एक्सप्लोरर

कॉमन एरिया में बच्चों ने बनाई रंगोली तो भड़की महिला, पांव से रौंदकर किया पेंटिंग को खराब, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: एक महिला को ओणम पर बनाई गई रंगोली से इतनी दिक्कत हुई कि उसने हंगामा शुरु कर दिया. हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर यूजर्स अपना अपना मत रख रहे हैं.

Trending Video: सोशल मीडिया पर आपने कई सारे अजीब वीडियो देखें होंगे, जहां लोग छोटी छोटी बातों का पहाड़ बनाकर हंगामा बरपाना शुरू कर देते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक महिला को ओणम पर बनाई गई रंगोली से इतनी दिक्कत हुई कि उसने हंगामा शुरु कर दिया. हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर यूजर्स अपना अपना मत रख रहे हैं. वीडियो कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का बताया जा रहा है.

ओणम पर बनाई रंगोली पर महिला ने किया हंगामा

देश के आईटी हब बेंगलुरु के हेगड़े नगर में मोनार्क सेरेनिटी अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स के कॉमन एरिया में उस वक्त हंगामा मच गया जब छोटे बच्चों ने अपार्टमेंट के कॉमन एरिया में ओणम के मौके पर फूलों और रंगों से सजी रंगोली बना डाली. यह को असामान्य बात नहीं है लेकिन अपार्टमेंट में रहने वाली एक महिला को यह हजम नहीं हुआ और उसने वहां आकर तमाशा शुरू कर दिया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार सिमी नायर नाम की ये महिला रंगोली के पास पहुंची और वहां पर अंग्रेजी और मलयालम जबान में उल्टा सीधा बोलना शुरू कर दिया. कथित तौर पर महिला का कहना था कि कॉमन एरिया में यह सब बर्दाश्त से बाहर है.

यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत से पहले कैदी ने आखिरी इच्छा में मांगा सिर्फ एक जैतून, वजह जानकर खिसक जाएगी पैरों तले जमीन

पैरों से रौंदकर रंगोली की बिगाड़ी सूरत

रंगोली या पूलकम को ओणम के मौके पर साउथ इंडिया के कई घरों में बनाया जाता है. इसे प्यार और शांति का प्रतीक माना जाता है, जिसे महिला ने अपने पैरों तले रौंदकर बिगाड़ दिया. महिला बहस करते करते अचानक रंगोली के बीच में खड़ी हो गई और पांव से रौंदते हुए पूरी रंगोली की सूरत ही बिगाड़ दी. वहां खड़े लोगों ने महिला का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया जिसे बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया जो देखते ही देखते वायरल हो गया.

यह भी पढ़ें: लापरवाही की हद! रोता रहा बच्चा, कुएं में लटका कर रील बनाती रही महिला, देखें वीडियो

अजीब महिला है, अंग्रेजी में बात कर रही है, क्यों बोले यूजर्स

वीडियो को Gahr ke kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 73 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा...कर्नाटक में खड़े होकर आपको अंग्रेजी नहीं बोलनी चाहिए, आप लोगों के हिसाब से तो यह अपराध है. एक और यूजर ने लिखा...इस महिला का नाम सिमी नायर है, यह बहुत ही खड़ूस है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....इस महिला के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए, इसने अंग्रेजी कैसे बोली (कटाक्ष)

यह भी पढ़ें: बच्चे के लिए आवारा कुत्तों से अकेले भिड़ गई मां, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lift Viral Video : माथा चूमकर लौटी मौत! 2 सेकेंड की देर होती तो... लिफ्ट गिरने का वीडियो वायरल
माथा चूमकर लौटी मौत! 2 सेकेंड की देर होती तो... लिफ्ट गिरने का वीडियो वायरल
Mumbai House Viral Video: सिर्फ वेजिटेरियन ही खरीद सकता है 6.5 करोड़ का यह घर, शर्त से सोशल मीडिया पर बवाल
सिर्फ वेजिटेरियन ही खरीद सकता है 6.5 करोड़ का यह घर, शर्त से सोशल मीडिया पर बवाल
Train Viral Video: आसपास बैठी थीं महिलाएं, चलती ट्रेन में 'गंदी बात' करने लगा शख्स
आसपास बैठी थीं महिलाएं, चलती ट्रेन में 'गंदी बात' करने लगा शख्स
Worker Viral Video : दीवार पर बैठे छत खोद रहा था मजदूर, अचानक भरभराकर गिरी दीवार
दीवार पर बैठे छत खोद रहा था मजदूर, अचानक भरभराकर गिरी दीवार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget