MP:बच्चों का 'निवाला' भी खा गए भ्रष्टाचारी? करोड़ों का राशन डकार गए,शिवराज देखते रह गए? Ghanti Bajao
आज घंटी बजाओ में बात मध्यप्रदेश के उस घोटाले की होगी जो पहली नजर में आपको बिहार के बहुचर्चित चारा घोटाले जैसा लगेगा क्योंकि इस घपले में भी स्कूटर, टैम्पो जैसे हल्के फुल्के वाहनों पर टनों अनाज ढोने का ढोंग कागज पर हुआ है. जब आप घंटी बजाओ की हमारी आज की रिपोर्ट में इस घपले का मोडस ऑपरेन्डाई यानी इसे अंजाम देने का तरीका देखेंगे तो दंग रह जाएंगे कि आखिर कैसे मध्यप्रदेश में अंधेरगर्दी मची हुई थी. शिवराज सरकार बच्चों महिलाओं के कल्याण के बड़े बड़े दावे करती है लेकिन जिस तरह नन्हे मुन्ने बच्चों के पोषक आहार के नाम पर करोड़ों डकारे गए उस लूट ने साबित कर दिया कि वाकई एमपी गजब है. आपकी आंखें खोल देने वाली घंटी बजाओ की ये बड़ी पड़ताल देखिए.
All Shows





टॉप हेडलाइंस
























