एक्सप्लोरर

दिल्ली मेट्रो में चोरों से रहें सावधान! महिलाओं के ग्रुप ने बड़े ही सफाई से कर डाली चोरी, सामने आया हैरान करने वाला VIDEO

Viral Video: दिल्ली मेट्रो को अब तक हर लिहाज से बहुत सुरक्षित माना जाता रहा है. लेकिन कुछ लोगों की गंदी नियत की वजह से अब इसका सफर भी लोगों के लिए असुरक्षित हो गया है.

Delhi Metro Video Viral: दिल्ली मेट्रो में अपनी अलग-अलग घटनाओं को लेकर अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती है. कभी यहां से लड़ाई झगड़े का वीडियो सामने आता है तो कभी कपल रोमेंस का. हालांकि इन दिनों सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो से जुड़ा एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने इसमें रोजाना सफर करने वाले लोगों को चिंता में डाल दिया है. दरअसल इस वायरल वीडियो में महिलाओं का एक ग्रुप एक महिला का पर्स मारता नजर आ रहा है. ये महिलाएं पहले मेट्रो में चढ़ने का नाटक करके एक महिला से चिपकने की कोशिश करती हैं. इसके बाद मौका पाते ही धक्का-मुक्की करके पर्स मार लेती हैं.

वायरल वीडियो काफी चौंकाने वाला है. जिस किसी ने भी इस वीडियो को देखा, वह दंग रह गया है. दिल्ली मेट्रो को अब तक हर लिहाज से बहुत सुरक्षित माना जाता रहा है. लेकिन कुछ लोगों की गंदी नियत की वजह से अब इसका सफर भी लोगों के लिए असुरक्षित हो गया है. वायरल वीडियो राजीव चौक स्टेशन का बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ महिलाएं चोरी के मकसद से मेट्रो का इंतजार करने का नाटक करती हैं. जैसे ही मेट्रो आती है, ठीक तभी वो एक्टिव हो जाती हैं और मेट्रो में चढ़ने का ढोंग करने लगती हैं. 

धक्का-मुक्की का नाटक करके की चोरी

वीडियो में आप आगे देखेंगे कि ये महिलाएं एक महिला यात्री को चारो तरफ से घेर लेती हैं और फिर अपने मंसूबे को अंजाम देती हैं. जब महिला यात्री मेट्रो में चढ़ने की कोशिश कर रही होती है, तभी ये महिलाएं धक्का-मुक्की करने लगती हैं और पलक झपकते ही उसके पर्स से सामान चोरी कर लेती हैं. महिला यात्री तो मेट्रो में चढ़ जाती है, लेकिन ये महिलाएं अपना काम पूरा हो जाने के बाद उल्टे कदम पीछे आ जाती हैं और मेट्रो में नहीं चढ़ती. 

कई बार दिया घटना को अंजाम!

इस घटना का वीडियो बना रहा शख्स बताता है कि इन महिलाओं ने कई बार यही हरकत करके कई लोगों के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया. इंटरनेट पर ये वीडियो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कहा, 'दिल्ली पुलिस को जरूरी कार्रवाई करनी चाहिए. क्योंकि ये गिरोह रोजाना वहां एक्विट होगा. इन्हें आसानी से पहचाना जा सकता है.' 

ये भी पढ़ें: दिवाली पर घर जाने के लिए शख्स ने कराया था थर्ड AC का टिकट, मगर भीड़ के कारण छूट गई ट्रेन, रेलवे पर निकाला गुस्सा- VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
Video: डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
Embed widget