एक्सप्लोरर

ऊंची बिल्डिंग के खतरनाक स्पेस पर दौड़ रहा था बच्चा... VIDEO देख आगबबूला हुए लोग

Viral Video: इस वीडियो में एक बच्चा एक बहुमंजिला इमारत के खतरनाक किनारे पर चलता और दौड़ता हुआ नजर आ रहा है. बच्चे की उम्र 3 साल के आसपास प्रतीत होती है.

छोटे बच्चे बहुत नादान होते हैं. अनजाने में वे कई बार बड़ी-बड़ी शैतानियां और शरारतें कर जाते हैं, जिनका बुरा अंजाम उन्हें और उनके माता-पिता को भुगतना पड़ता है. बच्चे बहुत छोटे होते हैं. क्या सही है और क्या गलत है, उनमें इसकी समझ बिल्कुल नहीं होती. इसलिए पेरेंट्स को उनकी हर पल केयर करने की जरूरत होती है. हालांकि अपने हजारों कामों के चलते कई बार पेरेंट्स का ध्यान बच्चों पर से हट जाता है. ध्यान हटने की वजह से बच्चों के साथ छोटे-बड़े हादसे पेश हो जाते हैं.

अब जरा सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहे इस वीडियो पर नजर डालिए. इस वीडियो में एक बच्चा एक बहुमंजिला इमारत के खतरनाक किनारे पर चलता और दौड़ता हुआ नजर आ रहा है. बच्चे की उम्र 3 साल के आसपास प्रतीत होती है. आप वीडियो में देख सकते हैं कि बच्चा खुली खिड़की से निकलकर सीधे इमारत के सबसे खतरनाक हिस्से पर चलने लगता है. वह दौड़ते-दौड़ते रूम की बालकनी तक जाता है. वह बालकनी में उतरने की कोशिश करता है, लेकिन उतर नहीं पाता. इसके वह वापस चलकर दोबारा खिड़की की तरफ चला जाता है. इस दौरान एक-दो बार बच्चे का पैर भी लड़खड़ाता है. हालांकि गनीमत रही कि बच्चा खुद को संभाल लेता है और खिड़की से वापस अंदर चला जाता है.

सामने वाले अपार्टमेंट में मौजूद लड़की ने बनाई वीडियो

यह वीडियो स्पेन की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, बच्चा के माता-पिता नहा रहे थे. बच्चा अकेला पड़ गया था, इसलिए वह अनजाने में खिड़की से उतरकर इमारत के किनारे पर आ गया था. बच्चे को किनारे पर दौड़ता देख सामने वाले अपार्टमेंट में मौजूद एक लड़की ने इसका वीडियो बना लिया. जबकि उसके पिता बच्चे को बचाने के लिए सीधे सिक्योरिटी के पास दौड़ पड़े. 

यूजर्स ने बच्चे के माता-पिता को लताड़ा

इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बच्चे के माता-पिता को लताड़ना शुरू कर दिया है. एक यूजर ने कहा, 'मेरा दिल तो मुंह में आ गया था.' जबकि दूसरे ने कहा, 'बहुत खराब पेरेंटिंग है.' एक अन्य यूजर ने बच्चे के पेरेंट्स के सपोर्ट में कहा, 'हमें तब तक किसी को जज नहीं करना चाहिए, जब तक हम इस घटना के पीछे का पूरा सच ना जान लें.'

ये भी पढ़ें: VIDEO: तूफानी बारिश में घर से निकलने की न करें गलती...खासकर पतले-दुबले लोग, वरना भुगतना पड़ सकता है ये खौफनाक अंजाम  

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैमरे में कैद हुआ बूढ़ी मां का प्यार, साड़ी के पल्लू से रोकती दिखीं तपिश
कैमरे में कैद हुआ बूढ़ी मां का प्यार, साड़ी के पल्लू से रोकती दिखीं तपिश
दादी का क्लासरूम, रेत पर 'क ख ग' सीख रहे बच्चे; वीडियो वायरल
दादी का क्लासरूम, रेत पर 'क ख ग' सीख रहे बच्चे; वीडियो वायरल
16 हजार फीट की ऊंचाई पर महिला को आए पीरियड्स, पैड नहीं मिला तो टिश्यू पेपर से निकाला रास्ता
16 हजार फीट की ऊंचाई पर महिला को आए पीरियड्स, पैड नहीं मिला तो टिश्यू पेपर से निकाला रास्ता
दान के पैसों को लेकर बौद्ध भिक्षुओं में हुआ मल्ल्युद्ध, वीडियो वायरल
दान के पैसों को लेकर बौद्ध भिक्षुओं में हुआ मल्ल्युद्ध, वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
Embed widget