एक्सप्लोरर

Video: यमराज भी सदमे में हैं! गिलास में बंद कर शख्स ने 14 मच्छरों को दी दर्दनाक मौत, वीडियो वायरल

Mosquitoes Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें एक शख्स ने 14 मच्छरों को प्लास्टिक की गिलास में बंद कर दिया और ऊपर से जलता हुआ मार्टिन रख दिया. धुएं से मच्छर तड़पते नजर आए.

Trick of Kill Mosquitoes: सोशल मीडिया पर आए दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते रहते हैं. इनमें से कुछ वीडियो लोगों को हंसाते हैं तो कुछ चौंकाते हैं. इस बार ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मच्छरों को अनोखे तरीके से मारने का तरीका दिखाया गया है. यह वीडियो लोगों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इसके मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.

नजारा देखकर दंग हुए लोग

वीडियो में साफ दिखाई देता है कि एक शख्स ने एक प्लास्टिक की गिलास में कुल 14 मच्छरों को कैद कर दिया. गिलास के ऊपर से उसे ढक दिया गया ताकि मच्छर बाहर न निकल सकें. इसके बाद उस गिलास के ऊपर से ही मार्टिन का छोटा टुकड़ा जलाकर रख दिया गया. जैसे ही धुआं गिलास के अंदर भरने लगा, मच्छर इधर-उधर भागने लगे और कुछ ही सेकंड में धीरे-धीरे मरने लगे.

इस नजारे को देखकर कई लोग दंग रह गए. आमतौर पर लोग मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए कॉइल, स्प्रे या मच्छरदानी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इस तरह गिलास में बंद करके उन्हें मारने का तरीका लोगों के लिए नया और मजेदार लग रहा है.

सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना वीडियो

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर कई दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दी हैं. किसी ने मजाक में लिखा, मच्छरों की जेल बना डाली भाई ने, तो किसी ने लिखा, अब तो मच्छर भी सोच रहे होंगे कि गलत जगह फंस गए. वहीं, एक यूजर ने यह भी लिखा कि यह तो मच्छरों का कोर्टरूम बन गया जहां सजा सुनाई गई और तुरंत अमल भी हुआ.

लोगों का कहना है कि वीडियो भले ही मजाकिया लगे, लेकिन यह बताता है कि छोटी-सी चीज से भी बड़ी समस्या का समाधान निकाला जा सकता है. मच्छर जहां भी होते हैं, वहां लोगों को बहुत परेशान करते हैं. ऐसे में इस वीडियो को देखकर लोग मनोरंजन तो कर ही रहे हैं, साथ ही मच्छरों से बचने का एक नया तरीका भी जान रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दर्शन के नाम पर वाराणसी में दंपत्ति से ठगी, पुलिस अधिकारी ने वापस दिलाए रुपये- वीडियो वायरल
दर्शन के नाम पर वाराणसी में दंपत्ति से ठगी, पुलिस अधिकारी ने वापस दिलाए रुपये- वीडियो वायरल
महिला पर टाइगर का अटैक, सिर दबोच 300 मीटर दूर ले जाकर मार डाला, गला सुखा देगी खबर
महिला पर टाइगर का अटैक, सिर दबोच 300 मीटर दूर ले जाकर मार डाला, गला सुखा देगी खबर
Video: डिलीवरी मैन नहीं फरिश्ता... ट्रक के नीचे आ जाता बच्चा, बचाई जान
Video: डिलीवरी मैन नहीं फरिश्ता... ट्रक के नीचे आ जाता बच्चा, बचाई जान
वर्क फ्रोम होम के लिए रखा था, अब कंपनी रोज करा रही 115 किमी का सफर- यूजर्स हैरान
वर्क फ्रोम होम के लिए रखा था, अब कंपनी रोज करा रही 115 किमी का सफर

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget