एक्सप्लोरर

Viral Video: बकरी के साथ ट्रेन में सफर कर रही इस महिला की हर ओर हो रही वाहवाही, जानिए क्या है पूरा मामला?

जरा सोचिए आज के जमाने में जहां कुछ लोग अपना टिकट लिए बिना ही ट्रेन में चोरी-छिपे सफर कर लेते हैं, वहीं इस महिला ने अपने साथ-साथ अपनी बकरी का भी टिकट लिया है.

आजकल ट्रेन में आपको ऐसे कई लोग देखने को मिल जाएंगे, जो बिना टिकट के सफर करते हैं. टिकट चेकर से बचने के लिए या तो ऐसे लोग बाथरूम में जाकर छिप जाते हैं या इधर-उधर हो जाते हैं. हालांकि इन दिनों एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. जरा सोचिए आज के जमाने में जहां कुछ लोग अपना टिकट लिए बिना ही ट्रेन में चोरी-छिपे सफर कर लेते हैं, वहीं इस महिला ने अपने साथ-साथ अपनी बकरी का भी टिकट लिया है. जी हां बकरी का टिकट.

अब आप सोच रहे होंगे कि भई ऐसा कैसे हो सकता है. यही तो महिला की ईमानदारी और मासूमियत है, जिसकी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं. वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला ट्रेन में एक बकरी और एक शख्स के साथ सफर कर रही थी. तभी टीटी आ जाता है और उससे टिकट की मांग करता है. टिकट मांगे जाने पर महिला के साथ मौजूद शख्स टिकट दिखा देता है. टिकट तीन लोगों का होता है, जिनमें महिला और उस शख्स के साथ-साथ बकरी भी शामिल होती है. 

महिला की ईमानदारी की हो रही तारीफ

जब टीटी को पता चलता है कि महिला ने बकरी का भी टिकट लिया है तो वह चौंक जाता है और हंसने लगता है. इस महिला की ईमानदारी को देखकर उन लोगों को सीख लेनी चाहिए जो बिना टिकट के ट्रेन में सफर करने की हिम्मत करते हैं. इस वीडियो को जिस किसी ने भी देखा, वह हैरान रह गया और महिला की तारीफ किए बिना रह नहीं पाया.   

लोगों ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने अपने-अपने रिएक्शन्स दिए हैं. एक यूजर ने कहा, 'अनपढ़ थे, ईमानदार थे. पढ़ लिख कर बेईमान हो गए.' अन्य यूजर ने कहा, 'सराहनीय एवं अनुकरणीय. कई लोग ऐसे भी हैं जो सबकुछ होते हुए भी, सक्षम होने पर भी बिना टिकट के यात्रा करके खुद को बहुत टैलेंटेड मानते हैं.'

ये भी पढ़ें: पैकेट में कम था एक बिस्किट...तो ग्राहक ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, अब कंपनी भरेगी 1 लाख का जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: धान रोपाई कर रही नन्हीं बच्चियों ने खेत में किया धमाकेदार डांस, वीडियो देख यूजर्स का गदगद हुआ दिल
धान रोपाई कर रही नन्हीं बच्चियों ने खेत में किया धमाकेदार डांस, वीडियो देख यूजर्स का गदगद हुआ दिल
Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
Video: ढलते सूरज के सामने हसीना ने किया दिलकश डांस, VIDEO देख लोग बोले- नजरें हटाना मुश्किल
ढलते सूरज के सामने हसीना ने किया दिलकश डांस, VIDEO देख लोग बोले- नजरें हटाना मुश्किल
सालों बाद अचानक भाई को देखा, बहन के नहीं रुके आंसू , VIDEO ने लाखों लोगों को किया भावुक
सालों बाद अचानक भाई को देखा, बहन के नहीं रुके आंसू , VIDEO ने लाखों लोगों को किया भावुक

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget