एक्सप्लोरर

क्या बाबा वेंगा की एक और भविष्यवाणी होगी सच? रूस को लेकर पहले ही कह चुके हैं ये बात

रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद से एक बार फिर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों की चर्चा होनी शुरू हो गई है. लोगों में चर्चा है कि क्या एक बार फिर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच होगी?

सोशल मीडिया पर बुल्गारिया के अंधे फकीर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों की चर्चा शुरू हो गई है. लोग उनकी पुरानी सच हुई भविष्यवाणियों का हवाला देते हुए एक ओर भविष्यवाणी के सच होने को लेकर बात कर रहे हैं. रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद से इन चर्चाओं को और हवा मिल गई है. साथ ही अन्य देशों का रूस को लेकर जो रिएक्शन आया है उसने बाबा वेंगा कि भविष्यवाणी को और मजबूत स्थिति में खड़ा कर दिया है. बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक लोग अब इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि क्या रूस दुनिया का बादशाह बनने वाला है. बता दें कि बाबा वेंगा ने अपनी मृत्यु से पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर कुछ भविष्यवाणियां की थी. जो अब हर तरफ चर्चा में हैं. 

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी की चर्चा करना लोगों के लिए इसलिए भी जरूरी हो गया है क्योंकि उन्होंने कई बार पहले भी सही भविष्यवाणियां की थी. 11 सितंबर को हुए हमले को लेकर सही भविष्यवाणी करने वाले बाबा वेंगा ने कहा था कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक दिन दुनिया पर राज करेंगे. बाबा वेंगा ने वैलेन्टिन सिदोरोव नाम के लेखक से कहा था कि आने वाले सालों में रूस “दुनिया का स्वामी” बन जाएगा, जबकि यूरोप एक “बंजर भूमि” बन जाएगा. 

बाबा वेंगा ने पुतिन को लेकर एक संभावित संदर्भ में बोला था कि जब सब कुछ पिघल जाएगा जैसे कि बर्फ, उस वक्त केवल एक ही चीज अछूती रहेगी वो है व्लादिमीर की शान, रूस की शान. उन्होंने ये भी कहा था कि रूस को कोई नहीं रोक सकता. ऐसी मान्यता है कि बाबा वेंगा कि अब तक की 85 प्रतिशत भविष्यवाणियां सही हुई हैं. 

बाबा वेंगा ने मरने से पहले 5079 तक चलने वाली भविष्यवाणियां बता दी थीं. उन्होंने कहा था कि इस साल दुनिया खत्म हो जाएगी. बाबा की कई भविष्यवाणियां सही भी साबित हुई हैं. जैसे सोवियत संघ के विघटन, राजकुमारी डायना की मृत्यु, 2004 की थाईलैंड सूनामी, चेरनोबिल आपदा, और बराक ओबामा का राष्ट्रपति बनना.

कौन है बाबा वेंगा?

आपको बाबा वेंगा के बारे में बताएं तो उनका जन्म 1911 में हुआ था. उन्होंने बचपन में दावा किया था कि 12 साल की उम्र में एक बड़े तूफान के दौरान रहस्यमय तरीके से वो अपनी दृष्टि खो देंगे. उसके बाद उन्हें भविष्य में देखने के लिए भगवान की ओर से एक दुर्लभ उपहार मिलेगा. बता दें कि बाबा वेंगा कि 1996 में मौत भी हो चुकी है. लेकिन उन्होंने जाने से पहले बहुत सी भविष्यवाणियां की थी. 

ये भी पढ़ें:

अजब प्रेम की गजब कहानी! 26 साल की लड़की के बॉयफ्रेंड की उम्र 58 साल, ऐसे परवान चढ़ी ये दिलचस्प लव स्टोरी

दुनिया में एक परिवार ऐसा भी! 65 साल के इस शख्स ने की 27 शादियां, 150 बच्चों का है पिता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही का छलका दर्द, किनारे रखा डस्टबिन ही चोरी
नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही का छलका दर्द, किनारे रखा डस्टबिन ही चोरी
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget