एक्सप्लोरर

इसे देखने के बाद कभी नहीं खाएंगे भेलपुरी! मुरमुरे बनने का तरीका देख कर देंगे उल्टी- वीडियो वायरल

ऐसा घिनौना तरीका सामने आया है जिसे देखकर पेट में उथल-पुथल मच जाए. अब तक हम सोचते थे कि मुरमुरे बस चावल से बनते हैं और उन्हें भूनकर कुरकुरे बनाया जाता है, लेकिन वायरल वीडियो ने पर्दाफाश किया है.

अगर आप भी रोड साइड भेलपुरी, झालमुरी, बघार या फिर मुरमुरे से बनी कोई भी चटपटी डिश खाते हैं तो जरा संभल जाइए. क्योंकि सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपकी भूख ही नहीं, बल्कि मुरमुरे से मोहब्बत भी गायब हो सकती है. जी हां, वीडियो में मुरमुरे यानी पफ्ड राइस बनाने का ऐसा घिनौना तरीका सामने आया है जिसे देखकर पेट में उथल-पुथल मच जाए. अब तक हम सोचते थे कि मुरमुरे बस चावल से बनते हैं और उन्हें भूनकर कुरकुरे बनाया जाता है, लेकिन वायरल वीडियो ने पर्दाफाश किया है कि असलियत कितनी गंदी और अस्वास्थ्यकर है.

गंदे पानी से धोया फिर पैरों से रोंदा

वीडियो में साफ दिखता है कि सबसे पहले चावल को साफ-सुथरे पानी में नहीं, बल्कि गंदे और मैला पानी में धोया जा रहा है. इतना ही नहीं, उन्हें धोने का तरीका देखकर हर कोई हैरान है क्योंकि मजदूर चावल को अपने पैरों से रौंद रहे हैं. बिल्कुल वैसे ही जैसे लोग गीली मिट्टी से ईंट बनाने के लिए उसमें पैर चलाते हैं. यानी ये चावल जिनसे मुरमुरे बनने हैं, वो पैरों से कुचले जाने के बाद सुखाए जाते हैं. इसके बाद भी कहानी यहीं खत्म नहीं होती. वीडियो में आगे भी बहुत कुछ है जिसे देखने के बाद आपको सूर्यवंशम के अमिताभ बच्चन याद आ जाएंगे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amar Sirohi (@foodie_incarnate)

धूल में सुखाया और पैक करके बेच दिया

जब चावल सूख जाते हैं तो उनमें नमक और अन्य सामग्री मिलाने की बारी आती है. लेकिन ये काम भी मशीनों या हाथों से नहीं, बल्कि पैरों से ही किया जाता है. पैरों से चावल और नमक मिलाने का दृश्य देखने वालों के रोंगटे खड़े कर देता है. कोई भी ये सोच भी नहीं सकता कि जो भेलपुरी हम सड़क किनारे या मेले-ठेले में शौक से खाते हैं, उसके मुरमुरे इतने गंदे तरीके से तैयार किए जाते हैं. और तो और, नमक वगैरह मिलाने के बाद चावल को सुखाने के लिए किसी साफ जगह पर नहीं, बल्कि खुले में धूल और मिट्टी के बीच डाल दिया जाता है. इसके बाद पैक करके बाजार में बिकने के लिए भेज दिया जाता है.

यह भी पढ़ें: 'गाड़ी रोक दो भैया' पुलिस से बचने के लिए भागते ड्राइवर ने खतरे में डाल दी परिवार की जान, देखें वीडियो

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को foodie_incarnate नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भाई ये देखकर तो मेरा मन घबराने लगा. एक और यूजर ने लिखा....स्वाद तो इसी का आता है. तो वहीं एक यूजर ने बचाव करते हुए लिखा कि मास और बल्क में जब कोई सामान तैयार किया जाता है तो साफ सफाई का उतना ख्याल नहीं रखा जाता और हमें उम्मीद भी नहीं करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: लेस्बियन और गे के लिए इस्तेमाल होने वाली इमोजी हो रही वायरल...देखिए कहीं आपने तो नहीं भेज दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 में शून्य 26 में सम्राट, बांकीपुर जीते प्रशांत किशोर तो यूजर्स ने यूं किया सम्मान
25 में शून्य 26 में सम्राट, बांकीपुर जीते प्रशांत किशोर तो यूजर्स ने यूं किया सम्मान
दिन में कॉलेज, रात को पेट्रोल पंप पर ड्यूटी! फीस भरने के लिए लड़की का स्ट्रगल देख इंटरनेट
दिन में कॉलेज, रात को पेट्रोल पंप पर ड्यूटी! फीस भरने के लिए लड़की का स्ट्रगल देख इंटरनेट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
मॉकड्रिल के दौरान खुद ही दरिया में गिर पड़े दारोगा जी- वीडियो हो रहा वायरल
मॉकड्रिल के दौरान खुद ही दरिया में गिर पड़े दारोगा जी- वीडियो हो रहा वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget