एक्सप्लोरर

पहली बार हुआ सुसाइड पॉड का इस्तेमाल, महिला की आत्महत्या के बाद कई लोग गिरफ्तार

हाल ही में एक अमेरिकी महिला जिसकी उम्र 64 वर्ष थी, उसने सुसाइड पॉड का इस्तेमाल कर अपने जीवन को हमेशा के लिए खत्म कर लिया. महिला का नाम अभी सामने नहीं आया है.

हर रोज दुनिया में कई लोग अलग अलग तरह से अपनी जान दे देते हैं. कोई पानी में डूबकर मरता है तो कोई ट्रेन के आगे कूदकर. लेकिन हाल ही में स्विट्जरलैंड में एक महिला ने अजीब तरीके से सुसाइड किया, और मरते-मरते वो एक रिकॉर्ड अपने नाम कर गई. दरअसल, स्विट्जरलैंड में एक कंपनी ने ऐसा डिवाइस बनाया था, जिसका इस्तेमाल कर कोई भी सुकून से मौत को गले लगा सकता है. इसे दूर जंगल में हरे भरे पेड़ों के नीचे लगाया गया है ताकि इंसान वहां पर सुकून की मौत मर सके. पॉड को बनाने वाली कंपनी और द लास्ट रिसोर्ट ने कुछ महीनों पहले ये दावा किया था कि कुछ ही महीनों में पहली बार सुसाइड पॉड का इस्तेमाल किया जाएगा.

64 साल की महिला ने पॉड का इस्तेमाल कर मौत को लगाया गले

हाल ही में एक अमेरिकी महिला जिसकी उम्र 64 वर्ष थी, उसने सुसाइड पोड का इस्तेमाल कर अपने जीवन को हमेशा के लिए खत्म कर लिया. महिला का नाम अभी सामने नहीं आया है. पुलिस ने बताया कि मेरिशौसेन इलाके में एक वुडलैंड रिट्रीट में इस पॉड का इस्तेमाल किया गया, जो स्विस-जर्मन की सीमा पर मौजूद है. मरने वाली महिला पहली महिला थी जिसने पहली बार इस पॉड का इस्तेमाल किया. पुलिस को इस सुसाइड के बारे में एक लॉ फर्म से जानकारी मिली है. बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार आत्महत्या के लिए उकसाने, आत्महत्या में सहायता करने और उसे बढ़ावा देने के शक में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है. हालांकि स्विट्जरलैंड में इच्छा मृत्यु पर बैन है लेकिन असोसिएटेड सुसाइड पर यहां कोई रोक टोक नहीं है.

यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत से पहले कैदी ने आखिरी इच्छा में मांगा सिर्फ एक जैतून, वजह जानकर खिसक जाएगी पैरों तले जमीन

कैसे काम करता है सुसाइड पॉड

आपको बता दें कि इस मशीन से सुसाइड करने से पहले आपको एक बार फिर से सोचने का मौका मिलता है. सबसे पहले जो भी इंसान इस सुसाइड पॉड के अंदर जाएगा उससे पूछा जाता है कि आपका नाम क्या है, आप कहां रहते हैं और फिर पूछा जाता है कि आप ये कदम क्यों उठा रहे हैं. यही वो समय होता है जब इंसान को दोबारा अपने बारे में सोचने का मौका मिलता है. इसके बाद जब इंसान बटन दबाता है तो हवा में मौजूद ऑक्सीजन अगले 30 सेकंड में ही 21 प्रतिशत से घटकर 0.05 प्रतिशत हो जाता है और अगले 3 से 4 मिनट में व्यक्ति हमेशा के लिए मौत की नींद सो जाता है. ग्रुप ने ये भी बताया है कि व्यक्ति अगर एक बार बटन दबा ले तो उसके पास कोई और ऑप्शन मौजूद नहीं होता. फिर उसे मरना ही पड़ता है.

यह भी पढ़ें: लापरवाही की हद! रोता रहा बच्चा, कुएं में लटका कर रील बनाती रही महिला, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांप ने डसा तो भाई ने जड़ दिए 150 थप्पड़! ऐसे बची युवक की जान- वीडियो वायरल
सांप ने डसा तो भाई ने जड़ दिए 150 थप्पड़! ऐसे बची युवक की जान
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
बड़े खतरनाक लोग हैं! कोबरा का मनाया बर्थडे, फिर काटा केक
बड़े खतरनाक लोग हैं! कोबरा का मनाया बर्थडे, फिर काटा केक
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget