एक्सप्लोरर

कुत्ते के प्यार में दीवाना हुआ शख्स, बनवा डाला 16 लाख का लग्जरी हाउस, Video देखकर आप भी कहेंगे 'काश ये घर हमारा होता'

क्या आपने कभी किसी मालिक को अपने कुत्ते के लिए लग्जरी घर बनाते देखा है या फिर ऐसी किसी घटना के बारे में सुना है? बेशक नहीं सुना होगा, क्योंकि लोग लग्जरी घर बनाने के सपने सिर्फ अपने लिए देखते हैं.

जब बात जानवरों की वफादारी की आती है तो इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम कुत्ते का आता है. कुत्ते की वफादारी के किस्से ऐसे हैं कि लोग अपनी कीमती से कीमती चीजें भी इनकी निगरानी में छोड़कर चले जाते हैं. अब तक आपने कुत्ते की दिलेरी और वफादारी की कई कहानियां सुनी होंगी. मगर क्या आपने कभी किसी मालिक को अपने कुत्ते के लिए लग्जरी घर बनाते देखा है या फिर ऐसी किसी घटना के बारे में सुना है? बेशक नहीं सुना होगा, क्योंकि लोग लग्जरी घर बनाने के सपने सिर्फ अपने लिए देखते हैं. लेकिन अगर हम आपको बताएं कि एक शख्स ने अपने कुत्ते को साढ़ें 16 लाख का लग्जरी हाउस गिफ्ट किया है तो आपका क्या रिएक्शन होगा? 

वैसे तो दुनियाभर में डॉग लवर्स की संख्या करोड़ों में है, लेकिन सिर्फ कुछ ही लोग अपने डॉग के लिए कुछ स्पेशल कर पाते हैं. दरअसल जिस शख्स ने अपने कुत्ते को साढ़े 16 लाख का लग्जरी घर गिफ्ट किया है, वो अमेरिका के कैलिफोर्निया का रहने वाला एक फेमस यूट्यूबर है. यूट्यूबर का नाम ब्रेंट रिवेरा है. ब्रेंट ने अपने डॉग चार्ली के लिए 16 लाख का घर बनावाया है. दरअसल ब्रेंट रिवेरा के साथ चार्ली का पहला जन्मदिन था. ब्रेंट अपने डॉग के लिए कुछ स्पेशल करना चहते थे. उन्होंने इस मामले में अपने दोस्तों से बात की और पूछा कि चार्ली के पहले जन्मदिन पर उन्हें क्या स्पेशल करना चाहिए.

अपने घर के नजदीक बनवाया 'लग्जरी हाउस'

दोस्तों ने चार्ली को एक लग्जरी हाउस गिफ्ट करने की सलाह दी, जो ब्रेंट को काफी पसंद आई. फिर क्या था ब्रेंट और उसके दोस्त तुरंत लग्जरी हाउस बनाने में जुट गए. ब्रेंट ने चार्ली के लिए घर अपने घर के नजदीक ही बनवाया है, ताकि जब मन चाहे वो उससे मिल सके. ब्रेंट ने चार्ली के घर में वो सभी लग्जरी सामान रखें हैं, जिनका इस्तेमाल आमतौर पर इंसान करते हैं. चार्ली के नए घर में टीवी, सोफा, बेड, टेबल, अलार्म घड़ी, छोटा फ्रिज, बीन बैग, तकिया, चार्ली के साथ ब्रेंट की फोटो सहित कई सारा सामान मौजूद है. 

बता दें कि ब्रेंट रिवेरा अपने पहले डॉग बैकर की मौत के बाद काफी टेंशन में आ गए थे. उन्हें लगा था कि शायद वो फिर कभी किसी डॉग से प्यार नहीं कर पाएंगे. हालांकि चार्ली के आते ही बैकर की मौत का दुख दिन-ब-दिन कम होता चला गया. ब्रेंट चार्ली से भी बहुत प्यार करते हैं. इस बात का सबूत उन्होंने चार्ली के लिए एक लग्जरी हाउस बनाकर दिया है. 

ये भी पढ़ें: हेल्दी रहने के लिए कितना पानी पीना जरूरी? हर उम्र के लिए अलग-अलग हैं नियम, यहां देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूरत में भारी बारिश का तांडव, जलभराव के बीच गलत लेन में फंसी एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता- वीडियो वायरल
सूरत में भारी बारिश का तांडव, जलभराव के बीच गलत लेन में फंसी एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता- वीडियो वायरल
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज- वीडियो वायरल
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज
Video: सांप के साथ कार्टून के मजे लेता दिखा बच्चा, फिर पकड़कर ऐसे उठाया जैसे रस्सी हो- वीडियो वायरल
सांप के साथ कार्टून के मजे लेता दिखा बच्चा, फिर पकड़कर ऐसे उठाया जैसे रस्सी हो- वीडियो वायरल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget