एक्सप्लोरर

अब कभी खड़ा नहीं हो पाएगा! कॉलेज में स्टंट दिखा रहे लड़के के साथ हुआ कुछ ऐसा कि कांप जाएंगे आप

Viral Video: राजा बाबू लड़कियों को रिझाने के लिए कॉलेज के कैंटीन में स्टंट दिखा रहे थे, तभी स्टंट का भूत कुछ ऐसा उतरा कि अब चढ़ाए नहीं चढ़ेगा. आइए आपको बताते हैं क्या हुआ पापा के परे के साथ.

Viral Video: सोशल मीडिया का जमाना है, हर किसी को पड़ी है फेमस होने की. ऐसे में कॉलेज के छात्रों पर ये भूत बहुत पहले से चढ़ा हुआ है. जवान लड़कों में फेमस होने और लड़कियों के बीच रोला जमाने का भूत कभी कभी इस तरह उतरता है कि वो अगर इसे चढ़ाना भी चाहें तब भी वापस नहीं चढ़ता. ऐसा ही कुछ हुआ वायरल हो रहे वीडियो में एक कॉलेज छात्र के साथ. राजा बाबू लड़कियों को रिझाने के लिए कॉलेज के कैंटीन में स्टंट दिखा रहे थे, तभी स्टंट का भूत कुछ ऐसा उतरा कि अब चढ़ाए नहीं चढ़ेगा. आइए आपको बताते हैं क्या हुआ पापा के परे के साथ.

छलांग लगाई और टूट गई हड्डी

कैंटीन में लगी गोल टेबल खामोशी से खड़ी एक ऐसे कस्टमर का इंतजार कर रही थी जिसे भूख हो और वो शांति से उस पर रखकर खाना खा सके, लेकिन टेबल की इच्छा पूरी ना हो पाई और उस पर पहुंच गया पापा का परा. जिसे बिना पंखों के उड़ने की ललक सी पैदा हो रही थी. इन भाई साहब ने टेबल पर खाना रखने से ज्यादा ठीक खुद ही को रखना अच्छा समझा और लगाने लगे छलांग. लेकिन टेबल भी राजा बाबू से बड़ी वाली थी. मानों कह रही हो कि मुझ पर खाना रखना शोभा देता है, छपरियों के स्टंट नहीं. जैसे ही पापा के परे ने छलांग लगा कर टेबल पर चढ़ना चाहा वैसे ही टेबल ने मुंह फेर लिया और पापा का परा उड़ने के बजाए जमीन पर धड़ाम से गिरा.

देखें वीडियो

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Indian Accidents[🇮🇳] (@indianaccidents)

कमर में घुसी टेबल

जैसे ही राजा बाबू ऊर्फ पापा का परा जमीन पर गिरा टेबल भी उसके साथ नीचे गिरी, और टेबल पर लगी ठोस लकड़ी की गोल प्लेट बाबू जी की कमर में घुस गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़के की पसलियों की कुछ हड्डियां टूट गई है और रीढ़ की हड्डी में भी चोट लगी है.  इससे उसे काफी ज्यादा चोट पहुंची है, इतनी चोट की शायद अब कभी वो ऐसे स्टंट की कोशिश भी नहीं करेगा. घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

उतर गया भूत

indianaccidents नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो को अब तक 3.4 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...एक यूजर ने लिखा...क्या हुआ भैया, निकल गई हवा, उतर गया भूत. एक और यूजर ने लिखा....लड़के  की रीढ़ की हड्डी टूट गई है, अब शायद वो कभी चल नहीं पाएगा ना ही खड़ा हो पाएगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ये लोग यह भी नहीं सोचते कि मां बाप पर क्या गुजरेगी.

यह भी पढ़ें: अजीब जिद! पढ़ूंगा तो बस यहीं से, 16 सालों से एक ही कॉलेज का एंट्रेंस दे रहा छात्र

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget