एक्सप्लोरर
लोकसभा में आज नागरिकता संशोधन बिल पर क्या-कुछ हुआ ? देखिए
लोकसभा में ज़ोरदार विरोध के बीच आज नागरिकता संशोधन बिल पेश कर दिया गया. बिल पेश होते ही सरकार और विपक्ष के बीच तकरार का नया अध्याय शुरू हो गया. एक तरफ़ विपक्ष कह रहा है कि ये बिल संविधान के ख़िलाफ़ है क्योंकि इसमें मुसलमानों से भेदभाव की बात है. दूसरी तरफ़ सरकार की दलील है कि बिल 0.001% भी मुसलमानों के खिलाफ नहीं है. सरकार की दलील यहीं ख़त्म नहीं होती बल्कि अमित शाह ने ये भी कहा कि कांग्रेस ने धर्म के आधार पर देश का बंटवारा किया इसलिए नागरिकता संशोधन बिल लाने की ज़रूरत पड़ी.
All Shows
टॉप हेडलाइंस
विश्व
महाराष्ट्र
क्रिकेट
बॉलीवुड






































