एक्सप्लोरर

कितना बेशर्म आदमी है, औरतों को...चारबाग रेलवे स्टेशन पर जब होने लगी ऐसी अनाउंसमेंट; मामला वायरल 

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर गलती से अनाउंसमेंट माइक चालू रह गया था और इस दौरान महिला कर्मचारियों की पंचायत लोगों ने सुन ली. यह मामला अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

फर्ज कीजिए कि आप रेलवे स्टेशन पर हैं और अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं. स्टेशन पर होने वाली हर अनाउंसमेंट पर आपके कान टिके हुए  हैं, लेकिन बार-बार ट्रेन लेट होने की सूचना आपका गुस्सा बढ़ा रही है. अचानक कुछ ऐसा अनाउंसमेंट होता है कि गुस्से की जगह अचानक आपकी हंसी फूट पड़ती है तो आप क्या करेंगे? जाहिर है पहले पेट पकड़कर जोर-जोर से हंसेंगे फिर आगे की बात होगी. ऐसा ही अजीबोगरीब वाकया लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर हुआ. 

दरसअल, रेलवे स्टेशन पर गलती से माइक चालू रह गया था और इस दौरान महिला कर्मचारियों की पंचायत लोगों ने सुन ली. इसके बाद जो हुआ, वह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया और कुछ ने तो इसका वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर कर दिया, जिसके बाद भारतीय रेलवे ट्रोल होने लगी. 

अचानक सुनाई दी पर्सनल बात...

दरअसल, चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर एक महिला कर्मचारी ट्रेन की जानकारी देने के लिए माइक का उपयोग कर रही थी. वह थोड़ी-थोड़ी देर में प्लेटफॉर्म पर आने वाली ट्रेनों की जानकारी यात्रियों को दे रही थी और हर अनाउंसमेंट की शुरुआत उसी जानीमानी ओपनिंग से होती है-"यात्रीगण कृपया ध्यान दें..." हालांकि, इस बार महिला अपना माइक बंद करना भूल गई और इस दौरान उसकी पर्सनल बातचीत प्लेटफॉर्म पर सुनाई देने लगी. माइक पर जो आवाज आई, उसने वहां मौजूद यात्रियों को हैरान कर दिया. इस दौरान महिला कर्मचारी किसी व्यक्ति का जिक्र करते हुए कहती है. कितना बेशर्म आदमी है... औरत के देख रहा है. माइक पर जैसे ही यह सुनाई देता है वहां बैठे यात्री हैरान रह जाते हैं और उनकी हंसी छूट जाती है. 

पटना रेलवे स्टेशन पर चल चुकी है एडल्ट फिल्म

यह कोई पहला वाकया नहीं है जब कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से भारतीय रेलवे को शर्मिंदगी उठानी पड़ी हो, इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है. 2023 में पटना रेलवे स्टेशन पर तो हद ही हो गई थी. यहां विज्ञापन प्रसारण के लिए लगाए गए दर्जनों टेलीविजन स्क्रीन पर अचानक अश्लील फिल्म चलने लगी थी, जिससे यात्री हैरान रह गए थे. हद तो तब ही हो गई जब अश्लील फिल्म पूरे तीन मिनट तक चलती रही. 

यूजर्स कर रहे तरह-तरह के कमेंट्स

चारबाग रेलवे स्टेशन पर अजीबोगरीब अनाउंसमेंट का मामला सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं और रेलवे को ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, आखिरी क्या कोई अपनी चार बात कर लिया तो उसे क्यों इतना किया जा रहा है. एक यूजर ने लिखा, माइक ऑन रहना भारी पड़ गया, अगली बार बोलने से पहले माइक चेक कर लिया करूंगा, नहीं तो वायरल बन जाएंगे. एक यूजर ने लिखा, चलिए रेलवे स्टेशन पर बहुत ट्रेंशन होता है, इसी बहाने कुछ हंस भी लिए. 

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
शख्स ने मौत को किया लिपकिस, दिल दहला देगा यह खतरनाक वीडियो
शख्स ने मौत को किया लिपकिस, दिल दहला देगा यह खतरनाक वीडियो
Video: स्मगलर्स को पकड़ने के लिए कांस्टेबल बना सिंघम, 40km कार की छत पर लेटकर दबोचा
Video: स्मगलर्स को पकड़ने के लिए कांस्टेबल बना सिंघम, 40km कार की छत पर लेटकर दबोचा
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
Embed widget