एक्सप्लोरर

मेट्रो में लगा देसी खाने का तड़का...गोद में थाल लिए दाल चावल खाती दिखी महिला, वीडियो वायरल

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आसपास बैठे यात्री हैरानी से उसकी ओर देख रहे हैं, कोई मुस्कुरा रहा है, कोई चौंक रहा है लेकिन महिला को किसी चीज का कोई फर्क नहीं पड़ता.

Trending Video: सोशल मीडिया की गलियों में इन दिनों एक अजब-गजब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लंदन की सिटी रफ्तार के बीच एक महिला अपने देसी स्वाद का पूरा मजा लेती नजर आ रही है. वीडियो ब्रिटेन की ट्यूब ट्रेन (जो वहां की मेट्रो सेवा है) का है और इसमें एक महिला बड़े इत्मीनान से अपनी गोद में दाल-चावल की थाली रखकर खाती दिखाई देती है. बिना किसी हड़बड़ी, बिना किसी शर्मिंदगी के पूरे आत्मविश्वास के साथ. वो एक हाथ से थाली संभालती है, दूसरे हाथ से दाल-चावल मुंह में डालती है और साथ ही साथ अंग्रेजी में फोन पर किसी से बातचीत में मशगूल है. मानो मेट्रो नहीं, उसके घर का डायनिंग टेबल हो.

महिला ने लंदन मेट्रो में खाए दाल चावल!

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आसपास बैठे यात्री हैरानी से उसकी ओर देख रहे हैं, कोई मुस्कुरा रहा है, कोई चौंक रहा है लेकिन महिला को किसी चीज का कोई फर्क नहीं पड़ता. उसकी प्लेट में पूरी देसी थाली है, पीली दाल, सफेद चावल और वो हाथों से खाकर बिल्कुल घर जैसा सुकून पा रही है. न कोई स्पून, न फोर्क और न ही लंदन के लिहाज का कोई दिखावा.

उसे देखकर यही लगता है कि जैसे उसने तय कर रखा हो "जहां पेट भरे, वहीं मेरा देश." अब ये वीडियो इंटरनेट पर लोगों को दो हिस्सों में बांट चुका है. एक तबका कह रहा है कि सार्वजनिक परिवहन में खाना खाना असभ्यता है और ये साफ-सफाई के खिलाफ है. वहीं दूसरा तबका महिला की बेफिक्री और देसीपन पर फिदा है.

यह भी पढ़ें: हमने ही तो बंद कर रखा है... पाकिस्तानी एक्ट्रेस को कराची एयरपोर्ट पर नहीं मिला पानी, लोगों ने ले ली मौज

भड़क गए यूजर्स

वीडियो को @RadioGenoa नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...अगर उसके हाथ में बर्गर या सेंडविच होता तो किसी को कोई दिक्कत नहीं होती. एक और यूजर ने लिखा...ये केवल दिखावा है. इतना ही लगाव अपने कल्चर से है तो भारत में रहती. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....दीदी से अंग्रेजी तो छूट नहीं रही आई है देसी बनने. ढोंग बंद कर दो अपना.

यह भी पढ़ें: दुल्हन ने हाथ पकड़ने से किया इनकार तो दूल्हे ने गोद में उठा लिया, शर्म से पानी पानी हुआ पूरा परिवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मां चीखती रही, मगरमच्छ बच्चे को खींच ले गया, Video देख कांप उठेंगे
मां चीखती रही, मगरमच्छ बच्चे को खींच ले गया, Video देख कांप उठेंगे
Kanwar Yatra Viral Video: बगैर टिकट यात्रा कर रहे थे कांवड़िये, TTE ने ट्रेन से उतारा
बगैर टिकट यात्रा कर रहे थे कांवड़िये, TTE ने ट्रेन से उतारा
मां को याद कर शादी के स्टेज पर रो पड़ा दूल्हा, आपको भी रुला देगा वीडियो
मां को याद कर शादी के स्टेज पर रो पड़ा दूल्हा, आपको भी रुला देगा वीडियो
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget