एक्सप्लोरर

तस्वीर के चक्कर में पार कर ली मौत की लकीर, 250 फीट ऊंचाई से धधकते ज्वालामुखी में जा गिरी महिला

Viral News: इंडोनेशिया में चीन से घूमने आई महिला को ज्वालामुखी के किनारे फोटो खिंचवाना महंगा पड़ गया, महिला लड़खड़ाते हुए ज्वालामुखी में जा गिरी जिससे उसकी मौत हो गई

Trending News: घूमना हर शख्स को पसंद होता है, हर शख्स घूमने का प्लान करता है, लेकिन घूमने जाने से पहले इस बात की तहकीक करना बहुत जरूरी है कि जहां आप घूमने जा रहे हैं वो जगह कितनी सुरक्षित है. सुरक्षा किसी भी काम का पहला पहलू होता है. कई बार लोग फोटो पर लाइक पाने के लिए अपनी जान को इस कदर खतरे में डाल देते हैं कि वहां से उनके शव ही निकल कर बाहर आते हैं.

ऐसी ही एक घटना इंडोनेशिया में घटित हुई जहां चीन से घूमने आई एक महिला फोटो खिंचवाने के चक्कर में ज्वालामुखी में जा गिरी. घटना 20 अप्रैल की है. महिला इंडोनेशिया अपने पति के साथ घूमने आई थी.महिला की पहचान 31 साल की हुआंग लिहोंग के रूप में हुई है. महिला पूर्वी जावा के बनयुवांगी में इजेन क्रेटर में गिर गई.

मिरर यूके की रिपोर्ट के अनुसार गिरने से पहले लड़की अपने कपड़े पकड़े हुए लड़खड़ा रही थी. स्थानीय मीडिया ने कहा कि हुआंग और उसका पति झांग योंग एक गाइड के साथ ढलान पर चढ़े थे ताकि वो ज्वालामुखी के किनारे खड़े होकर सनराइज देख सकें. तभी वह फोटो क्लिक करवाने को कहने लगी. फोटो क्लिक करने के दौरान वह लड़खड़ाने लगी और लड़खड़ाते हुए किनारे से नीचे जा गिरी. गिरने के बाद की जो तस्वीर जारी हुई है उसमें वो एक पैर उठाए ज्वालामुखी के किनारे पोज देती नजर आ रही है.

75 मीटर नीचे गिरी महिला 

महिला के पीछे से ज्वालामुखी का धुआं और भाप और सल्फर गैस उठती नजर आ रही है. स्थानीय मीडिया का कहना है कि महिला ज्वालामुखी के मुहाने से 75 मीटर नीचे जा गिरी. महिला के शव को निकालने के लिए बचाव कर्मियों को 2 घंटे से ज्यादा समय लग गया. बानुवांगी क्षेत्र के संरक्षण विभाग के चीफ द्वी पुत्रो सुगियार्तो ने स्थानीय मीडिया से कहा कि हुआंग की मौत एक हादसा थी, और ये पर्यटकों को याद दिलाती है कि माउंट इजेन पर चढ़ते वक्त अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें. महिला के शव को अब चीन ले जाया जाएगा, इससे पहले उनका शव बाली ले जाया जाएगा. ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है कि ज्वालामुखी में किसी की जान का नुकसान हो गया हो.

यह भी पढ़ें: Video: इसे कहते हैं इंस्टेंट कर्मा...शख्स से मजाक करने के चक्कर में बुरे फंसे बाइक सवार, देख कर नहीं रुकेगी हंसी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

95 हजार की नौकरी गई तो मां-बाप ने भी छीना खाना, बोले- पैदा कर गलती की
95 हजार की नौकरी गई तो मां-बाप ने भी छीना खाना, बोले- पैदा कर गलती की
पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख रुपये, लड़की ने किया रिजेक्ट तो वापस मांगे पैसे
पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख रुपये, लड़की ने किया रिजेक्ट तो वापस मांगे पैसे
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget