीपी पर क्लिक करना होगा.

जैसे ही आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा आप इसे इंटर कर Submit कर दें.

Verify OTP पर क्लिक करते ही आपके सामने पिछले 6 महीने की आधार कार्ड हिस्ट्री आ जाएगी.

गलत इस्तेमाल होने पर करें शिकायत

अगर आपके आधार कार्ड का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो आप शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इसके लिए आप help@uidai.gov.in पर ईमेल करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इसके अलावा आप टोल फ्री नंबर 1947 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. शिकायत दर्ज होने के तुरंत बाद एक्शन लिया जाएगा.

व्यक्ति की मौत के बाद करें ये

अगर किसी व्यक्ति की मौत हो गई है, तो घर का कोई भी इंसान आधार ऐप या UIDAI वेबसाइट के माध्यम से मृत व्यक्ति के आधार कार्ड को लॉक करवा सकता है. इससे मृतक के आधार नंबर का दुरुपयोग नहीं होगा.

यह भी पढ़ें- क्या आपके फोन में भी हमेशा लगा रहता है फोन कवर, आखिर ये कैसे पहुंचा रहा मोबाइल को नुकसान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईवे पर गड्ढा 3 दिन में होगा ठीक, कमी पर तुरंत कटेगा चालान, NHAI के कड़े निर्देश
हाईवे पर गड्ढा 3 दिन में होगा ठीक, कमी पर तुरंत कटेगा चालान, NHAI के कड़े निर्देश
बैंक में कोई कर्मचारी कर रहा है बदसलूकी तो कहां करें शिकायत? जानें RBI के नियम
बैंक में कोई कर्मचारी कर रहा है बदसलूकी तो कहां करें शिकायत? जानें RBI के नियम
छठ-दीवाली की तैयारी, रेलवे का 3.4 लाख ट्रेन फेरे और स्पेशल सर्विसेज का ऐलान
छठ-दीवाली की तैयारी, रेलवे का 3.4 लाख ट्रेन फेरे और स्पेशल सर्विसेज का ऐलान
6 साल से एक ही जगह अटका PPF का ब्याज! क्यों नहीं बढ़ रही आपकी कमाई?
6 साल से एक ही जगह अटका PPF का ब्याज! क्यों नहीं बढ़ रही आपकी कमाई?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget