एक्सप्लोरर

80% तक जला शरीर, आंखों की चली गई रोशनी, फिर भी मेहनत करके पुलिस ऑफिसर बना शख्स- VIDEO

इस हादसे में जैद का शरीर 80 प्रतिशत तक जल गया. आंखों की रोशनी तक चली गई. उनके कान, नाक और पूरा का पूरा चेहरा जल गया. लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी.

जिस शख्स की तस्वीर इस वक्त आप देख रहे हैं, उसका नाम ज़ैद गार्सिया (Zaid Garcia) है. ज़ैद का 80 प्रतिशत तक शरीर जल चुका है. उनका पूरा का पूरा चेहरे बिगड़ चुका है. हालांकि इतनी चुनौतियों को झेलने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी जिंदगी की इस मुश्किल का डटकर सामना किया. उन्होंने बचपन में एक सपना देखा था कि वह पुलिस ऑफिसर बने. लेकिन इस सपने को पूरा करने से पहले ही उनके साथ एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. इस हादसे में उनका शरीर 80 प्रतिशत तक जल गया, यहां तक कि आंखों की रोशनी तक चली गई. सिर्फ इतना ही नहीं, उनके कान, नाक और पूरा का पूरा चेहरा जल गया.

इस हादसे के बाद ज़ैद टूट चुके थे. हालांकि उन्होंने खुद को संभाला और इस चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना किया. आज वह एक पुलिस ऑफिसर बन चुके हैं, जिसका सपना उन्होंने 10 साल की उम्र में देखा था. दरअसल ज़ैद के साथ हादसा साल 2015 में हुआ था. उन्होंने अपने घर में एक मोमबत्ती जला रखी थी, जिसकी वजह से पूरे घर में आग लग गई. जिस समय ये हादसा हुआ, उस वक्त जैद कंबल ओढ़कर सो रहे थे. जलते-जलते आग उनके कंबल तक पहुंच गई और वह इसकी चपेट में आ गए. इस हादसे में जैद का शरीर 80 प्रतिशत तक जल गया. 

हादसे में खो दी आंखों की रोशनी 

इस हादसे के बाद जैद को टेक्सास एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें जलने का चौथी डिग्री का इलाज दिया गया. इसी इलाज की वजह से उनकी जान बच पाई. हालांकि उन्होंने अपनी आंखों की रोशनी हमेशा के लिए खो दी. इस घटना के बाद जैद ने नेत्रहीन स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की और आज वह एक पुलिस ऑफिसर बन चुके हैं. जब जैद के साथ यह हादसा हुआ था, तब डॉक्टरों ने कहा था कि वो कभी-भी बोल नहीं पाएंगे और ना ही चल पाएंगे. हालांकि वह आज बोल भी पा रहे हैं और चल भी. यह सब चुनौतियों का डटकर सामना करने की वजह से संभव हो पाया. 

खुद पर नहीं था विश्वास, मगर फिर भी कर दिखाया

एक न्यूज़ आउटलेट से बात करते हुए जैद ने कहा कि वह बहुत एक्साइटेड हैं. उनके पास कुछ कहने के लिए शब्द नहीं हैं. पुलिस ऑफिसर बनने का दिन उनकी लाइफ के सबसे बेहतर दिनों में से एक है. उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो मुझे अपने आप बिल्कुल विश्वास नहीं था. क्योंकि मेरा बहुत बुरा एक्सीडेंट हुआ था. हालांकि मुझे लोगों की सुरक्षा करना बहुत अच्छा लगता है. इसलिए मेरा सपना एक पुलिस ऑफिसर बनने का था.'

ये भी पढ़ें: Shocking! शिकागो में एक साथ 1000 से ज्यादा पक्षियों की हुई मौत, आखिर क्या है इसके पीछे की वजह? जानें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तेरा इश्क बड़ा महंगा' लड़की के चक्कर में युवक को मिला 20000 का बिल- इंटरनेट पर रोया दुखड़ा
'तेरा इश्क बड़ा महंगा' लड़की के चक्कर में युवक को मिला 20000 का बिल- इंटरनेट पर रोया दुखड़ा
बैकलेस ब्लाउज में भाभी जी ने डीजे पर लगाए ऐसे कातिलाना ठुमके- झूम उठा इंटरनेट
बैकलेस ब्लाउज में भाभी जी ने डीजे पर लगाए ऐसे कातिलाना ठुमके- झूम उठा इंटरनेट
सनरूफ से बाहर निकलना पड़ा भारी! झाड़ियों से निकले तेंदुए ने सीधे दबोचा सिर- रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
सनरूफ से बाहर निकलना पड़ा भारी! झाड़ियों से निकले तेंदुए ने सीधे दबोचा सिर
'बिहार है बाबू' किसान ने बच्चे की तरह गोद में उठाया मगरमच्छ- वीडियो वायरल
'बिहार है बाबू' किसान ने बच्चे की तरह गोद में उठाया मगरमच्छ- वीडियो वायरल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget