एक्सप्लोरर

बच्चे के लिए आवारा कुत्तों से अकेले भिड़ गई मां, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: वायरल हो रहा वीडियो तेलंगाना के करीमनगर का है जहां अपने बच्चे को लेकर जा रही एक महिला के सामने कुत्तों ने बच्चे पर हमला कर दिया. पहले तो कुत्ते भौंकने लगे, और फिर हमला कर दिया.

Trending video: देश में आतंक सिर्फ सरहद पर ही नहीं है बल्कि शहरों की गलियों में भी है. ये आतंक है आवारा कुत्तों का जहां आए दिन यह किसी न किसी को अपना निशाना बना ही लेते हैं. बच्चे, बूढ़े और महिलाएं कुत्तों के शिकार ज्यादा बनते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक बच्चे पर कुत्तों ने अटैक कर दिया, इस हमले के दौरान बच्चे की मां उसे बचाने दौड़ी लेकिन कुत्तों ने उसे भी अपनी चपेट में ले लिया.

मां के साथ जा रहे मासूम पर कुत्तों ने किया हमला

वायरल हो रहा वीडियो तेलंगाना के करीमनगर का है जहां अपने बच्चे को लेकर जा रही एक महिला के सामने कुत्तों ने बच्चे पर हमला कर दिया. पहले तो कुत्ते भौंकने लगे, इस पर बच्चे की मां ने अपने बच्चे को गोद में ले लिया. इसके बाद कुत्तों ने बच्चे समेत उसकी मां पर भी हमला कर दिया. कुत्ते के हमले से महिला सड़क पर गिर गई, लेकिन महिला की बहादुरी और मां की ममता थी कि बच्चे को उसने अपने से अलग नहीं होने दिया. शोर सुनकर आसपास के लोग महिला को बचाने दौड़ पड़े और उसके बाद कहीं जाकर कुत्ते शांत हुए और पास खड़ी कार के साइड में जाकर छिप गए. आपको बता दें कि महिला पर कुत्तों के झुंड ने एक साथ हमला किया था.

यह भी पढ़ें: लापरवाही की हद! रोता रहा बच्चा, कुएं में लटका कर रील बनाती रही महिला, देखें वीडियो

कुत्तों के हमले में चली गई थी महिला की जान

कुत्तों के हमले से महिला काफी ज्यादा सहम गई और पास ही के घर में जाकर छिप गई. जहां लोगों ने महिला को बैठाकर उसे शांत किया. इसके बाद एक शख्स हाथ में पत्थर लिए कुत्तों के पीछे दौड़ता वीडियो में दिखाई दे रहा है. इससे पहले भी गली के कुत्तों के हमले में कई लोग घायल हो चुके हैं. अप्रैल 2024 में तो उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक 35 साल की महिला की कुत्तों के हमले में जान तक चली गई थी. तो वहीं मथुरा में कुछ महीनों पहले एक 6 साल के बच्चे पर कुत्तों ने हमला कर दिया था जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गया था.

यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत से पहले कैदी ने आखिरी इच्छा में मांगा सिर्फ एक जैतून, वजह जानकर खिसक जाएगी पैरों तले जमीन

अब कहां गए डॉग लवर, बोले यूजर्स

वीडियो को Ghar ke kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लेकर अपनी नाराजगी भी जताई है. एक यूजर ने लिखा...अब कहां गए डॉग लवर. एक और यूजर ने लिखा...इन कुत्तों को मारेंगे तो पेटा वालों के पेट में दर्द होगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...वो मां है, उससे कोई नहीं जीत सकता. वीडियो पर लोग प्रशासन के प्रति कड़ी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: तो क्या एक हफ्ते के लिए गायब हो जाएगा सूरज, 2671 की यात्रा कर लौटे शख्स ने किया डरावना दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
जैकेट में छिपे पिल्ले ने जीता पटना पुलिस का दिल, बाइकर को रोककर देखा प्यारा नजारा
जैकेट में छिपे पिल्ले ने जीता पटना पुलिस का दिल, बाइकर को रोककर देखा प्यारा नजारा
Rajasthan Roadways Bus Viral Video : 77 साल बाद गांव पहुंची रोडवेज बस, जश्न में झूमे लोगों का वीडियो वायरल
77 साल बाद गांव पहुंची रोडवेज बस, जश्न में झूमे लोगों का वीडियो वायरल
तगड़ा आशिक है... गर्लफ्रेंड के लिए बिजली के पोल पर चढ़ गया छपरी, पब्लिक ने देखा तमाशा
तगड़ा आशिक है... गर्लफ्रेंड के लिए बिजली के पोल पर चढ़ गया छपरी, पब्लिक ने देखा तमाशा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget