एक्सप्लोरर

रेलवे ट्रैक पर खड़ा होकर वीडियो बना रहा था शख्स, पीछे से आ रही ट्रेन ने कुचला, सामने आया खौफनाक VIDEO

Viral Video: जहांगीराबाद का रहने वाला फरमान अपने 3 दोस्तों के साथ जुलूस देखने के लिए जा रहा था. हालांकि बीच रास्ते में ही उसने कहा कि वह रेलवे क्रॉसिंग के पास रुककर पटरी पर एक रील बनाना चाहता है.

सोशल मीडिया के इस जमाने में आजकल हर कोई वीडियो बनाकर लोगों के बीच पॉपुलर होना चाह रहा है. दुनियाभर से रोजाना करोड़ों वीडियो इंटरनेट पर देखने को मिलती हैं. कुछ लोग कुछ नया करने के चक्कर में अक्सर खतरनाक स्टंट करते नजर आते हैं. जबकि कुछ लोग वीडियो बनाने के लिए खतरनाक जगहों का चुनाव करते हैं. ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें लोगों ने महज़ कुछ लाइक्स और व्यूज़ पाने के लिए खतरनाक जगहों पर वीडियो बनाई और गंभीर हादसे की चपेट में आने की वजह से उनकी जान चली गई. 

अब ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से सामने आया है. दरअसल जहांगीराबाद का रहने वाला फरमान अपने 3 दोस्तों के साथ जुलूस देखने के लिए जा रहा था. हालांकि बीच रास्ते में ही उसने कहा कि वह रेलवे क्रॉसिंग के पास रुककर पटरी पर एक रील बनाना चाहता है. दोस्तों ने भी उसकी ये बात मान ली. फरमान बिना कुछ सोचे-समझे सीधा रेलवे ट्रैक पर जाकर खड़ा हो गया. रील बनाने की धुन के चलते उसे पीछे से आ रही ट्रेन दिखाई नहीं दी, लिहाजा ट्रेन ने उसे जोरदार टक्कर मारकर कुचल दिया. 

वायरल हो रहा वीडियो

इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें पूरी घटना को साफ-साफ देखा जा सकता है. फरमान चलते हुए रेलवे ट्रैक की तरफ जा रहा है. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसने कानों में ईयरबड्स लगाए हुए हैं. शायद इसी वजह से उसे ट्रेन का हॉर्न सुनाई नहीं दिया. जैसे ही वह ट्रैक के नजदीक जाने लगता है, ठीक तभी ट्रेन उसे जोरदार टक्कर मार देती है. टक्कर लगने के बाद शख्स उछलता हुआ आगे की ओर चला जाता है और ट्रेन के पहियों के नीचे आ जाता है. यहां हैरान करने वाली बात यह भी है कि जो दोस्त उस वक्त घटनास्थल पर मौजूद थे, उन्हें ट्रेन नजर क्यों नहीं आई, जबकि उनका चेहरा ट्रेन की तरफ ही था.

फरमान की हुई मौत

इस घटना में फरमान की मौत हो गई है. उसकी मौत से न सिर्फ उसका पूरा परिवार, बल्कि दोस्त भी गहरे सदमे में हैं. उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि उन्होंने अपना दोस्त खो दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरमान की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 

ये भी पढ़ें: इस शख्स ने 7 सालों से नहीं धोए शैम्पू से बाल, सामने आया चौंकाने वाला रिजल्ट, देखें VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Viral Video: अतिथि देवो भव:'! विदेशी व्लॉगर को पूर्व फौजी ने घर बुलाकर खिलाया चूरमा
अतिथि देवो भव:'! विदेशी व्लॉगर को पूर्व फौजी ने घर बुलाकर खिलाया चूरमा
उल्टी बाइक पर बैठे, मुफ्त में घर ले जाओ चमचमाती मोटरसाइकिल, वायरल अनोखा चैलेंज
उल्टी बाइक पर बैठे, मुफ्त में घर ले जाओ चमचमाती मोटरसाइकिल
जिसको मृत समझ किया अंतिम संस्कार, 3 साल बाद निकली जिंदा, यूजर्स हैरान
जिसको मृत समझ किया अंतिम संस्कार, 3 साल बाद निकली जिंदा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget