एक्सप्लोरर

रोड रोलर समाज में डर का माहौल! ई-रिक्शा से सड़क सपाट करता दिखा टिर्री वाला- वीडियो देख सिर पीट लेंगे आप

वीडियो में एक साधारण सा ई-रिक्शा, जिसे देसी भाषा में टिर्री भी कहते हैं, बड़े आराम से सड़क पर चलते हुए दिख रहा है. लेकिन इसे देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी.

कभी-कभी सोशल मीडिया पर ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं जिन्हें देखकर दिमाग सोचने पर मजबूर हो जाता है कि आखिर इंसान की सोच की कोई हद भी है या नहीं. अब जरा सोचो, सड़क बनाने के लिए जो रोड रोलर काम आता है, वही काम अगर एक ई-रिक्शा करने लगे तो? हां जनाब, यही देखने को मिला है एक वीडियो में जो इस वक्त सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. वीडियो में एक साधारण सा ई-रिक्शा, जिसे देसी भाषा में टिर्री भी कहते हैं, बड़े आराम से सड़क पर चलते हुए दिख रहा है. लेकिन इसे देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी.

ई-रिक्शा को बनाया रोड रोलर

वीडियो में साफ दिखता है कि ई-रिक्शा की स्पीड ज्यादा नहीं है, लेकिन उसके आगे जुड़ा रोड रोलर का पहिया सड़क को उसी अंदाज में समतल करता जा रहा है जैसे कोई सरकारी ठेकेदार का असली रोलर करता है. देखने वालों में कुछ लोग हंस रहे हैं, कुछ हैरान हैं और कुछ को तो यकीन ही नहीं हो रहा कि ये सच में हो रहा है. एक शख्स तो वीडियो में कहता भी सुनाई दे रहा है  “अब तो रोड रोलर वालों का धंधा भी खतरे में है.” और भाई मानना पड़ेगा, इस सोच के पीछे थोड़ा मजाक, थोड़ा तंज और थोड़ा देशी जुगाड़ का तड़का सब मिला-जुला है.

View this post on Instagram
 
A post shared by Navneet Singh (@captain.kamalpur)

कभी जेसीबी, कभी डीजे तो कभी क्रेन...हे टिर्री तेरे कितने रूप

दरअसल, पिछले कुछ वक्त से देसी जुगाड़ वाले वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर छाए हुए हैं. कभी टिर्री को जेसीबी में तो कभी डीजे में बदल दिया जाता है, कभी टिर्री को बस बना दिया जाता है, तो कभी इसे क्रेन का रूप दे दिया जाता है. और अब इस लिस्ट में शामिल हो गया है ई-रिक्शा रोड रोलर. ये ई-रिक्शा ना सिर्फ अनोखा है बल्कि ये दिखाता है कि कैसे सीमित संसाधनों के बावजूद लोग अपने दिमाग से ऐसा कुछ बना लेते हैं जो देखने वालों के होश उड़ा दे.

यह भी पढ़ें: इनोसेंट दादी... आंख टेस्ट कराने गई दादी की मासूमियत से परेशान हुए डॉक्टर; वीडियो देख आपको भी आएगी हंसी

यूजर्स जमकर ले रहे मजे

वीडियो को captain.kamalpur नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...क्यों पड़े हो चक्कर में, कोई नहीं है टिर्री के टक्कर में. एक और यूजर ने लिखा...भाई धीरे धीरे सभी का धंधा ये टिर्री खा जाएगी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...अरे मोरी मैया, ये क्या देख लिया.

यह भी पढ़ें: अरे यहां तो थम जा! जलती चिता के साथ रील बनाने लगी पापा की परी, यूजर्स ने लगा दी क्लास- वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तूफान में बेकाबू होकर घास पर उतरा प्लेन, खौफनाक वीडियो वायरल
तूफान में बेकाबू होकर घास पर उतरा प्लेन, खौफनाक वीडियो वायरल
पीले निशान ने बदली किस्मत, खुदाई करने पर हाथ लगा लाखों का सोना
पीले निशान ने बदली किस्मत, खुदाई करने पर हाथ लगा लाखों का सोना
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप

Embed widget